• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजम खां, मुख्तार और अतीक की कुंडली खंगालेगा ED, ये है आरोप

Writer D by Writer D
20/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जेल में बंद समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान, डॉन मुख्तार अंसारी और बाहुबली नेता अतीक अहमद से जेल के अंदर ही प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ करेगी। कोर्ट के निर्देश के बाद ईडी इन लोगों से 20 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक पूछताछ करेगी।

मिली जानकरी के मुताबिक इन तीनों से जेल के भीतर ही पूछताछ की जाएगी। इन लोगों के खिलाफ पीएमएलए कानून के सेक्शन 50 के तहत भी केस दर्ज है। आजम खान यूपी की सीतापुर जेल में बंद हैं, जबकि मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद हैं। वहीं अतीक अहमद को गुजरात के अहमदाबाद जेल में रखा गया है।

आजम पर है किसानों की जमीन हड़पने का अरोप

समाजवादी नेता आजम खां पर किसानों की जमीन हड़पने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, नियमों की धज्जियां उड़ाकर आजम खां ने किसानों की जमीनें ले लीं। इसके बाद कुछ किसानों ने इसकी शिकायत राज्यपाल से की थी। आरोप है कि आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी के नाम पर जिन जमीनों का अधिग्रहण किया था। उनमें से कई जमीनें सरकारी हैं और यूनिवर्सिटी बनाने में सरकारी पैसे का इस्तेमाल किया गया।

आज ‘दीदी’ से मुलाक़ात करेंगे बाबुल सुप्रियो, मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

एक जुलाई को मुख्तार के खिलाफ मामला हुआ था दर्ज

यूपी की बांदा जेल में बंद माफिया व बसपा विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने एक जुलाई को मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। आरोप है मुख्तार अंसारी ने एक सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाया और उसे सात साल के लिए 1.7 करोड़ रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से एक निजी कंपनी को किराए पर दे दिया। ईडी इस रकम और कब्जा जमाने के मामले में अपनी पूछताछ करेगी।

अतीक की 16 कंपनियों की मिली थी जानकारी

माफिया अतीक अहमद के खिलाफ भी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि  पिछले साल पुलिस ने अतीक की कुल 16 कंपनियां चिह्नित की थीं जिसमें से कई बेनामी थीं। इन कंपनियों में नाम तो किसी और का है लेकिन परोक्ष रूप से इनमें पैसा अतीक का लगा है।

इनमें से ज्यादातर कंपनियों का कारोबार रियल इस्टेट से संबंधित है। यह भी जानकारी मिली है कि इन कंपनियों का लेनदेन करोड़ों में है। पुलिस अफसरों ने बताया था कि जिन 16 कंपनियों के बारे में जानकारी मिली है उनमें से तीन कंपनियां अतीक की पत्नी साइस्ता परवीन जबकि पांच रिश्तेदारों के नाम से रजिस्टर्ड हैं। आठ कंपनियां ऐसी हैं जिनके बारे में यह नहीं स्पष्ट हो सका है कि उनका मालिक कौन है।

Tags: Atiq Ahmadazam khancase of money launderingEnforcement DirectorateinterrogationLatest Uttar Pradesh News in HindiMoney LaunderingMukhtar Ansariuttar pradesh hindi samacharuttar pradesh news in hindi
Previous Post

चमोली में बादल फटने से भारी तबाही, मलबे में दबे मजदूरों के टेंट

Next Post

पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री बने चरणजीत सिंह चन्नी, राहुल गांधी ने दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Next Post
Charanjit Singh Channi

पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री बने चरणजीत सिंह चन्नी, राहुल गांधी ने दी बधाई

यह भी पढ़ें

makeup

न्यू ईयर पार्टी में होना हैं शामिल, इन मेकअप टिप्स से पाएं स्टाइलिश लुक

28/12/2025
Explosion in chemical factory

केमिकल फैक्ट्री में तेज धमाके में चार की मौत, शवों के उड़े चीथड़े

31/03/2023
Doctors

संविदाकर्मियों को मिली बड़ी राहत, सेवा समाप्ती का आदेश खारिज

31/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version