• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Rameshwaram Cafe Blast: ऑर्डर देकर कैफे में छोड़ा IED से भरा बैग, CCTV में कैद हुआ आरोपी

Writer D by Writer D
02/03/2024
in कर्नाटक, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Rameshwaram Cafe Blast

Rameshwaram Cafe Blast

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेंगलुरु। बेंगलुरु के मशहूर रामेश्वरम कैफे (Rameshwaram Cafe) में शुक्रवार (1 मार्च) दोपहर को हुए धमाके ने सबको हिलाकर रख दिया है। इस धमाके में कैफे कर्मचारियों समेत कुल नौ लोग घायल हुए हैं। वहीं, कैफे में धमाके को लेकर कई बड़ी बातें सामने आ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामेश्वरम कैफे (Rameshwaram Cafe) के अंदर एक शख्स ने डिवाइस से भरा एक बैग रखा था। बैग रखने के कुछ देर बाद विस्फोट हुआ और करीब दस लोग घायल हो गए। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की थी कि विस्फोट आईईडी के कारण हुआ था। वहीं, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बताया कि सीसीटीवी से कैफे में बैग रखने वाले आरोपी की पहचान हो गई है। उसकी उम्र 28 से 30 साल के बीच में है।

बताया जा रहा है कि धमाके से पहले आरोपी ने कैफे में जाकर रवा इडली का कूपन लिया था, लेकिन वह खाना खाए बिना ही चला गया। इस दौरान आरोपी ने अपना बैग कैफे में ही छोड़ दिया, जिसमें कथित तौर पर आईईडी था। सूत्रों की माने तो इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने बेंगलुरु में रहने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है। उससे सेंट्रल क्राइम ब्यूरो की एक विशेष टीम पूछताछ कर रही है।

रामेश्वरम कैफे में रहस्यमयी विस्फोट, चार लोग घायल

जांच में पता चला है कि उस बैग के अलावा कैफे परिसर में कहीं और आईईडी नहीं मिला है। सीएम सिद्धारमैया का कहना है कि यह आतंकवादी घटना थी या नहीं, यह साफ नहीं है।  मामले की जांच जारी है। पुलिस ने इस मामले में, गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कैफे धमाके में घायल हुए नौ लोगों के नाम फारूक (19 वर्षीय) होटल कर्मचारी, दीपांशु (23), स्वर्णंबा (49), मोहन (41), नागश्री (35), मोमी (30),बलराम कृष्णन (31), नव्या (25) और श्रीनिवास (67) हैं।

Tags: bengaluru newskarnataka newsNational newsRameshwaram Cafe Blast
Previous Post

लश्कर-ए-तैयबा के खुफिया चीफ की पाकिस्तान में मौत, मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था आतंकी

Next Post

स्पेन से भारत घूमने आई महिला के साथ गैंगरेप, चार लोग हिरासत में

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

CM हेल्पलाइन 1905 की लंबित शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान: धामी

17/04/2026
CM Dhami
राजनीति

मदरसों में बाहरी बच्चों के वीडियो पर सरकार सख्त, जांच के आदेश

17/04/2026
CM Dhami
राजनीति

विजन के साथ विकास हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

17/04/2026
CM Dhami
Main Slider

जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति

17/04/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषितम्, कहा-नारी शक्ति सशक्त भारत की पहचान

17/04/2026
Next Post
Gang Rape

स्पेन से भारत घूमने आई महिला के साथ गैंगरेप, चार लोग हिरासत में

यह भी पढ़ें

लंबे समय तक बैठे रहने वालों के लिए बेहद लाभदायक हैं ये योगासन

28/01/2022
Saint Asang Dev ji met CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री से पूज्य संत असंग देव ने की सौजन्य भेंट, आध्यात्मिक विषयों पर हुई चर्चा

13/09/2025

BB 15: अभिजीत बिचुकले बन सकते है बिग बॉस का विनर, जानें पूरा मामला

01/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version