• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के श्रमिक पूरा करेंगे योगी का संकल्प

Writer D by Writer D
02/04/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का श्रमिक वर्ग अपनी मेहनत और कौशल से प्रदेश के बुनियादी ढांचे के विकास में तो महत्वपूर्ण योगदान देता ही है, साथ ही वह सरकारों के गठन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सीएम योगी (CM Yogi के नेतृत्व में श्रमिक वर्ग की इसी ताकत को पहचानते हुए डबल इंजन की सरकार ने श्रमिकों के लिए अनेक योजनाएं बनाईं और हर पात्र व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाने का प्रयास किया।

नतीजा, प्रदेश का श्रमिक वर्ग भाजपा की सरकार का पुरजोर समर्थक बनकर सामने आया। सीएम योगी (CM Yogi) के सात वर्षों के कार्यकाल में अब तक श्रमिक वर्ग के लिए जो कार्य किए गए हैं, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि सीएम योगी ने 80 में 80 का जो संकल्प लिया है, वो श्रमिक वर्ग के समर्थन से पूरा हो सकेगा।

10.5 लाख के करीब श्रमिकों को मिला रोजगार

कोरोना काल के दौरान जब काम धंधे बंद हो गए थे, तब अन्य राज्यों में काम कर रहे यूपी के श्रमिक अपने घरों को लौट आए। तब सीएम योगी (CM Yogi) ने उन श्रमिकों को न सिर्फ यूपी में ही काम दिलाने का वादा किया, बल्कि उसे पूरा भी किया। करीब 38 लाख श्रमिकों की स्किल मैपिंग का कार्य किया गया, जबकि सेवायोजन पोर्टल पर प्राप्त सूचना के अनुसार कुल 10,47,522 श्रमिकों को रोजगार भी उपलब्ध कराया गया। 9,50,042 श्रमिकों व अभ्यर्थियों को रोजगार मेलों के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार प्रदान किया गया।

मिशन रोजगार अभियान के अंतर्गत 1,16,28,561 श्रमिक/अभ्यर्थी लाभान्वित हुए, जबकि 58,62,55,304 मानव दिवसों का सृजन किया गया, जिससे उन्हें आजीविका के साधन उपलब्ध हुए। यही नहीं, 2023-24 में माह दिसंबर, 2023 तक कुल 33,070 निर्माण स्थलों का पंजीकरण कराया गया। वहीं, बीओसी बोर्ड के गठन से माह दिसम्बर, 2023 तक कुल 3,66,953 निर्माण स्थलों का पंजीकरण किया गया।

बच्चों की पढ़ाई का बोझ हुआ कम

इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के अंतर्गत भारत सरकार के ई-श्रम पोर्टल पर उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी 2024 तक पंजीकृत कामगारों की संख्या 8,33,25,459 पहुंच गई है। इस मामले में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए सरकार ने अटल आवासीय वि‌द्यालयों का शुभारंभ किया है, जहां पर 3 वर्ष से अधिक समय से पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। जल्द ही इसका दूसरा सत्र शुरू होने जा रहा है। इससे श्रमिकों पर से बच्चों की पढ़ाई और उसके खर्च का बोझ भी सरकार ने हल्का कर दिया है।

वहीं, बीओसीडब्ल्यू बोर्ड से कुल 1,45,912 अभ्यर्थी लाभान्वित हुए, जिन पर 714.65 करोड़ रुपए का व्यय किया गया। इसके अतिरिक्त श्रमिकों को मुफ्त राशन का भी लाभ मिल रहा है। ये सारे फैक्टर श्रमिक वर्ग को पीएम मोदी, सीएम योगी और भाजपा सरकार के करीब लाने में अहम फैक्टर साबित हो रहे हैं।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

युवाओं को जुआ-सट्टा की लत लगाने वाली कांग्रेस की जमानत जब्त करवाना है : विष्णुदेव

Next Post

संजय सिंह की तरह सभी गिरफ्तार नेता होंगे रिहा: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उप्र की 8 सहकारी चीनी मिलों को मिला उत्कृष्ट दक्षता पुरस्कार

25/09/2026
Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘दलित-पिछड़ों को अछूत मानते हैं अखिलेश’, ओमप्रकाश राजभर ने सपा की रथयात्रा पर साधा निशाना

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
Next Post
UP Assembly By-election

संजय सिंह की तरह सभी गिरफ्तार नेता होंगे रिहा: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Patanjali

बाबा रामदेव की बढ़ी मुश्किलें, IMA ने पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत

27/05/2021

आरक्षण को लेकर कंगना ने कह दी‌ यह बड़ी बात

25/10/2020
CM Dhami

तकनीकी मापदंड नहीं बल्कि विकास और आत्मनिर्भरता की बुनियाद होते हैं मानक: मुख्यमंत्री धामी

14/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version