• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हथियार उठाने वाले हाथों में सजी मेहंदी, कुख्यात गैंगस्टर की दुल्हन बनने के लिए लेडी डॉन तैयार

Writer D by Writer D
12/03/2024
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Anuradha Chaudhary

Anuradha Chaudhary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली-हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन मैडम मिंज यानी की अनुराधा चौधरी ( Anuradha Chaudhary) आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस शादी को लेकर कार्यक्रम स्थल को चार राज्यों की पुलिस ने किले में तब्दील कर दिया है। इस बीच दुल्हन मैडम मिंज की तस्वीर भी सामने आई है जिसमें वो अपने हाथों पर मेहंदी लगवाती हुई नजर आ रही हैं।

मैडम मिंज ( Anuradha Chaudhary) के जिन हाथों में पहले अत्याधुनिक हथियार हुआ करते थे अब वो मेहंदी के रंग से सज गई है। अनुराधा ने दोनों हाथों पर अपना और संदीप उर्फ काला जठेड़ी का नाम भी मेहंदी से लिखवाया है।

काला

अपराध की दुनिया में शायद ऐसा पहली बार हो रहा है जब जेल में बंद कोई कुख्यात गैंगस्टर और एक लेडी डॉन शादी रचाने जा रहा है। इसके लिए कोर्ट ने उसे पेरोल दी है। यही वजह है कि काला जठेड़ी की सुरक्षा के लिए सैकड़ों की संख्या में चार राज्यों की पुलिस अत्याधुनिक हथियारों के साथ तैनात है। दोनों की शादी दिल्ली के द्वारका इलाके में एक मैरिज हॉल में होगी।

आजतक के पूर्व पत्रकार पंकज खेलकर का निधन, दिल का दौरा पड़ने से मौत

सुरक्षा का आलम ये है कि कार्यक्रम स्थल पर पुलिस ने चार लेयर की व्यवस्था की है। पहली लेयर में गेट पर अतिथियों के नाम की जांच की जा रही है। फिर दूसरे लेयर में पुलिस के जवान मौजूद हैं जो लोगों की तलाशी ले रहे हैं। तीसरे लेयर पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया है और चौथे लेयर में पुलिसकर्मी खुद आने वाले लोगों का वीडियो बना रहे हैं।

पुलिस हर एक व्यक्ति पर नजर रख रही है। कहीं भी कोई संदिग्ध नजर आने पर उसे उठा लेने की तैयारी है।अत्याधुनिक हथियारों के साथ 150 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। अब बस तिहाड़ जेल से बारात और दूल्हे के आने का इंतजार है। इसके बाद ये क्रिमिनल कपल शादी के सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे का हो जाएगा।

Tags: Anuradha Chaudharycrime newsdelhi newskala jathedi
Previous Post

आजतक के पूर्व पत्रकार पंकज खेलकर का निधन, दिल का दौरा पड़ने से मौत

Next Post

Haryana Crisis: सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट समेत दिया इस्तीफा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
क्राइम

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

29/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, चारों धाम बर्फ से ढके; मसूरी में बढ़ी ठिठुरन

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Next Post
Manohar Lal Khattar

Haryana Crisis: सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट समेत दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें

murder

सोते समय युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

06/09/2021
blower side effect

ठंड से बचने के लिए क्या आप भी करते हैं हीटर या ब्लोअर का इस्तेमाल

19/11/2021
rekha रेखा

BB OTT: बिग बॉस के घर में होगी रेखा की एंट्री, मिलेगी ये ज़िम्मेदारी 

19/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version