• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘स्वामी प्रसाद मौर्य विक्षिप्त हो चुके हैं’, राम का किया विरोध तो भड़क गए सपा MLA मनोज पांडेय

Writer D by Writer D
08/02/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Swami Prasad, Manoj Pandey

Swami Prasad, Manoj Pandey

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के खिलाफ उनकी ही पार्टी में विरोध सुर के उठने लगे हैं। सपा विधायक और पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय (Manoj Pandey) ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला बोला है। मनोज पांडेय ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। इसी वजह से वो ऐसे बयान दे रहे हैं। पार्टी की नसीहत के बावजूद भी वो मान नहीं रहे हैं।

बता दें कि मनोज पांडेय रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वह इस सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर आए हैं। सपा में वो बड़े ब्राह्मण चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं। लेकिन उसी समाज पर स्वामी प्रसाद मौर्य अक्सर विवादित टिप्पणी करते नजर आते हैं। जिसको लेकर अब मनोज पांडेय ने बयान दिया है।

“मानसिक संतुलन ठीक नहीं है स्वामी प्रसाद (Swami Prasad Maurya) का”

सपा विधायक मनोज पांडेय ने पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के विवादित बयानों को लेकर उनपर हमला बोलते हुए कहा- स्वामी प्रसाद का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। मानसिक संतुलन ठीक ना होने की वजह से वह ऐसे बयान दे रहे हैं। पार्टी ने कई बार उनको नसीहत दी बावजूद इसके वो नहीं मान रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य विक्षिप्त हो चुके हैं।”

स्वामी प्रसाद का जगह-जगह हो रहा विरोध

गौरतलब है कि हिंदू धर्म पर अपने बयानों के चलते स्वामी प्रसाद का जगह-जगह विरोध हो रहा है। हाल ही में कौशांबी में उनका हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध किया था। इतना ही नहीं स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी पर हिंदू संगठन के लोगों ने स्याही भी फेंकी थी। साथ ही उनको काले झंडे दिखाए थे।

बीते साल फरवरी महीने में वाराणसी के रामनगर इलाके में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे स्वामी प्रसाद के काफिले पर स्याही और काले कपड़े फेंके गए थे।

स्वामी प्रसाद मौर्य पर भड़के सपा विधायक, बोले- ‘बेटी मंदिर जाती है, पिता हिंदू धर्म पर टिप्पणी करते हैं

इस घटना के बाद अगस्त महीने में समाजवादी पार्टी के ओबीसी महासम्मेलन के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका गया था। एक वकील के वेश में पहुंचे आकाश सैनी नाम के शख्स ने जूता फेंका था। वहां मौजूद सपा और मौर्य समर्थकों ने उसको पकड़ लिया और जमकर पीटा था।

Tags: Manoj pandeySamajwadi partySwami Prasad Mauryaup news
Previous Post

आतंकवादी हमले में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई दो

Next Post

CTET 2024 की आंसर की जारी, इस दिन आएगा रिजल्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का होगा समापन, वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी नियमानुसार सहायता

06/10/2026
Next Post
UPTET

CTET 2024 की आंसर की जारी, इस दिन आएगा रिजल्ट

यह भी पढ़ें

CES 2026: दुनिया के सबसे बड़े टेक शो में AI, रोबोट और स्मार्ट भविष्य की दिखेगी झलक

दुनिया के सबसे बड़ा टेक शो CES 2026 आज से शुरु, दिखेगी AI, रोबोट और स्मार्ट भविष्य की झलक

06/01/2026
Akhilesh Yadav

आजकल चैनल मोदी के इशारे पर चल रहे हैं : अखिलेश

05/05/2022
Economic Survey 2026

वित्त मंत्री ने पेश किया इकोनॉमिक सर्वे, FY27 में मजबूत GDP ग्रोथ का अनुमान

29/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version