• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राममंदिर में पानी का रिसाव होने पर बोले अजय राय- भाजपा ने यहां भी किया घोटाला

Writer D by Writer D
25/06/2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Ram Mandir

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने पहली बारिश में अयोध्या के राममंदिर (Ram Mandir) के गर्भगृह में पानी का रिसाव होने पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने राम मंदिर में भी घोटाला कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष (UP Congress President ) ने कहा कि भाजपा शहीदों का ताबूत हो या फिर भगवान का मंदिर हर जगह भ्रष्टाचार कर रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण अयोध्या में मिला है।

उन्होंने कहा कि पुजारी सत्येन्द्र दास (Priest Satyendra Das) ने खुद बयान दिया है कि करोड़ों की लागत से बने राम मंदिर (Ram Mandir) के गर्भ गृह में पहली बारिश से पानी का रिसाव हो रहा है। इसी तरह करीब 624 करोड़ की लागत से बने राम पथ में तमाम स्थानों पर सड़क धंस गई है।

छह महीने में ही टपकने लगी राम मंदिर (Ram Mandir) की छत

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को अभी छह माह भी नहीं बीते हैं कि राममंदिर (Ram Mandir)  निर्माण में तकनीकी खामियां सामने आने लगी हैं। शनिवार रात हुई पहली प्री मानसून बारिश में ही मंदिर की छत टपकने लगी। रामलला के मुख्य अर्चक सत्येंद्र दास ने इस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर के अंदर पानी भर रहा है, छत टपक रही है। राममंदिर ट्रस्ट को इसकी जांच करानी चाहिए।

आचार्य सत्येंद्र दास (Acharya Satyendra Das) ने यहां तक कहा कि यदि बारिश शुरू होने से पहले इसके इंतजाम नहीं हुए तो दर्शन-पूजन व्यवस्था में बाधा आएगी।

पहली ही बारिश में टपकने लगी राम मंदिर की छत, परिसर में भी हुआ जलभराव

उन्होंने बताया कि शनिवार रात दो से पांच बजे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद मंदिर के गर्भगृह के सामने मंडप में चार इंच तक पानी भर गया। सुबह चार बजे की आरती टार्च की रोशनी में करनी पड़ी, क्योंकि डर था कि बिजली जलाने पर कहीं करंट न उतर आए।

Tags: ayodhya newsram mandirup news
Previous Post

कन्फर्म हुई कंगना रनौत की इमरजेंसी, इस दिन आ रही इंदिरा गांधी की बायोपिक

Next Post

भारत में पहली बार लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव, ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस ने के. सुरेश को उतारा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सोमवार को वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी की विद्युत सखियों ने जमा कराए ₹3,720 करोड़ के बिल, कमाया ₹47 करोड़ कमीशन

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Next Post
Lok Sabha Speaker

भारत में पहली बार लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव, ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस ने के. सुरेश को उतारा

यह भी पढ़ें

arrested

नतिनी के साथ दुष्कर्म का आरोपित बुजुर्ग गिरफ्तार

08/11/2021
Keshav Maurya

बंकिम चंद्र और शाहू जी महाराज राष्ट्रसेवा के प्रेरणास्रोत: केशव मौर्य

26/06/2026
Dhirendra Shastri

विवादों के बीच धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, बोला- तेरहवीं की तैयारी कर लेना

24/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version