• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

GBC 4.0: बड़े निवेश के साथ विकास की दौड़ में सरपट दौड़ेगा बुंदेलखंड

Writer D by Writer D
17/02/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
GBC 4.0

GBC 4.0

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC 4.0) में जहां पूरे प्रदेश में 10 लाख करोड़ से ज्यादा की निवेश परियोजनाओं का शुभारंभ होगा तो वहीं प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में भी करीब 60 हजार करोड़ की परियोजनाएं शुरू होंगी। बुंदेलखंड के सभी सातों जिलों में ये निवेश होगा, जिससे यहां के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे तो वहीं विकास की दौड़ में भी बुंदेलखंड प्रदेश के अन्य जिलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शामिल हो सकेगा।

उल्लेखनीय है कि बुंदेलखंड क्षेत्र और इसका विकास सीएम योगी की प्राथमिकताओं में रहा है। प्रदेश में निवेश के लिए योगी सरकार ने जो नीतियां बनाईं, उनके साथ-साथ बुंदेलखंड में निवेश करने वाले उद्यमियों को अलग से भी प्रोत्साहन दिए जाने की पहल की गई है। इसी का नतीजा है कि बुंदेलखंड में निवेश को लेकर बड़ी संख्या में निवेशकों ने उत्सुकता जाहिर की है। सीएम योगी की मंशा बुंदेलखंड को औद्योगिक दृष्टि से समृद्ध बनाने की है, ताकि यहां के युवाओं को रोजगार के लिए प्रदेश या देश के अन्य हिस्सों में भटकना न पड़े। GBC 4.0 के माध्यम से बुंदेलखंड में होने वाला निवेश इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

झांसी में करीब 24 हजार करोड़ का होगा निवेश

19 फरवरी को GBC 4.0 के तहत बुंदेलखंड के सातों जिलों में 59,288 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शुभारंभ होने जा रहा है। इसमें सर्वाधिक निवेश परियोजनाएं झांसी जनपद में हैं, जहां जीबीसी 4.0 के जरिए 23,739 करोड़ से ज्यादा के उद्यमों की शुरुआत होगी। झांसी के अलावा ललितपुर में भी 15,707 करोड़ से ज्यादा लागत के प्रोजेक्ट्स को पीएम मोदी और सीएम योगी हरी झंडी दिखाएंगे।

GBC 4.0: रामनगरी में 10155 करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश

झांसी और ललितपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रमुख जिलों में से हैं, जहां योगी सरकार नोएडा की तर्ज पर बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) की शुरुआत करने जा रही है। इसके अतिरिक्त जालौन में 9290 करोड़ से ज्यादा, चित्रकूट में 7047 करोड़ रुपए से ज्यादा, महोबा में 1664 करोड़ से ज्यादा, बांदा में 596 करोड़ से ज्यादा और हमीरपुर में 1243 करोड़ से ज्यादा की निवेश परियोजनाएं मूर्त रूप लेंगी।

Tags: gbc-2023gis 2023global invertors summitGround Breaking CeremonyLucknow Newsup news
Previous Post

GBC 4.0: रामनगरी में 10155 करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश

Next Post

छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में 21वीं सदी का अग्रणी राज्य बनाएंगे: धर्मेन्द्र प्रधान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

11/08/2026
The Yogi government linked the celebration of independence with employment.
उत्तर प्रदेश

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाओं की जिंदगी, हर घर के लिए बना रहीं तिरंगा

11/08/2026
Uttar Pradesh's impressive performance on GeM
उत्तर प्रदेश

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
100% resolution of electricity supply-related complaints
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान

11/08/2026
Next Post
Dharmendra Pradhan

छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में 21वीं सदी का अग्रणी राज्य बनाएंगे: धर्मेन्द्र प्रधान

यह भी पढ़ें

Jail

फर्जी आयकर अधिकारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

15/12/2022
Public Works Department

लोक निर्माण विभाग के नए विभागाध्यक्ष बने प्रदीप कुमार सक्सेना

30/04/2021

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, दो यूपीडा कर्मियों चार की मौत

03/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version