• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकारी कोविड अस्पतालों में मुफ्त मिलेगा रेमेडेसिविर इंजेक्शन : योगी

Writer D by Writer D
09/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इसे लेकर CM योगी ने अपनी टीम-9 को कुछ निर्देश दिए हैं। CM योगी ने प्रदेश में दोबारा से लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान करते हुए कहा है, ”प्रदेशव्यापी आंशिक कोरोना कर्फ्यू के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। संक्रमण की चेन तोड़ने में इससे सहायता मिल रही है। ऐसे में 17 मई प्रातः 07 बजे तक आंशिक कोरोना कर्फ्यू को विस्तार दिए जाने का निर्णय लिया जा रहा है। वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल सम्बन्धी कार्य आदि आवश्यक अनिवार्य सेवाएं यथावत जारी रहेंगी।”

CM योगी ने कहा, ”प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों/कोचिंग इंस्टीट्यूट्स में 20 मई तक अवकाश रखा जाए। इस अवधि में ऑनलाइन क्लास भी संचालित न की जाएं।”

प्रदेश में कोरोना की तैयारियों को लेकर CM योगी ने बताया, ” विगत 24 घंटे की अवधि में 23,333 नए केस आए हैं, जबकि इसी अवधि में 34,636 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में 2,33,981 एक्टिव केस हैं, जो कि बीते 30 अप्रैल की तुलना में 77,000 कम हैं। अब तक 12,54,045 प्रदेशवासियों ने कोरोना को हराकर आरोग्यता प्राप्त की है। प्रदेश में टेस्टिंग और ट्रेसिंग का अभियान चल रहा है। 4,29,53,900 टेस्ट करने के साथ ही उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक टेस्ट करने वाला राज्य है। अगले कुछ दिनों में चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा 15,000 ऑक्सीजन बेड और बढ़ाये जाने की तैयारी है।”

सभी जिलों में ऑक्सीजन आपूर्ति पर 24 घंटे रखी जाए नजर : योगी

ऑक्सीजन की व्यवस्था पर बोलते हुए CM योगी ने कहा ”बीते 24 घंटों में 950 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति-वितरण कराया गया है। इसे और बढ़ाये जाने की दिशा में सतत प्रयास किये जा रहे हैं। लखनऊ और कानपुर व आसपास के जिलों के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस से आपूर्ति कराई गई है। इसी प्रकार सहारनपुर, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर आदि निकटस्थ जिलों के लिए बेहतर प्रबंध किए जा रहे हैं। वाराणसी के लिए 40 टन ऑक्सीजन कल भेजी गई है। गोरखपुर व आसपास के जिलों के लिए विशेष ट्रेन चलाये जाने की तैयारी है।”

पोस्ट कोविड लक्षणों पर ध्यान दिलाते हुए CM योगी ने कहा ”कोविड को हराकर स्वस्थ हुए कुछ लोगों में मानसिक व शारीरिक समस्या होने के केस सामने आए हैं। इन पोस्ट कोविड समस्याओं के त्वरित निदान के उद्देश्य से सभी 75 जिला अस्पतालों में पोस्ट कोविड हॉस्पिटल का संचालन किया जाए। यहां मनोचिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट की तैनाती की जाए ताकि आवश्यकतानुसार लोग इनसे परामर्श प्राप्त कर सकें। स्वास्थ्य विभाग के स्तर से इसकी व्यवस्था अगले 02 दिवसों में कर ली जाए।”

शिवनगरी पहुंचे CM योगी, DRDO अस्पताल का किया निरीक्षण

CM योगी ने कहा ”प्रदेश में रेमेडेसीवीर सहित जीवनरक्षक मानी जा रही सभी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। सरकारी कोविड अस्पतालों में यह इंजेक्शन पूर्णतः निःशुल्क है। निजी अस्पतालों को जरूरत के अनुसार डीएम/सीएमओ द्वारा इसकी उपलब्धता कराई जा रही है। सभी जिलाधिकारी और सीएमओ यह सुनिश्चित करें कि जब भी किसी मरीज को यह इंजेक्शन दिया जाए तो वहां नर्सिंग स्टाफ के साथ-साथ एक चिकित्सक भी उपस्थित हो। इस जीवनरक्षक दवा की मांग, आपूर्ति और खपत का पूरा विवरण रखा जाए।”

Tags: cm yogiRemedsivir injectionup newsYogi News
Previous Post

सभी जिलों में ऑक्सीजन आपूर्ति पर 24 घंटे रखी जाए नजर : योगी

Next Post

भारतीय दिग्गज क्रिकेटरो ने याद किये अपनी माँ के साथ बिताए पल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

खाटू श्याम जाने की थी तैयारी, फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे बाप-बेटा; मौत

30/10/2026
Next Post
Indian veteran cricketer recalls moments spent with his mother

भारतीय दिग्गज क्रिकेटरो ने याद किये अपनी माँ के साथ बिताए पल

यह भी पढ़ें

C.P. Radhakrishnan

धर्म को थोड़े समय के लिए संकट हो सकता है, लेकिन वह स्थायी नहीं- उप राष्ट्रपति

31/10/2025
Naxalite Attack

छत्तीसगढ़ में सीएम की शपथ से पहले नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद

13/12/2023
ADHD

ADHD बीमाती में होते हैं कौन से मानसिक विकार

18/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version