• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोस चुनाव : राजनाथ सिंह की जीत की हैट्रिक के साथ, भाजपा नौंवी बार जीतेगी लखनऊ

Writer D by Writer D
29/04/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Rajnath Singh

Rajnath Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections) में लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा का मजबूत गढ़ माने जाने वाली लखनऊ संसदीय सीट से तीसरी बार मैदान में हैं। 1991 से लगातार इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। बता दें, लखनऊ मे पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। नामांकन का अंतिम दिन 3 मई है।

1991 में अटल जी ने खोला जीत का खाता

10वीं लोकसभा के लिए 1991 में हुए आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी अटल बिहारी वाजपेयी ने कांग्रेस के रणजीत सिंह को परास्त किया था। अटल जी को 194,886 (50.90%) वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के खाते में 77583 (20.26%) वोट आए। 1 लाख 17 हजार 303 वोटों के अंतर से अटल जी चुनाव जीते। इस जीत के बाद अटल जी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा, और 1996, 1998, 1999 और 2004 के चुनाव में जीत दर्ज की।

खास बात यह रही कि हर चुनाव में जीत का अंतर अटल जी बड़ा करते रहे। 1996 के चुनाव में अटल जी ने समाजवादी पार्टी (सपा) सिने स्टार राज बब्बर को हराया। 1998 के चुनाव में सपा प्रत्याशी मशहूर फिल्म निर्देशक मुजफ्फर अली का परास्त किया। 1999 और 2004 के चुनाव में अटल जी ने क्रमश: कांग्रेस के राजा कर्ण सिंह और सपा की डॉ. मधु गुप्ता को शिकस्त दी। 2004 के बाद अटल जी स्वास्थ्य कारणों से सक्रिय राजनीति से दूर हो गए।

अटल जी की विरासत को लालजी टण्डन ने आगे बढ़ाया

अटल बिहारी वाजपेयी के सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने के बाद लखनऊ सीट से अटल जी के निकट सहयोगी पूर्व मंत्री लालजी टण्डन ने 2009 के आम चुनाव में जीत हासिल की। टण्डन ने कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को हराया। 2014 के आम चुनाव में भाजपा की टिकट पर उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह मैदान में उतरे। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को 2 लाख 72 हजार 749 मतों के अंतर से परास्त किया।

2019 में दोबारा जीते राजनाथ (Rajnath Singh) 

2019 के आम चुनाव में दूसरी बार राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में उतरे। उनका मुकाबला सपा की पूनम शत्रुघन सिन्हा और कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णन से था। जनाथ सिंह ने सपा उम्मीदवार पूनम शत्रुघन सिन्हा को 3 लाख 47 हजार 302 मतों के अंतर से परास्त किया। राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को 633,026 (56.64%) और पूनम सिन्हा को 285,724 (23.57%) वोट प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी 180,011 (16.11%) वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे।

2024 चुनाव का हाल-चाल

18वीं लोकसभा के लिए हो रहे आम चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को मैदान में उतारा है। राजनाथ सिंह लखनऊ सीट से भाजपा की नौंवी जीत के लिए मैदान में उतरे हैं। इस जीत के साथ उनकी जीत की भी हैट्रिक हो जाएगी। सपा ने विधायक रविदास मेहरोत्रा पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं बसपा ने सरवर मलिक को प्रत्याशी बनाया है।

अटल जी 5 बार रहे सांसद

लखनऊ संसदीय सीट के इतिहास की बात करें तो इस सीट पर अब तक हुए 17 संसदीय चुनाव में आठ बार भाजपा ने यहां जीत दर्ज की है। अटल जी को इस सीट से लगातार 5 बार सांसद बनने का गौरव हासिल है।

‘विकास रथ’ पर साथ राजनाथ संग आदित्यनाथ, जनसमुद्र बोल उठा- अबकी बार, 400 पार

वहीं कांग्रेस की शीला कौल (1980 और 1984 के चुनाव में) और भाजपा के राजनाथ सिंह 2-2 बार यहां से सांसद बने हैं। इस सीट सिर्फ एक बार 1967 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार आनंद नारायण मुल्ला भी जीत हासिल कर चुके हैं।

Tags: Lok Sabha Electionslok sabha elections nominationsLucknow NewsRajnath singhup news
Previous Post

‘विकास रथ’ पर साथ राजनाथ संग आदित्यनाथ, जनसमुद्र बोल उठा- अबकी बार, 400 पार

Next Post

पीवीवीएनएल की एमडी ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

Sanjay Nishad
उत्तर प्रदेश

आरक्षण पर संजय निषाद की दो टूक, बोले- ऊंचे पद वालों को अब छोड़ना चाहिए लाभ

31/08/2026
Relief operations for flood victims
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान युद्ध स्तर पर जारी, भोजन से लेकर सुरक्षित ठिकाने तक का इंतजाम

31/08/2026
OP Rajbhar-Akhilesh
उत्तर प्रदेश

अंकित बालियान एनकाउंटर के बाद अखिलेश पर बरसे राजभर, बोले- अब खबर मिल गई ना?

31/08/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

मायावती ने की मतदाताओं से अपील- वादों और विश्वासघात से बचें, निष्पक्ष होकर करें वोट

31/08/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पाती लिख प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

31/08/2026
Next Post
Isha Duhan

पीवीवीएनएल की एमडी ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण

यह भी पढ़ें

AIIMS प्रशासन ने हड़ताली नर्सों को किया आगाह AIIMS administration warns striking nurses

AIIMS प्रशासन ने हड़ताली नर्सों को किया आगाह, ड्यूटी पर न आए तो कटेगा वेतन

15/12/2020
5 killed as house roof collapses

बुखार पीड़िता को चढ़ा दिया 15 बोतल ग्लूकोज, युवती की मौत

16/05/2021
CM Yogi meets Governor

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच राज्यपाल से मिले सीएम योगी

27/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version