Main Sliderअयोध्याउत्तर प्रदेश

बांके बिहारी धाम से आए रामलला के लिए विशेष उपहार, श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी को सौंपे गए

अयोध्या। रामलला (Ramlala) 22 जनवरी को अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। इस दौरान रामभक्त अपने प्रिय रामलला (Ramlala) के लिए विशेष उपहार लेकर आ रहे हैं।

सोमवार को श्री कृष्ण बांके बिहारी धाम (Banke Bihari Dham) से लाए गए विशेष आभूषण श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास जी को सौंपे गए।

श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों पर कहा कि प्रतिष्ठा की दृष्टि से जो भी आवश्यक तैयारी है वो पूरी चल रही हैं।

प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के बीच राम मंदिर में बम की सूचना, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

एक ओर भव्य मंदिर लगभग खड़ा हो चुका है, दूसरी ओर अयोध्या सज रही है… 17 जनवरी के दिन भगवान राम लला (Ramlala) अपने मंदिर में प्रवेश करेंगे।

Related Articles

Back to top button