• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मायावती ने दिलाई गेस्ट हाउस कांड की याद, हमले की आशंका जताते हुए सरकार से की ये मांग

Writer D by Writer D
08/01/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Mayawati

Mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  मायावती (Mayawati) को हमले का डर सता रहा है। उनका कहना है कि वह ऑफिस की बजाए घर पर मीटिंग करने को मजबूर हो गई हैं। मायावती को यह डर सपा राज में बीएसपी यूपी स्‍टेट ऑफिस के पास बने ऊंचे पुल की वजह से सता रहा है। उनके मुताबिक वहां से पड़यंत्रकारी अराजक तत्‍व पार्टी दफ्तर, कर्मचारियों और राष्‍ट्रीय प्रमुख (सुश्री मायावती) को हानि पहुंचा सकते हैं।

बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने कहा कि सपा अति-पिछड़ों के साथ-साथ जबरदस्त दलित-विरोधी पार्टी भी है। बसपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में सपा से गठबंधन करके इनके दलित-विरोधी चाल, चरित्र व चेहरे को थोड़ा बदलने का प्रयास किया लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद ही सपा फिर अपने दलित-विरोधी जातिवादी एजेण्डे पर आ गई।

सोमवार को जारी अपने बयान में मायावती (Mayawati) ने कहा कि अब सपा मुखिया जिससे भी गठबंधन की बात करते हैं उनकी पहली शर्त बसपा से दूरी बनाए रखने की होती है जिसे मीडिया भी खूब प्रचारित करता है। वैसे भी सपा के 2 जून 1995 सहित घिनौने कृत्यों को देखते हुए व इनकी सरकार के दौरान जिस प्रकार से अनेकों दलित-विरोधी फैसले लिये गये हैं। जिनमें बसपा यूपी स्टेट आफिस के पास ऊंचा पुल बनाने का कृत्य भी है, जहां से षडयंत्रकारी अराजक तत्व पार्टी दफ्तर, कर्मचारियों व राष्ट्रीय प्रमुख को भी हानि पहुंचा सकते हैं। जिसकी वजह से पार्टी को महापुरुषों की प्रतिमाओं को वहां से हटाकर पार्टी प्रमुख के निवास पर शिफ्ट करना पड़ा।

बिलकिस बानो के दोषियों को फिर जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया गुजरात सरकार का फैसला

इस असुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा सुझाव पर पार्टी प्रमुख को अब पार्टी की अधिकतर बैठकें अपने निवास पर करने को मजबूर होना पड़ रहा है जबकि पार्टी दफ्तर में होने वाली बड़ी बैठकों में पार्टी प्रमुख के पहुंचने पर वहां पुल पर सुरक्षाकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती करनी पड़ती है।

ऐसे हालात में बसपा यूपी सरकार से वर्तमान पार्टी प्रदेश कार्यालय के स्थान पर अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर व्यवस्था करने का भी विशेष अनुरोध करती है वरना फिर यहां कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। साथ ही, दलित-विरोधी तत्वों से भी सरकार सख्ती से निपटे। पार्टी की यह भी मांग है।

Tags: bsp officeguest house caseLucknow Newsmayawatiup news
Previous Post

बिलकिस बानो के दोषियों को फिर जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया गुजरात सरकार का फैसला

Next Post

प्राण प्रतिष्ठा से पहले न्यूयॉर्क में माता की चौकी, मेयर बोले- हिंदुओं के लिए सेलिब्रेशन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
Eric Adam

प्राण प्रतिष्ठा से पहले न्यूयॉर्क में माता की चौकी, मेयर बोले- हिंदुओं के लिए सेलिब्रेशन

यह भी पढ़ें

Sunscreen

सनस्क्रीन से चेहरा लगता है काला, तो जानें सही तरीका

05/07/2026
bengal election

Bengal Election: TMC ने 193 सीटों पर बनायी बढ़त, नंदीग्राम से ममता आगे

02/05/2021
A massive fire broke out in a 7-storey building.

धू-धू कर जलने लगी सात मंजिला बिल्डिंग, गर्भवती महिला समेत 17 की मौत; रेस्क्यू जारी

09/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version