• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी का खड़गे पर पलटवार, कहा- सनातन का अपमान कर रही कांग्रेस का जनता करेगी विसर्जन

Writer D by Writer D
02/05/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के भगवान राम पर दिए गए बयान पर गुरुवार को पलटवार किया। उन्होंने इसे सनातन परंपरा पर ठेस और अपमानित करने वाला बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम और शिव को एक-दूसरे का विरोधी बताने वाली कांग्रेस हमेशा बांटो और राज करो की नीयत से काम करती आई है।

उन्होंने (CM Yogi)कहा कि प्रभु श्रीराम ने शिव की आराधना की। भगवान शिव ने भी राम की उपासना की। राम और शिव अलग-अलग नहीं हैं। कांग्रेस लगातार सनातन को अपमानित करती है। भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करना कांग्रेस की प्रवृत्ति है।

खड़गे को कांग्रेसी संस्कार में जो प्राप्त हुआ है वही बात वे अपने भाषणों में कह रहे हैं। यह सब कांग्रेस के पतन की नई शुरुआत है। कांग्रेस का लोग विसर्जन करने वाले हैं।

मतदाताओं ने योगी को दिलाया विश्वास-मैनपुरी अब ‘आपके पास’

उल्लेखनीय है कि खड़गे ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में भगवान शिव और राम को लेकर अपनी टिप्पणी की थी। खड़गे ने कांग्रेस उम्मीदवार शिवकुमार डहरिया की तुलना भगवान शिव से की। उन्होंने कहा था कि डहरिया राम के साथ समान रूप से प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं, क्योंकि ‘वह शिव हैं’। उन्होंने कहा कि मेरा नाम भी मल्लिकार्जुन है, यानी मैं भी शिव हूं। आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में मल्लिकार्जुन नाम का एक ज्योतिर्लिंग भी है। उनके भगवान राम और शिव पर दिए इस बयान ने सियासी तूल पकड़ लिया है।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

AI से बनाया सीएम योगी का डीप फेक वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

इंडी गठबंधन को वोट देना महापाप: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

August 9: Kakori Train Action Day Special
उत्तर प्रदेश

9 अगस्त: काकोरी ट्रेन एक्शन-डे स्पेशल

09/08/2026
CM Yogi issues directives for regular inspection of school vehicles.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार सख्त, परिवहन विभाग करेगा नियमित जांच

08/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आजीविका मिशन से मिला प्रशिक्षण तो श्वेता ने अर्जित किया सम्मान

08/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान, मेरे भविष्य का फैसला महादेव या मोदी जी करेंगे

08/08/2026
Kanwar
उत्तर प्रदेश

अग्नि-5 थीम की कांवड़ बनी सावन यात्रा का आकर्षण

08/08/2026
Next Post
CM Yogi

इंडी गठबंधन को वोट देना महापाप: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Corona

प्रदेश में बढ़ा कोरोना का खतरा, 188 नए संक्रमित मिले

08/04/2023
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय से सांसद व कवर्धा राजपरिवार की रानी कृति देवी ने की मुलाकात

23/08/2024
Salman Khan

6 महीने बाद इस फिल्म की शूटिंग पर लौटे सलमान खान

05/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version