• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हैदराबाद को हराकर KKR ने ली फाइनल में एंट्री,

Writer D by Writer D
21/05/2024
in खेल, Main Slider
0
KKR

KKR

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और उसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर की (58) तथा वेंकटेश अय्यर (51) धुआंधार नाबाद अर्धशतकीय पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को आठ विकेट से हराकर फाइनल में पहुंच गई हैं।

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)  की रहमानउल्लाह गुरबाज और सुनील नारायण की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिये 44 रन जोड़े। चौथे ओवर में टी नटराजन ने गुरबाज को आउट कर हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई। गुरबाज ने 14 गेंदों में 23 रन बनाये। वहीं सुनील नारायण 16गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुये। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के लगाते हुये नाबाद (58) रनों की पारी खेली। वहीं वेंकटेश अय्यर ने 28 गेंदों में पांच चौके और चार छक्को की मदद से नाबाद (51) रन बनाये। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13.4 ओवर में दो विकेट पर 164 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। हैदराबाद की ओर से पैट कमिंस और टी नटराजन ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले आज यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले दो ओवर में ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी के विकेट गवां दिये। मिचेल ने ट्रैविस को (शून्य) पर बोल्ड कर हैदराबाद को पहला झटका दिया और उसके बाद वैभव अरोड़ा ने अभिषेक (3) काे पवेलियन भेज दिया। पांचवें ओवर में नितीश कुमार रेड्डी (9) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद राहुल त्रिपाठी और हाइनरिक क्लासन ने पारी को संभाला। 11वें ओवर में वरूण चकवर्ती ने हाइनरिक क्लासन को रिंकू के हाथों कैच आउट करा दिया।

क्लासन ने 21 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (32) रन बनाये। शाहबाज अहमद (शून्य) सनवीर सिंह (शून्य) आया- गया की तर्ज पर पवेलियन लौट गये। 14वें ओवर में राहुल त्रिपाठी तालमेल की कमी के कारण रनआउट हुये। राहुल त्रिपाठी ने 35 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाते हुए (55) रनों की पारी खेली। अब्दुल समद 12 गेंदों में (16) रन बनाकर आउट हुये। कोलकाता के गेंदबाजों ने शुरु में बनाये दबाव को जारी रखा और हैदराबाद के बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया।

16वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने भुवनेश्वर कुमार (शून्य) पर पगबाधा आउट कर हैदराबाद को नौवां झटका दिया। कैप्तान पैट कमिंस ने दो चौके और दो छक्के लगाते हुये 24 गेंदों में 30 रनों की पारी खेलते हुये टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा। हैदराबाद की पूरी टीम 19.3 ओवर में 159 रन ही बना सकी।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिये। वरुण चक्रवर्ती को दो विकेट मिले। वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, आंद्रे रसल और सुनील नारायण ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Tags: IPLIPL 2024kkr vs srh
Previous Post

यह योगी जी की सरकार है, सपा के लड़के गलती करें-अंजाम पता चल जाएगा: मोदी

Next Post

शहजादों को अपने परिवार के आगे कुछ नहीं दिखता: पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Murder
Main Slider

गहरी नींद में सो रही दो मासूमों की पिता ने ली जान, कानपुर में डबल मर्डर से हड़कंप

19/04/2026
Chardham Yatra
Main Slider

Chardham Yatra 2026: गंगोत्री-यमुनोत्री के खुले द्वार, आज से चारधाम यात्रा का शंखनाद

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें ये उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर कर लिए ये काम तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले, बरसेगा धन

19/04/2026
Next Post
PM Modi

शहजादों को अपने परिवार के आगे कुछ नहीं दिखता: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

दिल्ली सरकार का आदेश, वैक्सीन नहीं लगवाई तो दफ्तर में नो एंट्री

08/10/2021
murder

फ़तेहपुर: युवक की निर्मम हत्या, पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने ईंट से कुचला चेहरा

15/11/2020
Arrested

खेत में गोवंश के अवशेष फेंकने के मामले में छह गिरफ्तार

10/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version