• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

10 साल बाद KKR ने जीता आईपीएल का खिताब, SRH को चटाई धूल

Writer D by Writer D
26/05/2024
in Main Slider, खेल
0
KKR won the IPL trophy

KKR won the IPL trophy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के गंभीर प्रहार के आगे सनराइजर्स हैदराबाद पूरी तरह से लाचार नजर आई और केकेआर चैंपियन बन गई।चेन्नई में खेले गए आईपीएल 2024 के फाइनल मैच में उसने हैदराबाद को जबर्दस्त पटखनी दी।यह मैच रविवार (26 मई) को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया, जो एकतरफा रहा।

फाइनल में पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम को केकेआर के हाथों 8 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस मैच में हैदराबाद टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रनों का आसान टारगेट दिया था।

इसके जवाब में केकेआर टीम ने 2 विकेट गंवाकर 10.3 ओवरों में ही मुकाबला और खिताब अपने नाम कर लिया। टीम के लिए वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंदों पर 52 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेली। जबकि रहमानुल्लाह गुरबाज ने 32 गेंदों पर 39 रन बनाए। हैदराबाद के लिए पैट कमिंस और शाहबाज अहमद ने 1-1 विकेट लिया।

2012 और 2014 में भी खिताब जीत चुकी KKR

बता दें कि KKR ने इससे पहले 2012 और 2014 IPL सीजन के फाइनल में एंट्री की थी और दोनों ही बार गौतम गंभीर की कप्तानी में खिताब जीता था। इसके बाद 2021 सीजन में ओएन मोर्गन की कप्तानी में फाइनल में पहुंचे थे, तब चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार मिली थी। यह केकेआर टीम का चौथा फाइनल रहा, जिससे अपने नाम कर कोलकाता ने तीसरा खिताब जीत लिया है।

दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसने अब तक एक ही बार खिताब जीता है। उसने डेविड वॉर्नर की कप्तानी में 2016 सीजन जीता था, तब फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया था। 2009 में भी हैदराबाद टीम ने खिताब जीता था, लेकिन तब उसका नाम डेक्कन चार्जर्स था और फ्रेंचाइजी के मालिक (गायत्री रेड्डी) भी अलग ही थे।

SRH ने फाइनल में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

मुकाबले में हैदराबाद टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और वो 18।3 ओवर में 113 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके साथ ही हैदराबाद टीम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

हैदराबाद टीम IPL इतिहास के किसी भी फाइनल मुकाबले में सबसे छोटा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। उसने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चेन्नई टीम ने इससे पहले 2013 फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9 विकेट पर 125 रन बनाए थे। यह मैच ईडन गार्डन्स में हुआ था।

Tags: IPL 2024ipl finalkkr vs srhKKRvsSRH
Previous Post

2009 के बाद पहला लोकसभा चुनाव है जब मोदी बलिया नहीं आए

Next Post

इस दिन पड़ रही है शनि अमावस्या, नोट करें शुभ मुहूर्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
LPG gas cylinder
Main Slider

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
hair
फैशन/शैली

लंबे बालों के लिए अप्लाई करें ये जेल, आजमाते ही दिखेगा असर

26/06/2026
Next Post
Shani Jayanti

इस दिन पड़ रही है शनि अमावस्या, नोट करें शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें

Uttarakhand

राज्य स्थापना की 23वीं वर्षगांठ पर ट्रेंड हुआ डेस्टिनेशन उत्तराखंड

09/11/2023
cm yogi

3-T की नीति से प्रदेश में कोविड नियंत्रण में प्रभावी सफलता मिल रही : योगी

06/06/2021
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा रहेगी अभेद्य

गणतंत्र दिवस पर राजधानी की सुरक्षा रहेगी अभेद्य, हजारों सशस्त्र जवान तैनात

25/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version