• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Haryana Crisis: सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट समेत दिया इस्तीफा

Writer D by Writer D
12/03/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Manohar Lal Khattar

Manohar Lal Khattar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन (BJP-JJP Alliance) टूट गया है। चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल (BJP Legislative Party) की बैठक के बाद सीएम (Manohar Lal Khattar) अपने मंत्रिमंडल के साथ राजभवन पहुंचे और पूरी कैबिनेट का इस्तीफा सौंपा।

सूत्रों के अनुसार, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपनी सरकारी गाड़ियां लौटा दी हैं। ऐसे में गठबंधन टूटने की चर्चाएं पुष्ट हो गई हैं। इसके अलावा जजपा में भी टूट की खबर है। सूत्रों के अनुसार, जजपा विधायक देवेंद्र बबली (JJP MLA Devendra Babli) भी भाजपा की बैठक में शामिल होंगे।

बैठक के लिए पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार विधायक दल की बैठक सीएम मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) की अध्यक्षता में हो रही है। बैठक में नया नेता चुना जाएगा। बैठक में ही तय होगा कि पार्टी चुनाव में मनोहर लाल के नेतृत्व में ही उतरेगी या कोई नया चेहरा सामने आएगा। सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल के कुछ चेहरे बदले जाएंगे। नई कैबिनेट में निर्दलीयों को ज्यादा महत्व दिया जाएगा।

हथियार उठाने वाले हाथों में सजी मेहंदी, कुख्यात गैंगस्टर की दुल्हन बनने के लिए लेडी डॉन तैयार

वहीं सिरसा के विधायक और हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा (President Gopal Kanda) ने कहा है कि गठबंधन (बीजेपी-जेजेपी) लगभग टूट चुका है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections)  में बीजेपी सभी 10 सीटें जीतेगी। जेजेपी के बिना भी हरियाणा सरकार जीतेगी।

इसी बीच हरियाणा के निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत (Independent MLA Nayan Pal Rawat) ने कहा कि हमने पहले ही सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार को अपना समर्थन दे दिया है। सीएम मनोहर लाल से मुलाकात में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हुई। बातचीत से मुझे ऐसा आभास हुआ था जजपा से गठबंधन तोड़ने की शुरुआत हो चुकी है।

वहीं नीलोखेड़ी से निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर ने सीएम मनोहर लाल से मुलाकात पर कहा कि हमने पहले ही बीजेपी को समर्थन दे दिया था. सीएम के साथ बैठक में हमने निर्वाचन क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा की। हालांकि हमने गठबंधन के बारे में किसी भी तरह की चर्चा नहीं की।

सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections)  में सीटों के बंटवारे पर सहमति न बनने से गठबंधन टूटा है। जननायक जनता पार्टी ने दिल्ली में बैठक बुलाई है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास पर चर्चा में पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल होंगे।

इससे पहले देर शाम सीएम ने अपने आवास पर एक अनौपचारिक कैबिनेट बैठक भी ली थी। इसमें गृह मंत्री अनिल विज (Home Minister Anil Vij) , शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर (Education Minister Kanwarpal Gurjar) , कृषि मंत्री जेपी दलाल (Agriculture Minister JP Dalal) समेत कई मंत्री मौजूद रहे थे। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा भी बैठक में थे। सूत्रों के अनुसार बैठक में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि इस बैठक में डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला (Deputy CM Dushyant Chautala) समेत जजपा का कोई मंत्री नहीं पहुंचा था।

Tags: harayana crisisharayana newsmanohar lal khattar
Previous Post

हथियार उठाने वाले हाथों में सजी मेहंदी, कुख्यात गैंगस्टर की दुल्हन बनने के लिए लेडी डॉन तैयार

Next Post

योगी सरकार ने IAS अधिकारियों का किया तबादला, हटाएँ गए फिरोजाबाद के डीएम

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती को मिलेगा बढ़ावा, क्लस्टर आधारित उत्पादन पर जोर

11/08/2026
Haridwar Kanwar Mela
Main Slider

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 , युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

कर्मचारी संगठनों की मांगों पर CM धामी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

11/08/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 114 दिनों में 47 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

11/08/2026
Next Post
Transfer

योगी सरकार ने IAS अधिकारियों का किया तबादला, हटाएँ गए फिरोजाबाद के डीएम

यह भी पढ़ें

Transgenders

ट्रांसजेंडर्स को सीएम युवा अभियान से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी योगी सरकार

26/06/2025
Divorce

पति-पत्नी में सुलह की नहीं बची गुंजाइश, तो SC ने ‘डिवोर्स’ करेगा मंजूर

01/05/2023
Arvind Kejriwal

‘…आप अपने देश को संभालिये,’ पाकिस्तानी नेता फवाद हुसैन को केजरीवाल का करारा जवाब

25/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version