• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चार जून के बाद राहुल बाबा की शुरु होगी कांग्रेस ढूंढो यात्रा: अमित शाह

Writer D by Writer D
03/05/2024
in उत्तर प्रदेश, बरेली, राजनीति
0
Amit Shah

Amit Shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में इंडिया समूह की करारी हार तय है और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चार जून से कांग्रेस ढूढो यात्रा पर निकलेंगे।

बरेली में चुनावी जनसभा संबोधित करते हुए श्री शाह (Amit Shah) ने कहा “ घमंडिया गठबंधन के शहजादे राहुल बाबा ने चुनाव की शुरुआत तो भारत जोड़ो यात्रा से की थी लेकिन चार जून के बाद कांग्रेस ढूंढो यात्रा शुरू होगी”।

उन्होने (Amit Shah) कहा “ बाबा अलखनाथ नाथ और बाबा त्रिवटीनाथ की भूमिका को प्रणाम, महाभारत की यह भूमि है। हमारे सामने इंडी गठबंधन चुनाव लड़ रहा है। राहुल बाबा ने चुनाव से पहले भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की 4 जून के बाद कांग्रेस ढूंढो यात्रा से समापन होगा। इस बार नरेंद्र मोदी 400 से बहुत आगे निकल रहे हैं।”

श्री शाह (Amit Shah) ने अधिकाधिक मतदान की अपील करते हुये कहा “ एक-एक वोट भाजपा चुनाव चिन्ह कमल पर जानी चाहिए। यह चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। यह चुनाव आतंकवाद में नक्सलवाद को समाप्त करने का चुनाव है। जब जब यहां आया हूं। मैं पूछना चाहता हूं कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए था या नहीं। 70 साल से कांग्रेस राम मंदिर के मसले को भटका रही थी, लटका रही थी। आपने दूसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा हुई।”

उन्होंने (Amit Shah) कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव, राहुल बाबा और प्रियंका गांधी को निमंत्रण दिया लेकिन यह प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आये क्योंकि वहां जाएंगे तो इनको वोट नहीं मिलेगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे हैं। यह कश्मीर हमारा है या नहीं। उत्तर प्रदेश और राजस्थान वालों का कश्मीर से क्या लेना देना, यह कहते थे। लेकिन बरेली का बच्चा-बच्चा मेरे कश्मीर के लिए जान देने के लिए तैयार है।

श्री शाह (Amit Shah) ने कहा कि कांग्रेस कश्मीर में धारा 370 को हटाने के खिलाफ थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 370 हटाई। पूरे कश्मीर में आज हमारा तिरंगा शान से लहरा रहा है। मोदी ने देश को आतंकवाद से मुक्त कर दिया। सोनिया और मनमोहन की सरकार में आतंकी घुस जाते थे और धमाके करते थे।

योगी का खड़गे पर पलटवार, कहा- सनातन का अपमान कर रही कांग्रेस का जनता करेगी विसर्जन

उन्होंने कहा कि 80 करोड़ गरीबों को अनाज देने का काम किया। साथ ही 12 करोड़ गरीब माताओं को शौचालय बनाकर उनकी रक्षा की है। चार करोड लोगों को घर बनाएं। गैस कनेक्शन दिए। कोरोना के सबको टीका लगाया।

श्री शाह ने कहा “ 1989 से बरेली वासियों ने संतोष गंगवार को 8 बार सांसद बनाया है। संतोष गंगवार के लिए पार्टी ने आगे के लिए एक अलग भूमिका सोची है। इसलिए हम छत्रपाल गंगवार को संसद का प्रत्याशी बनाकर लाये।”

उन्होने (Amit Shah) कहा कि सपा सरकार में बरेली में भीषण दंगे हुए। 2017 योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री बनाया गया और उसके बाद योगी जी ने बरेली और पूरे उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त करने का काम किया। सपा सरकार में लोग पलायन करते थे, योगीराज में गुंडे पलायन कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी को परिवारवादी पार्टी कहिए। अखिलेश बाबू एक एक परिवार में पांच टिकट दे दिए, कोई और यादव नहीं मिला। सपा बसपा सरकार में माफिया उत्तर प्रदेश में कट्टे बनाने का काम करते थे। आज सरकार उत्तर प्रदेश में मिसाइल और तोप बनवा रही है। मेडिकल में अलग से डिवाइस बनाने का काम उत्तर प्रदेश में चल रहा है।

Tags: amit shahbareilley newslok sabha elections 2024up news
Previous Post

अवैध मदरसे से बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को कराया मुक्त, दी जाती थी कट्टरपंथी तालीम

Next Post

घूस लेते दरोगा और सिपाही गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव, बोले- सनातन को अधर्मियों के चंगुल से मुक्त कराने पर हुई चर्चा

09/07/2026
Brajesh Pathak
उत्तर प्रदेश

बाबरी के चंदे और मदरसों के कदाचार पर भी बोल दें अखिलेश : ब्रजेश पाठक

08/07/2026
EV purchase subsidy scheme
उत्तर प्रदेश

ईवी क्रय सब्सिडी योजना से यूपी में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली रफ्तार, आवेदन के मामले में लखनऊ सबसे आगे

08/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आषाढ़ में ‘शिक्षा परिवार’ पर की ‘समृद्धि की बारिश’

08/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: ए. के. शर्मा

08/07/2026
Next Post
Bribe

घूस लेते दरोगा और सिपाही गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

पुलवामा

पुलवामा : पुल से शक्तिशाली विस्फोटक बरामद, बड़ी घटना टली

17/08/2020
road accident

क्रेन टूटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो अन्य लोग घायल

14/08/2021

NDPS कोर्ट ने आर्यन खान को 30 अक्टूबर तक भेजा न्यायिक हिरासत में

21/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version