• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब बकरी के सीने में धड़केगा कृत्रिम दिल, जल्द होगा ट्रायल

Writer D by Writer D
07/06/2024
in Tech/Gadgets
0
Artificial Heart

Artificial Heart

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) में कृत्रिम हृदय (Artificial Heart) विकसित किया जा रहा है। जल्द ही बकरी (Goat) पर इसका ट्रायल होगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह कृत्रिम हृदय विदेशों से 10 गुना कम लागत में तैयार होगा। कृत्रिम हृदय को IIT में टाइटेनियम धातु से विकसित किया जा रहा है।

तकनीकी भाषा में इसको एलवीएडी यानी लेफ्ट वेंट्रिकुलर असिस्ट डिवाइस कहते हैं। यह उन लोगों के लिए उपयोगी है जिनका हृदय ठीक से रक्त पंप नहीं करता। IIT Kanpur में तैयार किया जा रहा कृत्रिम हृदय इंसानों से पहले बकरी (Goat) के सीने में धड़केगा। इस कृत्रिम हृदय को हृदययंत्र नाम दिया गया है। इसका एनिमल ट्रायल जल्द ही शुरू होगा।

उपरोक्त जानकारी IIT Kanpur के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि पहले इसे सूअर में लगाने की योजना थी, लेकिन अब जल्द ही इसे बकरी में लगाने का प्रयास किया जाएगा। काफी शोध के बाद ही यह निर्णय लिया गया है। संस्थान में छात्रों के सहयोग और प्रोफेसरों की सलाह से यह कृत्रिम हृदय विकसित किया जा रहा है।

पाक की नई सैटेलाइट लॉन्च, स्पेस सेक्टर में क्या है हालत?

बकौल मणींद्र अग्रवाल- विदेशों में मिलने वाले कृत्रिम हृदय की कीमत एक करोड़ से अधिक है। इसे देखते हुए IIT Kanpur और हैदराबाद अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने सस्ते कृत्रिम हृदय पर शोध शुरू किया और महज 10 लाख रुपये में कृत्रिम हृदय को तैयार कर रहा है। हालांकि, जब यह बाजार में आएगा तो इसकी कीमत और बढ़ सकती है।

जल्द शुरू होंगे एनिमल ट्रायल

प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल इस पर शोध किया जा रहा है और जल्द ही इसका एनिमल ट्रायल शुरू होगा। उन्होंने बताया कि संस्थान में बन रहे गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी का काम भी तेजी से चल रहा है।

ऐसे काम करेगा कृत्रिम हृदय (Artificial Heart)

यह कृत्रिम हृदय (Artificial Heart) आईआईटी में टाइटेनियम धातु से विकसित किया जा रहा है। तकनीकी भाषा में इसे एलवीएडी यानी लेफ्ट वेंट्रिकुलर असिस्ट डिवाइस कहते हैं। इसका इस्तेमाल उन लोगों के लिए किया जाता है जिनका हृदय ठीक से रक्त पंप नहीं करता।

कंप्यूटर सिमुलेशन से तैयार किया गया है डिजाइन

डिवाइस का आकार एक पाइप जैसा होगा, जो हृदय के एक हिस्से से दूसरे हिस्से से जुड़ा होगा। इसकी मदद से रक्त को शरीर में पंप किया जाएगा और धमनियों के सहारे पूरे शरीर में पहुंचाया जाएगा। हृदय का डिजाइन कंप्यूटर सिमुलेशन से तैयार किया गया है।

हृदय की सतह रक्त के संपर्क में नहीं आएगी

हृदय की सतह रक्त के संपर्क में नहीं आएगी। पंप के अंदर टाइटेनियम को इस तरह से डिज़ाइन किया जाएगा कि यह धमनियों की अंदरूनी सतह जैसा बन जाए। इससे प्लेटलेट्स सक्रिय होने से बचेंगे। अगर प्लेटलेट्स सक्रिय हो जाते हैं, तो शरीर में रक्त के थक्के बन सकते हैं। ऑक्सीजन के प्रवाह को बढ़ाने वाली लाल रक्त कोशिकाएं भी नहीं मरेंगी।

Tags: Artificial HeartIIT-Kanpurkanpur news
Previous Post

रिश्वतखोरी में जेई और दो लाइनमैन रंगे हाथों गिरफ्तार

Next Post

‘एक बार फिर, लीकेज सरकार…’, NEET परीक्षा में फिर हुई धांधली पर बोले कन्हैया कुमार

Writer D

Writer D

Related Posts

IRCTC
Main Slider

छठ के सफर पर ब्रेक! IRCTC साइट-ऐप क्रैश

25/10/2025
IRCTC site down
Tech/Gadgets

छठ और दिवाली से पहले IRCTC की वेबसाइट और ऐप ठप, परेशान हुए लाखों रेल यात्री

17/10/2025
BSNL
उत्तर प्रदेश

अब स्वदेशी 4जी नेटवर्क से जुड़ेंगे यूपी के दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्र

26/09/2025
Nearly 3 lakh Indian bank transaction PDF documents leaked
Main Slider

भारतीय बैंकों का डेटा खतरे में, 3 लाख ट्रांजैक्शन पीडीएफ लीक

26/09/2025
E-Passport
Tech/Gadgets

भारत में लॉन्च हुआ e-Passport, जानें कैसे करें आवेदन

20/09/2025
Next Post
Kanhaiya Kumar

‘एक बार फिर, लीकेज सरकार...’, NEET परीक्षा में फिर हुई धांधली पर बोले कन्हैया कुमार

यह भी पढ़ें

Bengal Violence

रेलवे स्टेशन के बाहर फिर भड़की हिंसा, डर से सहमे रहे रेल यात्री

04/04/2023
Shot

बेखौफ बदमाशों ने दारोगा को मारी गोली, चोरी रोकने पहुंची थी पुलिस की टीम

25/12/2023
former CM Omprakash Chautala

पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की कार का भीषण एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

13/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version