• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कैराना में पलायन को मजबूर करने वालों का धरती से पलायन कराया: सीएम योगी

Writer D by Writer D
16/04/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, शामली
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शामली : देश में जब अच्छी सरकार आती है तो अच्छे निर्णय लेती है। वहीं कांग्रेस ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का अपमान किया है। समाजवादी पार्टी इससे भी आगे है, वह माफियाओं और अपराधियों के मरने पर फातिहा पढ़ने जाते हैं। आप अपने वोट से उनके फातिहा पढ़ा दीजिये, जो उनको सही जगह पहुंचा देगा। कैरानावासियों को जिन लोगों ने पलायन के लिए मजबूर किया था, आज हमने उनका धरती से पलायन कर दिया है। अब यहां पर कोई पलायन नहीं करा सकता है। हम यहां की पहचान से किसी को खिलवाड़ करने की छूट नहीं दे सकते हैं।

आज देश में वातावरण बदला है। प्रभु रामलला अपने दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान हो गये हैं जबकि कांग्रेस और सपा उनके अयोध्या में पैदा होने का प्रमाण मांगती है। हम सुबह उठने से लेकर सोने तक राम-राम कहते हैं, यही हमारा प्रमाण है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को कैराना लोकसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने कैराना लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी और राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के पक्ष में वोट देने की अपील की।

अब प्रदेश में कभी कर्फ्यू नहीं लगेगा जबकि हर साल कावड़ यात्रा धूमधाम से निकलेगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अब प्रदेश में कभी कर्फ्यू नहीं लगेगा जबकि हर साल कावड़ यात्रा धूमधाम से निकलेगी। पहले शामली और कैराना में बेटियां अपने मां-बाप से दूर पढ़ाई के लिए जाने को मजबूर थी, लेकिन आज वह यहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में टॉप करती हैं। मैं उन्हें कई बार सम्मान भी कर चुका हूं। आज शामली और कैराना में चहल-पहल देखने को मिल रही है। यहां जगह-जगह पर मॉल, व्यापारिक परिसर, चौड़ी सड़कें, नये भवन और थानों को निर्माण हो रहा है, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश विकास का एक नया संदेश दे रहा है।

पहले मेरठ से दिल्ली जाने में 4 से 5 घंटे लगते थे, आज मात्र 45 मिनट में दूरी तय की जा रही है। मेरठ में रैपिड रेल के ट्रैक का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। यहां पर पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बन रही है। आज यहां की बेटियां ओलंपिक में पदक जीत रही हैं और देश का गौरव बढ़ा रही हैं। वह कहती हैं कि उन्होंने चीन को पछाड़ा है।

यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच से संभव हो पा रहा है क्योंकि देश मेें गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी को दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में सब कुछ अच्छा-अच्छा दिखाई दे रहा। वहीं पहले महीनों कर्फ्यू लगता था, बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। आज इसके उल्ट देखने को मिल रहा है।

गन्ना किसानों को बनाएंगे चीनी मिल का मालिक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अन्नदाता किसान आज बेहिचक राम-राम बोलने के साथ अपराधियों काे राम नाम सत्य भी बोल रहा है क्योंकि उन्हें सुरक्षा और समृद्धि मिल रही है। अब तक गन्ना किसानों को ढाई लाख करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। वहीं शामली की दो-तीन चीनी मिलों में समस्या है। उन्हें कहा गया है कि गन्ना किसानों की पाई पाई चुकता नहीं हुई तो चीनी मिल का मालिक किसान को बना देंगे।

पांच सौ साल बाद अपनी जन्मभूमि पर जन्मोत्सव मनाएंगे श्री रामललाः सीएम योगी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि हमे सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि विरोधी कहीं सेंध लगा करके आपकी निश्चिंतता का लाभ न उठा लें। ऐसे में हमें अपने एक-एक वोट की कीमत को समझना है और वोटिंग के दिन बूथ पर जाकर इसका इस्तेमाल करना है।लोकतंत्र में आपको एक अधिकार दिया गया है। उसी का नतीजा है कि आज देश और शामली में विकास का बदलाव देखने को मिल रहा है। इसे आगे भी जारी रखना है, इसके लिए आपको जागरुक होना होगा।

कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र आदि शामिल हुए।

Tags: cm yogilok sabha elections 2024shamli newsYogi News
Previous Post

पांच सौ साल बाद अपनी जन्मभूमि पर जन्मोत्सव मनाएंगे श्री रामललाः सीएम योगी

Next Post

सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी के रोड शो में टूटे रिकार्ड, पूरे रास्ते जयश्री राम की गूंज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Sai welcomed CM Yogi who reached Chhattisgarh.
Main Slider

छत्तीसगढ़ पहुंचे उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

19/05/2026
Sushil Prajapati
उत्तर प्रदेश

रेप आरोपी के जेल से बाहर आते ही रोड शो, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

19/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
Next Post
CM Yogi

सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी के रोड शो में टूटे रिकार्ड, पूरे रास्ते जयश्री राम की गूंज

यह भी पढ़ें

gangwar

दिनदहाड़े गैंगवार से दहल गया शहर, हिस्ट्रिशीटर को घेरकर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

11/03/2021
Sukesh Chandrashekhar

‘7 करोड़ देकर छपवाई थी NYT में खबर’, ‘महाठग’ का केजरीवाल पर आरोप

12/11/2022
Transport

महाकुंभ 2025: सीएम योगी के दिव्य, भव्य, स्वच्छ और ग्रीन महाकुंभ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा यूपी रोडवेज

21/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version