• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली कंपनी के मुख्य गोदाम में लगी आग की जांच की जाएगी: सीएम साय

Writer D by Writer D
06/04/2024
in छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
CM Sai

CM Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में स्थित बिजली कंपनी के मुख्य गोदाम में शुक्रवार दोपहर लगी आग लगने से चार हजार ट्रांसफॉर्मर, मीटर, कंडक्टर, वायर और ऑयल जलकर खाक हो गया। यहां करीब आठ एकड़ परिसर के स्टोर में रखे 4 हजार ट्रांसफार्मरों में 4 घंटे तक एक-एक कर धमाके होते रहे। वहीं स्टोर के पास 33 केवी के सबस्टेशन के कुछ हिस्सा भी आग की चपेट में आ गए। लेकिन सबस्टेशन को खाक होने से बचा लिया गया। इस भीषण आग में बिजली विभाग को 80 करोड़ से अधिक का नुकसान होने का अनुमान अधिकारियों ने लगाया है। भीषण आग पर काबू पाने के बाद शनिवार सुबह भी पूरी तरह से आग बुझाने का कार्य जारी है।

बड़े बड़े ट्रांसफार्मर को पानी से भिगाया जा रहा है। मौके पर एसडीआरएफ, जिला प्रशासन कलेक्टर, एसडीएम, पुलिस एएसपी लखन पटले सहित बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद हैं। शुक्रवार रात को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  (CM Sai)  मौके पर पहुंचे और घटना से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना है। बड़ा नुकसान हुआ है। मामले की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने कहा, आग पर काबू पाने में जिला प्रशासन अमला और लोगों का बड़ा सहयोग मिला है। बड़ी संख्या में आसपास के लोगों को खाली कराए थे। अब उनका विस्थापन किया जा रहा है। यह घटना जांच का विषय है। जांच के बाद रिपोर्ट अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। रायपुर के सीएसपीडीसीएल ट्रांसफार्मर गोदाम में आग लगने के बाद चल रहे बचाव कार्यों का मैंने मुआयना किया है। मैंने संबंधित अफसरों से लोगों को हुई आर्थिक क्षति का आकलन कर पीड़ितों को हर संभव मदद के लिए कहा है। इस हादसे की जांच कराई जाएगी। बचाव कार्य के लिए सभी संबंधित अधिकारी मौके पर तैनात हैं। इस दौरान विधायक राजेश मूणत भी मौजूद रहे।

ट्रांसफार्मर में ब्‍लास्‍ट के बाद बिजली विभाग दफ्तर में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भगवान की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई। विभाग के अधिकारियों ने भी मुस्तैदी दिखाई। तेल के टैंकरों को खोल दिया गया, जिससे ज्यादा ब्लास्ट नहीं हुआ। जिन लोगों को आर्थिक रूप से क्षति हुई है उसका आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों की भी जांच कराई जाएगी।

उल्लेखनीय ही कि शुक्रवार की दोपहर लगी भीषण आग पर पूरी तरह से रात साढ़े बजे तक काबू पाया गया। देर रात तक घटना स्थल पर बिजली विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: Chhattisgarh newsCM SaiNational newsRaipur news
Previous Post

मोदी के विजन से देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर: सीएम योगी

Next Post

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, खिलाड़ियों की कार का हुआ एक्सीडेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की सुख-शांति की कामना

22/09/2026
उत्तराखंड

सरकारी परिसंपत्तियों की मैपिंग और जियोफेंसिंग दो माह में करें पूरी: मुख्य सचिव

22/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड के 98 शहरों का होगा कायाकल्प, 2041-45 के विजन पर तैयार होंगी महायोजनाएं

22/09/2026
उत्तराखंड

अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री

22/09/2026
उत्तराखंड

मेरी बड़ी ताकत कांग्रेस के कार्यकर्ता: हरीश रावत

22/09/2026
Next Post
Pakistani cricketers' car accident

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, खिलाड़ियों की कार का हुआ एक्सीडेंट

यह भी पढ़ें

Masik Durgashtami

कब रखा जाएगा मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, जानें तिथि और पूजा विधि

03/03/2025

कोई भी निशुल्क मेडिकल किट से वंचित न रहे: योगी

29/01/2022
Firing

मुखबिरी के शक में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग, दो महिलाओं की मौत

31/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version