• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बजट में दिखी नए उत्तराखंड की झलक, स्मार्ट बनेंगे शहर

Writer D by Writer D
27/02/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड को सशक्त बनाने को संकल्पित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में नए उत्तराखंड की झलक दिखी। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अपनी तिजोरी से शहरी विकास के लिए 2565 करोड़ रुपये प्रदेश को दी है। इससे प्रदेश के शहर और स्मार्ट बनाए जाएंगे।

उत्तराखंड विधानसभा में मंगलवार को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बजट पेश करते हुए शहरी विकास, नगर निकाय को लेकर अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने सशक्त उत्तराखंड का संकल्प दोहराने के साथ बजट में शहरी विकास को प्राथमिकता दी है।

ऋषिकेश नगर एकीकृत शहरी अवस्थापना विकास परियोजना के अंतर्गत 27 करोड़ रुपये, नगरीय अवस्थापना का सुदृढीकरण (एडीबी) के लिए 150 करोड़, अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 130 करोड़, नगरीय अवस्थापना का सुदृढ़ीकरण (हल्द्वानी एवं अन्य शहर) के लिए 109 करोड़, नगरीय पेयजल व जलोत्सारण योजनाओं के निर्माण के लिए 100 करोड़, पेयजल विभाग में केएफडब्ल्यू परियोजना के लिए 100 करोड़, अटल नवीनीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन फेज-2 के लिए 100 करोड़, मध्यम श्रेणी के नगर निकायों में शहरी अवस्थापना विकास फेज-2 के लिए 60 करोड़, मलिन बस्ती विकास व नगरीय अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 50 करोड़, स्मार्ट सिटी योजना (50 प्रतिशत राज्यांश) के लिए 46.05 करोड़ का प्रावधान किया है।

नागरिकों के स्वास्थ्य का भी ख्याल

ऋषिकेश शहर के एकीकृत विकास के लिए केएफडब्ल्यू परियोजना के लिए 27 करोड़, गैरसैंण में अवस्थापना कार्य के लिए 20 करोड़, ग्रीन फील्ड व ब्राउन फील्ड सिटी निर्माण के लिए 20 करोड़, नगर पालिकाओं में पार्क व ओपन जिम की स्थापना के लिए पांच करोड़ का प्रावधान किया है।

खेलेगा और खिलेगा उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने खेल जगत के लिए खोला खजाना

पार्क व ओपन जिम बनने से बच्चे हो या युवा अथवा बुजुर्ग सभी को लाभ मिलेगा। खुले वातावरण में जहां बुजुर्ग मार्निंग वॉक कर सकेंगे वहीं ओपन जिम से युवा फिटनेस पर ध्यान देंगे और स्वस्थ बनेंगे।

Tags: cm dhamidehradun newsNational newsuttarakhand budgetUttarakhand News
Previous Post

मीसाबंदियों की सम्मान निधि फिर शुरू होगी: मुख्यमंत्री साय

Next Post

सच्चे साथियों की पहचान की परीक्षा थी तीसरी सीट का चुनाव: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Dattatreya Hosabale
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS की एंट्री, कहा- दोषियों को हर हाल में सजा मिले

03/07/2026
CM Dhami handed over appointment letters to 187 youth
Main Slider

नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री

03/07/2026
Parliament Monsoon Session
नई दिल्ली

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र, जानिए एजेंडे में क्या-क्या

03/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी फिर आएंगे पंजाब, तैयारियों में जुटी भाजपा

03/07/2026
CM Nayab Saini
हरयाणा

नायब सरकार की बड़ी सौगात! कैंसर मरीजों के लिए आएगी अत्याधुनिक PET-CT मशीन

03/07/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

सच्चे साथियों की पहचान की परीक्षा थी तीसरी सीट का चुनाव: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

नेताजी कराएंगे मेरे और अखिलेश के बीच गठबंधन : शिवपाल यादव

29/10/2021
jeans

हर लड़की की अलमारी में जरूर होनी चाहिए इस तरह की जींस

03/03/2026
CM Yogi

पिछली सरकारों के नेताओं की आजीविका का माध्यम थे माफियाः सीएम योगी

14/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version