• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कठुआ में दहाड़े सीएम योगी, बोले- अब देश में पटाखा भी फूटे तो पाकिस्तान देता है सफाई

Writer D by Writer D
10/04/2024
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Yogi in Kathua

CM Yogi in Kathua

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कठुआ। लोकसभा के चुनावी अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) आज बुधवार को जम्मू के कठुआ में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे, यहां पर सीएम योगी ने जिला खेल मैदान में आयोजित जनसभा में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। सीएम योगी ने कहा कि अब देश में पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है कि इसमें उसका हाथ नहीं है। क्योंकि उसे पता है कि अब भारत में मजबूत सरकार है।

दरअसल, उधमपुर संसदीय क्षेत्र प्रदेश के छह जिलों कठुआ, उधमपुर, रियासी, डोडा, रामबन और किश्तवाड़ में फैला हुआ है। भाजपा ने तीसरी बार इस सीट से डॉ. जितेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है।

जिनके पक्ष में वोट मांगने पहुंचे सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि जब बात जम्मू-कश्मीर की होती है तो आज़ाद भारत के नारे ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है’ गूंजते हैं। इस सपने (अनुच्छेद 370 को निरस्त करना) को पूरा करने के लिए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान दिया, लेकिन कोई भी सरकार इस संबंध में कोई निर्णय नहीं ले सकी… मैं पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभारी हूं कि उन्होंने आतंकवाद को खत्म कर दिया है और यह सुनिश्चित किया कि दिल्ली का लाल किला हो या श्रीनगर का लाल चौक, हर जगह उत्साह और उमंग है क्योंकि यह क्षेत्र अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ गया है।

कठुआ में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा के देश में एक मजबूत सरकार ने लोगों को कई सुविधाएं दीं। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिला। स्वास्थ्य की सुविधाएं भी नागरिकों को दिया जा रहा है। अब देश में पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है कि इसमें उसका हाथ नहीं है। क्योंकि उसे पता है कि अब भारत में मजबूत सरकार है। उन्होंने कहा कि आज से पहले अयोध्या का नाम लेने से लोग डरते थे।

अब पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान पहले ही सफाई देता है कि हमने कुछ नहीं कियाः योगी

पहली बार मुख्यमंत्री (CM Yogi) बनने के बाद जब अयोध्या गया तो लोगों ने कहा कि आपके यहां आने से कुछ लोग नाराज हो सकते हैं तो मैंने जवाब दिया कि लोगों के नाराजगी को देखते हुए क्या वह अपने आराध्य से ना मिले। उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवा सकती थी। कांग्रेस कहती है कि राम हुए ही नहीं कृष्णा हुए ही नहीं।

इस दौरान कठुआ के जिला खेल मैदान में आयोजित जनसभा में मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के साथ केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीएम योगी को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।

Tags: cm yogiJammu Newskathua newslok sabha elections 2024Yogi News
Previous Post

जीनत अमान की युवाओं को सलाह- शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहें

Next Post

मऊ वासियों को मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति 300 ट्रांसफार्मर का बैकअप

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

चंडीगढ़ में SIR पर संग्राम, कांग्रेस का प्रदर्शन; राजा वड़िंग समेत कई नेता हिरासत में

25/09/2026
उत्तराखंड

बच्चों को देखकर रुका मुख्यमंत्री का काफिला, चॉकलेट बांटकर की बातचीत

25/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के आह्वान पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर

25/09/2026
Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
Next Post
Power

मऊ वासियों को मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति 300 ट्रांसफार्मर का बैकअप

यह भी पढ़ें

Jais Railway Station

गुरु गोरखनाथ धाम कहलाएगा अमेठी का जायस स्टेशन, इनके भी बदल जाएंगे नाम

13/03/2024
CM Nayab Singh Saini

सीएम नायब सिंह ने अनुसूचित समाज के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

09/06/2024
indian railway

रेलवे भर्ती परीक्षा में बैठने से पहले फिट होने की पुष्टि जरूरी

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version