• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Haldwani Violence: अब्दुल मलिक का बेटा मोईद दिल्ली से गिरफ्तार

Writer D by Writer D
29/02/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Haldwani Violence: Abdul Malik's son Moeed arrested

Haldwani Violence: Abdul Malik's son Moeed arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नैनीताल। हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा (Haldwani Violence) के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक (Abdul Malik) का बेटा अब्दुल मोईद (Abdul Moeed) को उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि बनभूलपुरा हिंसा (Haldwani Violence) से जुड़े उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छह पुलिस टीमें गठित की गई, जो देश के अलग-अलग राज्यों- गुजरात, दिल्ली, मुंबई-महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि सभी संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है। उक्त गठित टीमों में से एक टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। टीम ने दंगे में वांछित अभियुक्त अब्दुल मोईद (Abdul Moeed) को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि, बनभूलपुरा हिंसा से जुड़े उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा की ओर से पुलिस की टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास साक्ष्यों के आधार पर घरों में दबिश दी जा रही है। अब तक 83 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए गए है।

ये था मामला

आठ फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा और धर्मस्थल ढहाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था। पथराव में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, रामनगर कोतवाल समेत 300 से अधिक पुलिसकर्मी और निगमकर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना भी फूंक दिया। पुलिस की जीप, जेसीबी, दमकल की गाड़ी दोपहिया समेत 70 से अधिक वाहन फूंक दिए गए।

आंसू गैस के गोले दागने और लाठी चार्ज के बाद भी जब हालात काबू में नहीं आए, तो सबसे पहले अधिकारी जान बचाने के लिए मौके से भागे। पुलिस व निगम टीम जैसे-तैसे वहां से निकली। प्रशासन ने उपद्रवियों को देखते ही पैर में गोली मारने के आदेश दिए हैं। पिता-पुत्र समेत छह लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी।

Haldwani Violence: गिरफ्तार हुआ हिंसा का मास्टरमाइंड, अब तक 60 से ज्यादा हिरासत में

हल्द्वानी हिंसा (Haldwani Violence) में करोड़ों की सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। हिंसा के बाद से पुलिस लगातार उपद्रवियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई कर रही है। हिंसा के बाद से अब्दुल मोईद फरार चल रहा था, जिसके बाद अब अब्दुल मोईद को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

Tags: Abdul Malikcrime newsHaldwani ViolenceNainital newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

100 सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में सीएम धामी, इस वजह से मिली विशेष पहचान

Next Post

सीएम योगी के प्रशासनिक सलाहकार अवनीश अवस्थी का फिर बढ़ा कार्यकाल

Writer D

Writer D

Related Posts

mashroom ki sabji
Main Slider

ऐसे बनाएं मशरूम की सब्जी, रोज होगी बनाने की डिमांड

24/06/2026
Oil
फैशन/शैली

डल और मुरझाई स्किन बनेंगी सॉफ्ट और ग्लोइंग, इससे करें मसाज

24/06/2026
House
Main Slider

सीलन की बदबू से घर को बचाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

24/06/2026
Tulsi
Main Slider

तुलसी पर जल अर्पित करते समय न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

24/06/2026
Nails
फैशन/शैली

गर्मियों में नाखूनों का ऐसे रखें ख्याल

24/06/2026
Next Post
Avnish Awasthi

सीएम योगी के प्रशासनिक सलाहकार अवनीश अवस्थी का फिर बढ़ा कार्यकाल

यह भी पढ़ें

swatantra dev

सनातन आस्था का अपमान सपा की पहचान: स्वतंत्र देव सिंह

16/07/2025
nepal police firing

नेपाल पुलिस ने झड़प के बाद की फायरिंग, एक भारतीय की मौत, दो लापता

05/03/2021
सीएम योगी CM Yogi

खुद को समाज और देश के लिए उपयोगी बनाएं, बोझ नहीं : योगी

11/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version