• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मीठे में बनाएं ब्रेड का हलवा, बदल जाएगा मुंह का जायका

Writer D by Writer D
28/05/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Bread Halwa

Bread Halwa

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हलवा खाने का मजा ही अलग होता है। घरों में अक्सर आटा, सूजी (रवा) या सिंघाड़े का हलवा बनता रहता है, जो मीठे की पूर्ति करता है। आज हम आपको कुछ नया बताने जा रहे हैं, जो निश्चित रूप से पसंद आएगा। हम बात कर रहे हैं ब्रेड का हलवा (Bread Halwa) बनाने की रेसिपी की। इसे रात के खाने के बाद डेजर्ट के तौर पर या फिर सुबह ब्रेकफास्ट में भी बनाया जा सकता है। इसे बनाना काफी आसान है और ये मुंह का टेस्ट बदलने के लिए एक बढ़िया स्वीट डिश है। ज्यादातर घरों में ब्रेड लाई जाती है और कई बार जब ये बच जाती है तो इसके खराब होने का डर रहता है। ऐसे में आप अगर इन्हें जल्दी यूज कर खत्म करना चाहते हैं तो ब्रेड का हलवा (Bread Halwa) भी एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।

ब्रेड का हलवा (Bread Halwa) बनाने की सामग्री

ब्रेड स्लाइस – 10
दूध – डेढ़ कप
क्रीम – 4 टेबल स्पून
ड्राई फ्रूट्स – 2 टेबल स्पून
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
देसी घी – 2 टी स्पून
चीनी – 1 कप

ब्रेड का हलवा (Bread Halwa) बनाने की विधि 

– सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को लें और उनके चारों किनारों को चाकू की मदद से काटकर अलग कर दें।
– अब ब्रेड के बचे सफेद हिस्सो को काटकर टुकड़े कर लें। इन्हें एक बाउल में अलग रख दें।
– अब एक कड़ाही में 1 चम्मच देसी घी डालकर गरम करें। जब घी गरम होकर पिघल जाए तो उसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और भून लें।
– लगभग 1 मिनट तक ड्राई फ्रूट्स को भूनने के बाद उन्हें एक कटोरी में निकालकर अलग रखें।
– अब कड़ाही में दोबारा 1 टी स्पून घी डालें और जब घी पिघल जाए तो उसमें कटे हुए ब्रेड के टुकड़े डालकर रोस्ट करें।
– ब्रेड के टुकड़ों को अच्छी तरह से फ्राई करें जब तक कि उनका रंग सुनहरा न हो जाए।
– इसके बाद कड़ाही में दूध डाल दें और ब्रेड के टुकड़ों को बड़ी चम्मच की मदद से दूध के साथ मैश करते हुए पकाएं।
– अब इस मिश्रण को 2-3 मिनट तक पकने दें। इसके बाद ब्रेड हलवे में क्रीम और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
– अब हलवा 2 मिनट तक और पकाएं जिससे चीनी हलवे के साथ अच्छी तरह से एकसार हो जाए।
– इसके बाद हलवे में पहले से फ्राई कर रखे ड्राई फ्रूट्स को डाल दें और अच्छे से मिला दें।
– हलवे को 1 मिनट तक और पकाने के बाद गैस बंद कर दें। तैयार है ब्रेड का हलवा (Bread Halwa)।

Tags: bread ka halwabread ka halwa deliciousbread ka halwa dessertbread ka halwa sweet dishbread ka halwa tasty
Previous Post

घर बनेगा और भी अट्रैक्टिव, पुरानी चीजों का ऐसे करें इस्तेमाल

Next Post

गर्मियों में करें छाछ का सेवन, सेहत के लिए होता है फायदेमंद

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

इन टिप्स से पाएं स्‍मोकी लुक वाली आंखें

28/06/2026
Pet Odor
फैशन/शैली

घर में फैल गई है पालतू जानवर की दुर्गन्ध, इन तरीकों से करें दूर

28/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
VB-G RAM G
Main Slider

पंजाब में AAP सरकार का बड़ा यू-टर्न! राज्य में लागू होगी VB-G RAM G योजना

27/06/2026
Next Post
Buttermilk

गर्मियों में करें छाछ का सेवन, सेहत के लिए होता है फायदेमंद

यह भी पढ़ें

UCC

यूसीसी में प्रतिदिन औसत 1634 विवाह पंजीकरण

26/07/2025
amitabh bachchan

भाईजान के पिता सलीम ने बिग बी को दी खास सलाह,बोले- अब उन्हें….

12/10/2021
BPSC

66वीं BPSC  प्रिलिम्स एग्जाम की चेक करें कैटेगिरी के लिए कट ऑफ लिस्ट

27/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version