• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पांच सौ साल बाद अपनी जन्मभूमि पर जन्मोत्सव मनाएंगे श्री रामललाः सीएम योगी

Writer D by Writer D
16/04/2024
in उत्तर प्रदेश, बिजनौर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिजनौर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि कल रामनवमी की पावन तिथि यानी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मदिन है। अभी से लाखों लोग अयोध्या धाम में जन्मोत्सव समारोह में पहुंच रहे हैं। पांच सौ वर्षों के बाद पहली बार यह अवसर आ रहा है, जब रामलला अपनी जन्मभूमि पर जन्मोत्सव मनाएंगे। हमारी पीढ़ियां धन्य हो गईं, जो हम जन्मोत्सव कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को नहटौर में नगीना के लोकसभा प्रत्याशी ओम कुमार के लिए जनसभा कर वोट देने की अपील की। सीएम ने बासंतिक नवरात्रि की अष्टमी तिथि के साथ ही रामनवमी की अग्रिम बधाई दी।

कांग्रेस व सपा के कारण आराध्य को अपनी जन्मभूमि के लिए प्रमाण देना पड़ा

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां आराध्य को अपनी जन्मभूमि के लिए प्रमाण देना पड़ा। यह संकट कांग्रेस व समाजवादी पार्टी ने दिया। इन्होंने हमारी आस्था को संकटग्रस्त करने का प्रयास किया, लेकिन सनातन समाज कहां मानने वाला था, वह प्रभु राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए कृत संकल्पित था और पीएम मोदी के कारण उसे सफलता प्राप्त हुई। कांग्रेस ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को चुनाव हरवाया था और 2012 में सत्ता में आने पर सपा ने कहा था कि दलितों के स्मारकों को तोड़वाएंगे। इनकी मानसिकता थी कि यह बना नहीं पा रहे, लेकिन तोड़वाने की बात करते हैं। वहीं मोदी जी ने बाबा साहेब से जुड़े पंच तीर्थ का निर्माण करवाया।

अपराधियों की घरों पर जाकर पढ़ते हैं फातिहा

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आपने सरकार बनाने में योगदान दिया, इसलिए यह श्रेय आपको जाता है। सही दिशा में गया एक वोट तस्वीर-तकदीर बदल देता है, गलत दिशा में गया वोट पहचान का संकट खड़ा कर देता है। कांग्रेस, सपा-बसपा दलदल में डूबे दल हैं। इन्हें अच्छाई से नफरत है। माफिया-अपराधियों को गले का हार बनाते हैं, महिमा मंडन करते हैं। उनके घरों में जाकर फातिहा पढ़ते हैं, लेकिन कोई निर्दोष हिंदू दुर्घटना का शिकार हो जाता है तो इनके मुख से संवेदना के एक शब्द भी नहीं निकलते हैं। हम सामान्य नागरिकों को राम-राम करते हैं और माफिया-अपराधियों का राम नाम सत्य।

भाजपा ने किया महापुरुषों का सम्मान

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि सपा-बसपा के समय संत रविदास की जन्मभूमि सीर गोवर्धन में दिक्कतें होती थीं। वहां सिंगल रूट था। वहां आने में लाखों श्रद्धालुओं को कठिनाई होती थी। आज सद्गुरु रविदास की पावन धरा पर भव्य स्मारक, 25 फुट ऊंची प्रतिमा, पार्क और फोरलेन की सड़क भी मिलेगी। रामलला के प्रकटीकरण से पहले महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या का इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नामकरण भी किया गया। एक तरफ समाज को जाति के नाम पर बांटने वाले सपा, बसपा व कांग्रेस के दलों का गठजोड़ है, दूसरी तरफ 140 करोड़ भारतीयों व महापुरुषों को सम्मान देने वाला भाजपा गठबंधन है। कांग्रेस ने चौधरी चरण सिंह का अपमान किया तो पीएम मोदी ने ‘भारत रत्न’ देकर किसानों का सम्मान बढ़ाया।

