• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चमोली में बादल फटने से भारी तबाही, मलबे में दबे मजदूरों के टेंट

Writer D by Writer D
20/09/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के चमोली जिले में सोमवार को तड़के बादल फटने की घटना से तबाही मच गई है। जिले के नारायणबगड़ में तड़के बादल फटने की घटना में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मजदूरों के करीब 15 टेंट मलबे में दब गए। वहीं मलबे से कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे भी बंद हो गया है। मार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह नारायणबगड़ के पंती कस्बे के ऊपरी भाग में करीब 6 बजे बादल फटने से मंगरीगाड़ में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है।

गधेरे (बरसाती नाले) के सैलाब से कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे के किनारे बीआरओ के मजदूरों के करीब 10 से 15 टेंट मलबे में दब गए। जब मलबा आया मजदूर अपने टेंट के अंदर थे। लेकिन जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

मजदूरों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों और महिलाओं को सैलाब से बचा लिया। ये सभी मजदूर नेपाल और झारखंड के रहने वाले हैं। मलबे से कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे बंद हो गया है, जिसे खोलने के प्रयास जारी हैं।

आज ‘दीदी’ से मुलाक़ात करेंगे बाबुल सुप्रियो, मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कई दोपहिया वाहन व कार भी मलबे में दबे हुए हैं। प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। बचाव व राहत के कार्य शुरू कर दिए गए हैं। मजदूरों और उनके बच्चों को गांव के लोगों ने अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। बादल फटने की घटना से पूरे क्षेत्र के लोग खौफजदा हैं। स्थानीय जानकारों का कहना है कि नारायणबगड़ क्षेत्र भूगर्भीय दृष्टि से संवेदनशील है।

जिले के आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी के मुताबिक घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।

Tags: Chamoli Hindi SamacharChamoli News in Hindicloud burstlandslideLatest Chamoli News in Hindimonsoonmonsoon 2021monsoon in uttarakhandMonsoon Rainsummer 2021UttarakhandUttarakhand Newsuttarakhand snowfalluttarakhand temperatureUttarakhand Weatheruttarakhand weather forecastuttarakhand weather newsuttarakhand weather todayuttarakhand weather updateweather forecastweather forecast todayweather forecast update todayWeather in Uttarakhandweather of uttarakhandweather todayउतराखंड का मौसम
Previous Post

आज ‘दीदी’ से मुलाक़ात करेंगे बाबुल सुप्रियो, मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

Next Post

आजम खां, मुख्तार और अतीक की कुंडली खंगालेगा ED, ये है आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Nag Panchami
Main Slider

नाग पंचमी पर क्यों होती है 8 नागों की पूजा? जानें खास महत्व

14/08/2026
Clock
Main Slider

घर में न रखें ऐसी घड़ी, वरना हो सकता है बड़ा अनर्थ

14/08/2026
Cumin Seeds
Main Slider

आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, ऐसे करें चेक

14/08/2026
THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

13/08/2026
THDC Tunnel Accident: Dhami takes charge of the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

13/08/2026
Next Post

आजम खां, मुख्तार और अतीक की कुंडली खंगालेगा ED, ये है आरोप

यह भी पढ़ें

Mock drill

मॉक ड्रिल से बढ़ेगी आपदा से निपटने की क्षमता: सीएम योगी

23/01/2026
हिमाचल में बारिश का कहर, भूस्खलन से 100 सड़कें बंद, भारी वर्षा का येलो अलर्ट  

हिमाचल में बारिश का कहर, भूस्खलन से 100 सड़कें बंद, भारी वर्षा का येलो अलर्ट  

22/07/2020
CM Yogi becomes the biggest brand ambassador of 'ODOP'

सीएम योगी बने ‘ओडीओपी’ के सबसे बड़े ब्रांड अंबेसडर

25/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version