• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साजिश व झूठ के सहारे भाजपा सत्ता हासिल करने को बेताब: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
03/03/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सीधा हमला करते हुए कहा कि भाजपा पर जनता का विश्वास नहीं, साजिशें और छल-छद्म तथा झूठ की राजनीति के सहारे वह सत्ता पर काबिज होने के लिए छटपटा रही है।

यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय पर डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में आए पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई बड़ी है। भाजपा सरकार 2014 में जिस तरह से सत्ता में आई थी उसी तरह से उत्पीड़न और अपमान से त्रस्त जनता अब 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता से हटाने का काम करेगी।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा कि भाजपा अपने कुप्रचार से लोगों के सोच विचार को भी प्रदूषित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जैसा दाना, वैसा गाना का माहौल बन रहा है। तमाम संस्थानों और माध्यमों पर आरएसएस के लोगों को बिठाया जा रहा है। अर्थव्यवस्था की हकीकत पर पर्दा डाला जा रहा है और झूठे आंकड़ों के बल पर विकसित भारत का भ्रम फैलाया जा रहा है। सच तो यह है कि जबसे भाजपा सत्ता में आई हैं महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ही फलफूल रहा है। किसानों के साथ वादों को क्या हुआ? नौजवानों को रोटी-रोजगार से वंचित करने के लिए पेपर लीक का खतरनाक खेल जारी रहता है।

किसी को भी भाजपा सरकार के रहते न्याय मिलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। भाजपा गरीब का वोट लेती है पर उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं होती है। थार गाड़ी से किसानों को कुचला गया, उन्हें न्याय नहीं मिला। महिलाओं और बच्चियां असुरक्षित हैं। व्यापारी लुट रहे हैं। पुलिस हिरासत में मौतें हो रही हैं। भाजपा सरकार को पीड़ितों के प्रति कोई संवेदना नहीं है।

सपा प्रमुख (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि समाजवादी पार्टी से लोगों को बहुत उम्मीदे हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में जो काम हुए उन्हीं को भाजपा अपना बताती रहती है। भाजपा को गरीबों, किसानों और नौजवानों की कोई चिंता नहीं है। भाजपा पूंजीपतियों की हितैषी है। जनता भाजपा की साजिशों और झूठ- फरेब की राजनीति को बखूबी जान गई है। वह अब भाजपा को सत्ता में फिर से नहीं आने देगी।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

किसानों को धान के अंतर की राशि का भुगतान 12 मार्च को: सीएम साय

Next Post

यूपी में हुई 53.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Next Post
Wheat procurement will start in the state from Monday

यूपी में हुई 53.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

यह भी पढ़ें

Pradosh Vrat

इस दिन रखा जाएगा भाद्रपद का पहला प्रदोश व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

21/08/2022
Kalanamak

राजभवन में आधा एकड़ रकबे में हुई ‘कालानमक’ की रोपाई

26/07/2023
covid vaccination

कोविड टीका लगाने के बाद 8 महिला पुलिसकर्मियों की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप

06/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version