• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नव्य अयोध्या के ‘नायकों’ को देख रामनगरी ने लगाई ‘अगाध प्रेम की डुबकी’

Writer D by Writer D
05/05/2024
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
PM Modi-CM Yogi did road show in Ayodhya

PM Modi-CM Yogi did road show in Ayodhya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या : 30 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अयोध्या में हजारों करोड़ की सौगात देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रोड शो किया था। इसके बाद 22 जनवरी को श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे। 5 मई 2024 को एक बार फिर नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के सारथी योगी आदित्यनाथ संग सांसद व भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के लिए रोड शो करने पहुंचे। अंतर बस इतना था कि तब अयोध्या को करोड़ों की सौगात मिली थी और इस बार मोदी (PM Modi) -योगी (CM Yogi) ने अयोध्या से फिर रिकॉर्डतोड़ जीत की आस लगाई। तब पीएम मोदी (PM Modi) का रोड शो लता चौक से रेलवे स्टेशन तक गया था। इस बार रोड शो राम मंदिर की तरफ से लता चौक पहुंचा। दो किमी. के इस रोड में लगभग एक घंटे से अधिक का समय लग गया। नव्य अयोध्या के ‘नायकों’ को देख रामनगरी ने उनके स्वागत में ‘अगाध प्रेम की डुबकी’ लगाई।

सुग्रीव चौक से लता चौक तक निकला रोड शो

रथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अयोध्या सांसद-प्रत्याशी लल्लू सिंह सवार रहे। रोड शो सुग्रीव चौक से लता चौक (लगभग दो किमी.) तक निकला। सुग्रीव किला से प्रारंभ रोड शो राम मंदिर के मुख्य द्वार, रामपथ होते हुए लता चौक पहुंचा। दो किमी. की दूरी तय करने में लगभग एक घंटे से अधिक समय लग गया। इस दौरान पूरी अयोध्या जगमगाती रही।

रोड शो में शामिल आंखें मानो बोल रही थीं कि अयोध्या में सिर्फ भगवान, भगवा और भाजपा रहेगी। इन लोगों ने विश्वास दिलाया कि जो राम को लाए हैं, हम उनको ही लाएंगे। पूरे रास्ते लोग मोदी-योगी के समर्थन में नारे लगा रहे थे तो यह दोनों नेता हाथ जोड़ अभिवादन भी कर रहे थे और कमल का फूल दिखाकर वोट की अपील भी। लता चौक पहुंचने के बाद मोदी-योगी ने कुछ दूर पैदल चल कर भी आमजन की हौसलाअफजाई की।

रामनगरी के दिलोदिमाग पर फिर छाई मोदी-योगी की जोड़ी

महज छह महीने के भीतर नरेंद्र मोदी (PM Modi) तीसरी बार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनगिनत बार रामनगरी पहुंचे। बारम्बार योगी आदित्यनाथ हनुमानगढ़ी और रामलला सरकार के चरणों में श्रद्धा निवेदित करते हैं। 500 वर्ष बाद भारत को यह सौभाग्य मिला कि राघव अपनी अयोध्या में विराजमान हुए। अवध में होली खेली तो आंगन में जन्मोत्सव भी मनाया। पूरा देश यह अवसर उपलब्ध कराने का सारथी मोदी-योगी को मानता है।

श्रीराम के चरणों में रामभक्त मोदी-योगी

आज जब फिर अयोध्यावासियों ने इनका दीदार किया तो दिल से कह उठे, मोदी-योगी जी को जयश्रीराम। रविवार को जब मोदी-योगी की जोड़ी दिखी तो फिर रामनगरी के दिलोदिमाग पर छा गई। रोड शो के रास्ते में कहीं शंख की पुरजोर ध्वनि गूंज रही थी तो कहीं महिलाएं मोदी की आरती उतार रही थीं। कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से अवध की संस्कृति की झलक भी दिखाई।

सरयू सरिता करे पुकार, मोदी जी बारम्बार

रोड शो में रथ के आगे-आगे भगवा व भाजपा के रंग में रंगी महिलाएं चल रही थीं। वहीं सड़क के दोनों तरफ हुजूम उमड़ा था। यह हुजूम सिर्फ अयोध्या या आसपास के क्षेत्रों का नहीं था, बल्कि यहां दर्शन करने आए दूसरे राज्यों व जनपदों के लोग भी मोदी-योगी की एक झलक पाने को आतुर दिखे। रास्ते में लिखे शब्द सरयू सरिता करे पुकार, मोदी जी बारम्बार अयोध्यावासियों के प्रेम को दर्शा रहे थे। भीड़ इतनी जबर्दस्त थी कि तिल तक रखने की जगह नहीं थी। वहीं बच्चे-बुजुर्ग से लेकर महिला-युवा तक दोनों जननेताओं की छवि मोबाइल में कैद करने को बेताब दिखे।

अयोध्या ने बता दिया ‘कमल’ पर आई हैं ‘विकास की लक्ष्मी’

अयोध्या एक मात्र ऐसा जनपद है, जहां लगभग 32 हजार करोड़ रुपये से अधिक के काम एक साथ चल रहे हैं। यहां विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बना तो महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सौगात भी मिली यानी कमल पर बैठकर विकास रूपी लक्ष्मी यहां पहले ही आ चुकी हैं। यह तेजी से पूरे अयोध्या में फैल रही हैं। रोड शो के दौरान जगमगाती इमारतें, आसपास के क्षेत्र भी इस बात की गवाही दे रहे थे। भाजपा का संदेश ‘विकास भी-विरासत भी’ का नजारा अयोध्या में बखूबी दिख रहा था।

Tags: ayodhya newscm yogilok sabha elections 2024pm modiroad show
Previous Post

श्रीराम के चरणों में रामभक्त मोदी-योगी

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने पत्रकारों से मोदी की गारंटियों का जिक्र किया

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने पत्रकारों से मोदी की गारंटियों का जिक्र किया

यह भी पढ़ें

School will be opened in Vantangiya villages in Gonda

गोण्डा प्रशासन की बड़ी सफलता: वनटांगिया ग्रामों में खुलेगा स्कूल

30/03/2025
AK Sharma

विद्युत् कर्मियों का भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति में बाधा डालना, आंदोलन करना, देशद्रोही की श्रेणी में आएगा: एके शर्मा

27/05/2025
CM Yogi

शीघ्रता से करें जन समस्याओं का समाधान, बदमाशों को सिखाएं कानूनी सबक : मुख्यमंत्री

26/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version