• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मलेरिया मुक्त यूपी बनाने के लिए अस्पतालों-स्कूलों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

Writer D by Writer D
24/04/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Malaria

World Malaria Day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अब प्रति हजार एक से कम मलेरिया (Malaria) मरीज मिल रहे हैं। 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग इसे शून्य श्रेणी यानी मलेरिया मुक्त प्रदेश बनाने के लिए अस्पतालों-स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इस साल का थीम है- अधिक नयायोचित विश्व के लिए मलेरिया (Malaria) के खिलाफ लड़ाई में तेजी लाना।

अपर निदेशक मलेरिया डॉ सईद अहमद ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र लिखकर जनजागरूकता के लिए सभी जरूरी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। पत्र के मुताबिक वर्ष 2027 तक देश-प्रदेश को मलेरिया मुक्त करने के लिए बीमारी की रोकथाम व इस रोग के संबंध में जागरूकता बढ़ाना सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसमें जनता को शुरुआती लक्षणों, सावधानियों और उपचार विकल्प के बारे में शिक्षित करना शामिल है।

उन्होंने विद्यालयों के छात्रों के माध्यम से जनपद में जागरूकता रैली निकालने, हर रविवार मच्छर पर वार अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन करने और जनसमुदाय को मच्छर के प्रजनन स्थल व जल पात्रों को खाली करने के बारे में अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार वचनबद्ध: सीएम साय

संयुक्त निदेशक मलेरिया डॉ विकास सिंघल ने लोगों से अपील की कि मलेरिया (Malaria) उन्मूलन में सामुदायिक सहभागिता जरूरी है। किसी को मच्छर नजर आए तो उसको भगाने के उपाय करने चाहिए। अपने आसपास साफ सफाई रखना चाहिए। अगर बुखार आ जाए तो खुद इलाज न करें। पास के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर से परामर्श करें।

बचाव के उपाय

• लक्षण महसूस होने पर तुरंत जांच कराएं

• दवाएं डाक्टर के परामर्श पर ही लें

• मच्छरदानी का प्रयोग करें

• आसपास पानी का जमाव न होने दें

• पानी के बर्तनों को ढककर रखें

• कूड़ेदान का प्रयोग करे और ढक्कन खुला न रखें

• शयनकक्ष में कीटनाशक का छिड़काव भी कर सकते हैं

Tags: 25 april malaria dayLucknow Newsmalaria free upup newsworld malaria day
Previous Post

मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार वचनबद्ध: सीएम साय

Next Post

कांग्रेस पार्टी की कोई गारंटी नहीं, वो जनता को क्या गारंटी देगी -सीएम भजनलाल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi unveiled the statue of Rani Avanti Bai Lodhi.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा – ‘जब अच्छे नेता चुने जाते हैं, तब महापुरुषों को मिलता है सम्मान’

09/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा, वे ही कर रहे राम मंदिर का विरोधः मुख्यमंत्री

09/07/2026
Part of the dome of Jama Masjid collapsed during prayers.
उत्तर प्रदेश

ऐतिहासिक जामा मस्जिद में नमाज के दौरान गिरा गुंबद का हिस्सा, मची अफरा-तफरी

09/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने की कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा, मांगा जनकल्याण का आशीर्वाद

09/07/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव, बोले- सनातन को अधर्मियों के चंगुल से मुक्त कराने पर हुई चर्चा

09/07/2026
Next Post
CM Bhajanlal Sharma

कांग्रेस पार्टी की कोई गारंटी नहीं, वो जनता को क्या गारंटी देगी -सीएम भजनलाल

यह भी पढ़ें

Election Commission

‘प्रचार में बच्चों का शामिल होने बर्दाश्त नहीं, चुनाव आयोग ने जारी की सख्त गाइडलाइन

05/02/2024

एक और परंपरा में बदलाव, बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में नहीं बजेगी ‘Abide with Me’ की धुन

22/01/2022
Sanitation Model

गांवों को मिलेगा स्थायी स्वच्छता मॉडल, योगी सरकार ने बनाई नई नीति

10/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version