• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सौर ऊर्जा से जगमग होगा लखनऊ का नया हाईकोर्ट परिसर

Writer D by Writer D
10/02/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Lucknow High court

Lucknow High court

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ के गोमतीनगर स्थित नए हाईकोर्ट (High Court) परिसर को सौर ऊर्जा (Solar Enetgy) से लैस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस परिसर में रूफटॉप सोलर इम्पैनल्ड पावर प्लांट की स्थापना, क्रियान्वयन व संचालन का मार्ग प्रशस्त करते हुए योगी सरकार द्वारा 6.31 करोड़ रुपए की धनराशि प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति के बाद जारी कर दी गई है।

अधिकृत सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ का नया परिसर (Lucknow High Court) गोमतीनगर के विभूति खंड में अवस्थित है तथा इसे 1300 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा इसका निर्माण किया गया है तथा 2.5 लाख स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में फैले इस परिसर का लोकार्पण 19 मार्च 2016 को हुआ था। योगी सरकार में इस परिसर को ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट (Green Energy Project) के अंतर्गत लाने का फैसला लिया गया था। इस परिसर की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए भवन की छत पर सौर ऊर्जा (Solar Energy) संयंत्र की स्थापना का निर्णय वर्ष 2022 में लिया गया था।

उन्होने बताया कि फिलहाल, योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा बजट एलोकेशन और धनराशि को प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति जारी किए जाने के बाद परियोजना का कार्य तेजी से आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। जारी की गई धनराशि में 18 प्रतिशत जीएसटी राशि को भी सम्मिलित किया गया है।

सौर ऊर्जा से रोशन हुयी रामजी की अयोध्या

योगी सरकार द्वारा लखनऊ के नए हाई कोर्ट (High Court) परिसर को सौर ऊर्जा (Solar Energy) युक्त बनाने की जो परियोजना प्रस्तुत की गई है उसके अनुसार सोलर पैनल्स, प्लांट सभी सभी जरूरी संयंत्रों के क्रय को उत्तर प्रदेश शासन की रूलबुक अनुसार पूरा किया जाएगा। इस परियोजना में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है जो हाईकोर्ट इलेक्ट्रिक इकाई के अपर परियोजना प्रबंधक (विद्युत) की देखरेख में पूरा होगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए सौर संयंत्र आपूर्तिकर्ताओं से कोटेशन मांगी जाएगी और प्रतिस्पर्धी तौर पर सबसे सक्षम इकाइयों से सौर ऊर्जा पैनल तथा संयंत्र की आपूर्ति व संचालन कार्य को पूरा कराया जाएगा।

Tags: High CourtLucknow Newssolar energy
Previous Post

ससुराल आये युवक का शव फांसी पर लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Next Post

शॉपिंग करते वक़्त ध्यान में रखें ये बातें

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उप्र

04/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब तीन सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

04/07/2026
Varanasi's international cricket stadium will soon become a new identity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान

04/07/2026
Secondary schools will be busy in July with classes and other activities.
उत्तर प्रदेश

माध्यमिक विद्यालयों में जुलाई में कक्षाओं के साथ-साथ अन्य कार्यों के कारण रहेगी व्यस्तता

04/07/2026
A historic MoU will be signed between the Basic Education Department and SBI.
उत्तर प्रदेश

10 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा करोड़ों का सुरक्षा कवच

04/07/2026
Next Post
fashion

शॉपिंग करते वक़्त ध्यान में रखें ये बातें

यह भी पढ़ें

Nodal Officer

नगरीय निकायों में योजनाओं के स्थलीय निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

07/04/2023
High level committee activated to resolve industrial dispute in Gautam Buddha Nagar

गौतमबुद्धनगर में औद्योगिक विवाद सुलझाने को हाई लेवल कमेटी सक्रिय

13/04/2026
CM Yogi

भारत ने दिया है ‘जियो और जीने दो’ का सच्चा लोकतंत्र : सीएम योगी

15/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version