तीन करोड़ ड्रोन दीदी बनेंगी, जो लखपति होंगी

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि संकल्प पत्र में भाजपा ने कहा कि अगले पांच वर्ष में तीन करोड़ और गरीबों के मकान बनाए जाएंगे। शासन की योजनाओं का निरंतर लाभ मिलता रहेगा। तीन करोड़ ड्रोन दीदी बनेंगी, जो लखपति होंगी। बिजनौर की मेरठ व नजीमाबाद से फोरलेन कनेक्टिविटी हो गई। काफी हद तक बाढ़ की समस्या का समाधान हो गया, शेष का भी जल्द समाधान करेंगे। एक तरफ गरीबों के मकान बन रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रभु राम का भी भव्य मंदिर बना है।

समस्या को छोड़ते नहीं, समाधान के निष्कर्ष तक पहुंचाते हैं

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि किसान, नौजवान, महिला हर वर्ग को सम्मान दे रहे हैं। निजी नलकूपों वाले किसानों के बिजली बिल समाप्त कर फ्री में बिजली देने की व्यवस्था प्रारंभ कर दी है। महात्मा विदुर के नाम पर मेडिकल कॉलेज बन रहा है तो उनकी कुटी तक मां गंगा की धारा ले जाने का कार्य कर दिया गया। समस्या को छोड़ते नहीं, समाधान के निष्कर्ष तक पहुंचाते हैं। महिला, वृद्धों, दिव्यांगजनों को पेंशन, कन्या सुमंगला योजना के जरिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व बेसिक शिक्षा परिषद के 1.91 करोड़ बच्चों के लिए फ्री में यूनिफॉर्म, बैग, बुक्स, शूज, स्वेटर, शॉक्स, मिल रहे हैं।

ओम कुमार को दिल्ली पहुंचने से कोई रोक नहीं सकता

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि ओम कुमार दो बार से विधायक हैं। वे अपने क्षेत्र में खूब कार्य कर रहे हैं। उनके साथ जनता का आशीर्वाद है, इसलिए ओम कुमार को दिल्ली पहुंचने से कोई रोक नहीं सकता। सीएम ने सभी मतदाताओं से मतदान करने व अन्य लोगों से भी करवाने का आग्रह किया। बोले कि वोट डालने जरूर जाना।

चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच सीएम योगी ने की गोसेवा

इस अवसर पर फुलसंदा वाले बाबा, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, भाजपा प्रत्याशी व विधायक ओम कुमार, विधायक अशोक राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Tags: bijnor newscm yogilok sabha elections 2024Yogi News
Previous Post

आमिर खान ने कांग्रेस वीडियो के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जानें पूरा मामला

Next Post

कैराना में पलायन को मजबूर करने वालों का धरती से पलायन कराया: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami paid tribute to the martyrs of the Uttarakhand state movement
राजनीति

राज्य सरकार आंदोलनकारियों के योगदान को सदैव सम्मानपूर्वक याद रखेगी: मुख्यमंत्री

08/11/2025
winter Session
राजनीति

1 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू, सेशन में होंगी 15 बैठकें

08/11/2025
PM Modi
Main Slider

कट्टा सरकार नहीं चाहिए…. सीतामढ़ी में PM मोदी की दहाड़

08/11/2025
Navdeep Rinwa
उत्तर प्रदेश

ECE ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से की SIR अभियान में जुड़ने की अपील

08/11/2025
Clock Tower
राजनीति

घंटाघर के उपचार का जिला प्रशासन ने उठाया बीड़ा, तो चलने लगी दून की धड़कन

08/11/2025
Next Post
CM Yogi

कैराना में पलायन को मजबूर करने वालों का धरती से पलायन कराया: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Chandrakeshwar Ravan

फांसी वाले बैरक में रखा…’, आजम खान से जेल में मुलाकात के बाद बोले चन्द्रखेशर रावण

21/11/2024
CM Dhami

विकास के वाहक हैं उद्यमी : पुष्कर सिंह धामी

24/06/2023
Radha Mohan

विपक्ष भ्रम फैलाने में और भाजपा कार्यकर्ता जनता की सेवा में व्यस्त : राधा मोहन

06/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version