• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन महीने में बहुत काम किया, आगे भी करेंगे: विष्णुदेव साय

Writer D by Writer D
21/03/2024
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Sai

CM Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्रकोट/बस्तर। तीन महीने में हमने प्रदेश के हित के लिए बहुत कुछ किया है और आगे भी करेंगे, मोदी के पिटारे में अभी प्रदेश के विकास के लिए बहुत कुछ बाकी है। यह बात लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने अपने बस्तर लोकसभा प्रवास के दूसरे दिन चित्रकोट विधानसभा सीट के अन्तर्गत बड़ेधाराउर गांव में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही और पिछली कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला।

विधानसभा चुनाव में चित्रकोट में भाजपा को दिए गए पूर्ण समर्थन के लिए उपस्थित जनता को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विष्णुदेव साय (CM Sai) ने लोकसभा चुनाव में भी डबल इंजन की सरकार के लिए जनता से समर्थन मांगा। कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए श्री साय ने उसे आदिवासियों का विरोधी और विकास विरोधी बताया।

उन्होंने (CM Sai) कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आदिवासियों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, उनके विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। भाजपा और मोदी सरकार ने आदिवासियों के हित के लिए जो योजनाएं बनाईं, उसके लिए जो पैसा बस्तर संभाग को भेजा उसे कांग्रेस की सरकार ने रोक दिया और बस्तरवासियों को मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित कर दिया। लेकिन बस्तर के मेरे भाइयों-बहनों को अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। अब देश-प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, बस्तर के विकास में कोई भी कमी नहीं होगी। तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रूपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता को खरीदेंगे, इसकी घोषणा मैंने कर दी है। कांग्रेस की सरकार में केवल 1-2 दिन ही तेंदूपत्ता की खरीद होती थी, लेकिन हमारी भाजपा सरकार 15 दिनों तक तेंदूपत्ता की खरीदी करेगी। आदिवासियों के लिए चरण पादुका योजना पुनः शुरू की जाएगी।

आपदा में फंसे हर व्यक्ति और परिवार तक पहुंच रही यूपी सरकार

मुख्यमंत्री साय (CM Sai)  ने आगे कहा कि मात्र 3 महीने में हमने बहुत काम किया है और आगे भी करेंगे। मोदी के पिटारे में अभी छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बहुत कुछ है। अभी आदिवासियों के लिए हमारी सरकार को बहुत कुछ करना बाकी है इसलिए इस बार बस्तर लोकसभा में परिवर्तन करना है और भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को भारी मतों से चुनाव जिताकर संसद में भेजना है।

अपने संबोधन के अंत में सीएम साय (CM Sai)  ने उपस्थित जनता से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील करते हुए जनसभा में भारी संख्या में आए क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags: bastar newsChhattisgarh newsCM SaiNational news
Previous Post

आपदा में फंसे हर व्यक्ति और परिवार तक पहुंच रही यूपी सरकार

Next Post

होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री धामी, कार्यकर्ताओं से चुनावी समर में कूदने का किया आह्वान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

राहुल गांधी नोट कर लें, सिर्फ नेहरू ही नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेलः मुख्यमंत्री

15/10/2026
Main Slider

मुख्य सचिव ने किया दून विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

15/10/2026
Main Slider

CM ने 63 मेधावी विद्यार्थियों और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले-मेधावी उत्तराखंड के स्तंभ

15/10/2026
Main Slider

पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों समेत 29 की मौत; 40 से ज्यादा घायल

15/10/2026
Main Slider

काशीपुर में BJP का मंथन, CM धामी और बीएल संतोष ने की शिरकत

15/10/2026
Next Post
CM Dhami

होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री धामी, कार्यकर्ताओं से चुनावी समर में कूदने का किया आह्वान

यह भी पढ़ें

CM Dhami

दिल्ली की जनता को आप सरकार ने धोखा दिया है: CM धामी

25/01/2025
अमित शाह- लालकृष्‍ण आडवाणी

गृह मंत्री अमित शाह ने ढांचा ध्वंस मामले में पेशी से पहले लालकृष्‍ण आडवाणी से की मुलाक़ात

23/07/2020
Ramlala

रामलला के श्रृंगार और शयन आरती का बदला समय, जानें अब कब होंगे दर्शन

04/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version