उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

रिटायर IAS ऑफिसर की पत्नी की घर में घुसकर निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां रिटायर आईएएस की पत्नी की लूट के बाद निर्मम हत्या (Murder) से इलाके में सनसनी मच गई है।

इलाके में हत्या से दहशत का माहौल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंदिरा नगर सेक्टर 22 निवासी रिटायर आईएएस देवेन्द्र नाथ दूबे सुबह गोल्फ खेलने गए थे। जब वह घर लौटे तो अपनी पत्नी की लाश लटक रही थी। जिसे देख उनके होश उड़ गए।

ममता के बयान से खफा योगी बोले, हिन्दू विरोधी है इंडिया गठबंधन

उन्होंने बताया कि घर खुला था, अलमारियों का सामान बिखरा हुआ था। उनकी पत्नी मोहिनी दुबे के गले में फंदा लगा हुआ था। उन्होंने आशंका जताई है कि लूट के बाद पत्नी की हत्या की गई है। देवेन्द्रनाथ दूबे रायबरेली के डीएम और प्रयागराज के मंडलायुक्त रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button