• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बालों को कलर करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो जाएंगे खराब

Writer D by Writer D
03/07/2025
in फैशन/शैली
0
Hair Color

Hair Color

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजकल लोगों के बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं। ये भले ही डाइट, स्ट्रेस और लाइफस्टाइल की कमी के कारण हो लेकिन ये सफेद बाल आपकी खूबसूरती में खलल डालते हैं। ऐसे में लोग बाजार से हेयर कलर (Hair Color) खरीदकर लाते हैं और फिर इसे अपने बालों पर लगाते हैं। ध्यान दें कि हम बात मेहंदी की नहीं कर रहे हैं बल्कि, नॉर्मल हेयर कलर की कर रहे हैं जो बाजार में पैकेट में मिलते हैं। इसे लगाने का सही तरीका अक्सर लोगों को मालूम नहीं होता जिस वजह से कलर कुछ ही दिनों में निकल जाता है या फिर से लगाने का आपको कोई फायदा नहीं होता। इन्हीं स्थिति में बचने और घर पर सही से बालों को कलरिंग करने में फेमस हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब (Jawed Habib) के ये टिप्स काम आ सकते हैं। कैसे, जानते हैं।

घर पर बालों को कलर (Hair Color) करने का तरीका-

शैंपू के बाद कलर करें

जावेद हबीब का कहना है कि घर पर बालों को कलर करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हमेशा पहले बालों में शैंपू कर लें और फिर उसके बाद बालों को कलर करें। क्योंकि अगर आपके बालों में तेल और गंदगी जमा होगी तो इससे बालों को कलर सही से नहीं चढ़ेगा या फिर ये कलर जल्दी उतर जाएगा। तो, बालों को कलर करने से पहले शैंपू कर लें।

कलर ज्यादा देर न छोड़े

बालों में कलर ज्यादा देर लगाकार न छोड़ें। ऐसा इसलिए कि अगर आप अपने बालों में ज्यादा देर तक कलर लगा हुआ छोड़ देंगे तो इससे कलर बालों की जगह आपके स्कैल्प तक पहुंच जाएगा और हेयर पोर्स और स्कैल्प का नुकसान करेगा। इसके अलावा इससे आपको एलर्जी भी हो सकती है। तो, कलर के पैकेट पर जितना समय लिखा है उतनी देर ही इसे बालों में लगातार छोड़ें।

जितने बाल उतना कलर करें

अगर आपके बाल ज्यादा हैं तो ज्यादा कलर करें और अगर आपके बाल कम हैं तो कम कलर करें। बालों से ज्यादा या कम कलरिंग आपके लिए बहुत कारगर नहीं होगी। क्योंकि ज्यादा कलर भद्दा दिख सकता है तो, कम कलर करने से आपके बालों में सफेदी जल्दी लौट सकती है।

वॉश करने के बाद कंडीशनिंग

वॉश करने के बाद कंडीशनिंग बेहद जरूरी है। मतलब आप इसे शैंपू वॉश न समझें। आपको करना ये है कि कलर को वॉश करने के बाद आपको अपने बालों की कंडीशनिंग करनी है ताकि इसका टैक्सर सही रहे और ये कैमिकल्स के नुकसानों से बच सकें। इसके अलावा कंडीशनिंग ड्राई बालों की समस्याओं को भी कम करने में मदद कर सकता है। तो, अगर आप घर में अपने बालों को कलर कर रहे हैं तो इन टिप्स को फॉलो करें।

Tags: color hairhair colorjawed habib tipstips for coloring hairtips for hair
Previous Post

आज ले इस डिश का स्वाद, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

Next Post

नेचुरल ग्लो पाने के लिए इनका करें इस्तेमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

curd capsicum vegetable
Main Slider

कभी भी बनाएं ये टेस्टी सब्जी, सीखिए बनाने का तरीका

26/06/2026
glowing skin
फैशन/शैली

फेस ग्लो के लिए करें इस फूल का इस्तेमाल, जानें फायदे

26/06/2026
glowing skin
फैशन/शैली

अंडे देंगे निखरी और दमकती स्किन, बस ऐसे करें इस्तेमाल

25/06/2026
Honey Chilli Chicken
Main Slider

इस वीकेंड पर बनाएं ये स्पेशल चाइनीज डिश

25/06/2026
Fridge
फैशन/शैली

फ्रिज में इन चीजों को भूल कर भी न रखें, हो सकता है हानिकारक

25/06/2026
Next Post
Coconut Oil

नेचुरल ग्लो पाने के लिए इनका करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें

Monsoon

केरल में मानसून का मंगल प्रवेश, IMD ने बताया आपके राज्य में कब होगी झमाझम बारिश

01/06/2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

पीएम-किसान योजना के तहत किस्त अगर नहीं पहुंची खाते में तो ये है वजह

10/08/2020
Tanushree Dutta

तनुश्री दत्ता ने की बॉलीवुड को लेकर भविष्यवाणी, मचा हंगामा

05/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version