• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी के प्रशासनिक सलाहकार अवनीश अवस्थी का फिर बढ़ा कार्यकाल

Writer D by Writer D
29/02/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Avnish Awasthi

avnish awasthi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के प्रशासनिक सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी (Avnish Awasthi) का कार्यकाल गुरुवार को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। बता दें कि आज ही उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था। यूपी काडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी 31 अगस्त 2022 को सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद उनके अनुभव और कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें 17 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री का प्रशासनिक सलाहकार 28 फरवरी 2023 तक नियुक्त किया गया था। अवनीश कुमार अवस्थी का दूसरी बार कार्यकाल 29 फरवरी 2024 तक बढ़ा दिया गया था। अब तीसरी बार 28 मार्च 2025 तक कार्यकाल बढ़ा दिया है। इसके बाद अगले एक साल तक अवनीश अवस्थी सीएम योगी के सलाहकार के रूप में कार्य करते रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, नियुक्ति व कार्मिक ने गुरुवार को आदेश जारी किया है।

योगी आदित्यनाथ और अवनीश अवस्थी के बीच 20 साल से भी पुराना है रिश्ता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)  और अवनीश कुमार अवस्थी (Avnish Awasthi)  के बीच 20 साल से भी पुराना रिश्ता है। 2002-03 में अवनीश अवस्थी को गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया गया था। तब योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के सांसद थे। जब 2017 में योगी सत्ता में आए, तब उन्होंने सबसे पहले केंद्र सरकार में डेप्युटेशन पर गए अवनीश अवस्थी को वापस यूपी बुलाया। यहां उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां दी । योगी के हर प्रशासनिक काम में अवनीश अवस्थी की भूमिका काफी अहम रही है। अवस्थी के पास प्रशासनिक कामकाज की अच्छी क्षमता है। योगी इसका पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। यही कारण है कि अपर मुख्य सचिव का कार्यकाल खत्म होने के बाद सीएम योगी ने अवनीश कुमार अवस्थी (Avnish Awasthi) को अपना सलाहकार नियुक्त कर लिया।

यूपी में चल रहे केंद्र और प्रदेश सरकार के हर बड़े प्रोजेक्ट की जानकारी अवनीश कुमार अवस्थी (Avnish Awasthi) को है। अवनीश कुमार अवस्थी (Avnish Awasthi) ही सीएम योगी (CM Yogi ) को हमेशा गाइड करते रहे हैं। ऐसे में इन प्रोजेक्ट के कामकाज में कोई देरी न हो इसके लिए अवस्थी को योगी अपने साथ रखना चाहते हैं।

जल्द ही तहसील स्तर पर फायर स्टेशन वाला पहला राज्य होगा उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

बतौर अपर मुख्य सचिव गृह रहते हुए अवनीश कुमार अवस्थी (Avnish Awasthi) का सबसे बड़ा काम प्रशासन और सरकार के बीच तालमेल बेहतर करना था। योगी इसे आगे भी जारी रखना चाहते हैं। अवस्थी को प्रशासन के सारे दांव-पेंच मालूम हैं। ऐसे में वह अफसरों से काम निकलवाना अच्छे से जानते हैं।

Tags: Avnish Awasthicm yogiLucknow Newsup news
Previous Post

Haldwani Violence: अब्दुल मलिक का बेटा मोईद दिल्ली से गिरफ्तार

Next Post

शाहजहां शेख पर TMC का एक्शन, छह साल के लिए पार्टी से किया निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Vishnudev Sai blessed 13 newlyweds.
राजनीति

सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

26/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
Next Post
Shahjahan Sheikh

शाहजहां शेख पर TMC का एक्शन, छह साल के लिए पार्टी से किया निलंबित

यह भी पढ़ें

Patiala Violence

पटियाला हिंसा पर ‘मान’ का एक्शन, IG-SSP को हटाया, इंटरनेट किया बंद

30/04/2022
दरभंगा एयरपोर्ट

बिहार को छठ से पहले मिलेगा तोहफा, दरभंगा से शुरू होगी फ्लाइट, जानिए कब से होगी बुकिंग

13/09/2020
UP Singh

एमपी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष, पूर्व कुलपति प्रो यूपी सिंह का निधन; सीएम योगी ने जताया शोक

27/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version