• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्राण प्रतिष्ठा से पहले न्यूयॉर्क में माता की चौकी, मेयर बोले- हिंदुओं के लिए सेलिब्रेशन

Writer D by Writer D
08/01/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Eric Adam

Eric Adam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

न्यूयॉर्क। अयोध्या राम मंदिर (Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारत के अलावा दुनिया भर में धूम मची हुई है। 22 जनवरी को रामलला विराजमान होने वाले है। केवल भारत ही नहीं विदेशों में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए लोग बहुत उत्साहित है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में माता की चौकी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम (Eric Adam) और अंतरराष्ट्रीय मामलों के डिप्टी कमिश्नर दिलीप चौहान भी शामिल हुए।

राम मंदिर का खुलना हिंदुओं के लिए सेलिब्रेशन

राम मंदिर के उद्घाटन पर बात करते हुए मेयर एरिक एडम (Eric Adam) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया को कहा, ‘अगर हम न्यूयॉर्क के हिंदू समुदाय की बात करें तो यह उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह उन्हें जश्न मनाने और अपनी आध्यात्मिकता को ऊपर उठाने का अवसर देता है।’

#WATCH | New York City Mayor Eric Adam and Deputy Commissioner of International Affairs Dilip Chauhan attended the Mata ki Chowki celebration in New York pic.twitter.com/iI8i17IGVb

— ANI (@ANI) January 8, 2024

एडम्स (Eric Adam) ने कहा, ‘हमारे पास यहां न्यूयॉर्क में भारतीयों की बड़ी आबादी है। राम मंदिर का खुलना हिंदुओं के लिए सेलिब्रेशन का एक मौका है और उनकी आध्यात्मिकता के लिहाज से अहम है।’ बता दें कि एरिक एडम्स मेयर के तौर पर सेकुलरिज्म के मूल्यों को मानते रहे हैं और हिंदू समुदाय के प्रति उदार रवैया रहा है। इससे पहले दिवाली के मौके पर उन्होंने न्यूयॉर्क में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान कर दिया था। न्यूयॉर्क में हिंदू समुदाय के लोग करीब दो दशकों से दिवाली पर छुट्टी की मांग कर रहे थे।

New York City Mayor and Deputy Commissioner of International Affairs attended the Mata ki Chowki in New York

बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर (Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देश में ही नहीं विदेश में भी होगा। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर भी इसका सीधा प्रसारण होगा।

‘…राम भक्तों पर ब्लास्ट करा सकती है बीजेपी’, RJD MLA का विवादित बयान

राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला 21 जनवरी को नए मंदिर में पहुंच जाएंगे। इस दिन भक्तों को दर्शन नहीं मिल पाएंगे। इसकी सूचना ट्रस्ट की ओर से भक्तों को दी जाएगी। अचल मूर्ति को सोने के सिंहासन पर कमल के आसन पर प्रतिष्ठित किया जाएगा। इसके ठीक सामने सोने के सिंहासन पर विराजमान रामलला चारों भाइयों के साथ विराजित रहेंगे। रोजाना दोनों मूर्तियों की पूजा होगी। रामलला पंचकोसी परिक्रमा करेंगे। प्रमुख मंदिरों के दर्शन भी करेंगे। विभिन्न नदियों के जल से स्नान कराया जाएगा। यह स्नान सरयू तट पर होगा या फिर मंदिर में, यह तय किया जाना है।

Tags: # world newsayodhya pran pratishthaayodhya ram mandirEric Adaminternational Newsnewyork mayor
Previous Post

मायावती ने दिलाई गेस्ट हाउस कांड की याद, हमले की आशंका जताते हुए सरकार से की ये मांग

Next Post

विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब घर बैठे नकद भी जमा कर सकेंगे बिजली का बिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Nino Guerrero, leader of the notorious gang Tren de Aragua
Main Slider

अमेरिका की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! वेनेजुएला में खूंखार गैंग का सरगना ढेर

13/06/2026
US confirms attack on MT Marywex
अंतर्राष्ट्रीय

MT मैरीवेक्स पर अमेरिकी हमले की पुष्टि, सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित

09/06/2026
Private plane crashes during take-off
अंतर्राष्ट्रीय

डोमिनिकन रिपब्लिक में टेक-ऑफ के दौरान प्राइवेट जेट क्रैश, दो अमेरिकी पायलटों की मौत

08/06/2026
Netanyahu-Trump
अंतर्राष्ट्रीय

पागल हो… बेंजामिन नेतन्याहू पर भड़के अमेरिका के राष्ट्रपति

02/06/2026
Blood money worth Rs 34 crore saved an Indian's life.
अंतर्राष्ट्रीय

20 साल जेल, मौत की सजा और फिर वापसी, 34 करोड़ की ब्लड मनी ने भारतीय की बचाई जान

29/05/2026
Next Post
Electricity

विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब घर बैठे नकद भी जमा कर सकेंगे बिजली का बिल

यह भी पढ़ें

Gold Ring

इस उंगली में न पहने ये अंगूठी, बिगड़ सकती है बात

16/10/2024
प्रेमी जोड़ा

प्रेमी जोड़े के बाल काटकर चेहरे पर पोती कालिख, जूते-चप्पल की माला पहनाकर मोहल्ले में घुमाया

10/09/2020
Anganwadi

आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर रही योगी सरकार

12/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version