• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मतदाता जागरुकता के लिए मुख्य सचिव ने वोटर्स पार्क का किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
27/04/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
T.V.S.N. Prasad

T.V.S.N. Prasad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद (T.V.S.N. Prasad) ने आज गुरुग्राम के विकास सदन परिसर में सीएसआर ट्रस्ट के सहयोग से बनाए गए वोटर पार्क का उदघाटन किया। इस पार्क में मतदान और लोकसभा चुनाव से संबधित दर्शाई गई सामग्री की मुख्य सचिव ने प्रशंसा की और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां प्रदेश के अन्य जिलों में भी करवाई जाएंगी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव (T.V.S.N. Prasad) के साथ गुरूग्राम मंडल के आयुक्त आर.सी. बिढ़ान, डीसी निशांत कुमार यादव एवं एडीसी हितेश कुमार मीणा भी उपस्थित रहे।

वोटर पार्क में बनाए गए बूथ पर सर्वप्रथम ईवीएम मशीन और वीवीपैट के बारे में मुख्य सचिव (T.V.S.N. Prasad) को जानकारी दी गई। उन्होंने बैलेट यूनिट से वोट देकर वीवीपैट मशीन से पर्ची भी निकाली। वोटर पार्क में देश की लोकतांत्रिक प्रणाली और गुरूग्राम लोकसभा क्षेत्र के बारे में विस्तृत पाठन सामग्री लगाई गई है। इसमें बताया गया गया कि सबसे पहले चुनाव अक्तूबर 1951 से फरवरी 1952 के बीच करवाए गए थे और उस समय देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे। इस चुनाव में 45.7 प्रतिशत मतदान हुआ था। पार्क में ईवीएम मशीन के इतिहास के बारे में भी बताया गया। इस मशीन का प्रयोग वर्ष 1982 में केरल चुनाव में किया गया था। बाद में वर्ष 2004 में पूरे देश में ईवीएम से चुनाव करवाए गए। वोटर पार्क में जिला में करवाई जा रही स्वीप गतिविधियों के बारे में सचित्र सामग्री दर्शाई गई है। मुख्य सचिव ने यहां बनाए गए सेल्फी प्वाईंट पर हाथ में स्लोगन पट्टिका लेकर फोटो खिंचवाई।

स्वीप अभियान के लिए मुख्य सचिव (T.V.S.N. Prasad) ने गुब्बारे हवा में छोडक़र सभी नागरिकों को वोट देने का संदेश दिया। इसके पश्चात उन्होंने वॉल पर पेंट से स्वीप वेलडन लिखकर जिला प्रशासन का उत्साह बढ़ाया। यहां गुरूग्राम लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए गए ब्रांड एंबेसडर मशहूर सिंगर एमडी देसी और नवीन पूनिया ने गुरूग्राम के लिए बनाए गए स्वीप एंथम मतदान करो..मतदान करो.. की जोशीली प्रस्तुति दी। दो अन्य ब्रांड एंबेसडर युवा शतरंज खिलाड़ी तनिष्का कोटिया व साईकिल पर दूर-दूर तक यात्रा करने वाले वरिष्ठ नागरिक सुभाष बिश्रोई को मुख्य सचिव ने स्वीप के कप भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों व खिलाडिय़ों को 25 मई को अधिक से अधिक संख्या में वोट देने की शपथ दिलवाई।

जिला प्रशासन के प्रयासों से बढ़ेगा इस बार मतदान

मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद (T.V.S.N. Prasad) ने कहा कि वोट डालना प्रजातांत्रिक प्रणाली में हर एक नागरिक की सबसे अहम जिम्मेदारी है। वे वोटर पार्क का शुभारंभ करने के पश्चात स्थानी मीडियाकर्मियों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरूग्राम जिला प्रशासन स्वीप अभियान में सराहनीय गतिविधियों का संचालन कर रहा है और उन्हें विश्वास है कि इस बार मतदान पहले से भी अधिक होगा।

उन्होंने जिला के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के सभी सुविधाएं सुलभ होनी चाहिए और जो युवा इस बार पहली दफा मतदान करेंगे, उनका उत्साह बढ़ाया जाना चाहिए। इस अवसर पर सीएसआर ट्रस्ट के एडिशनल सीईओ गौरव सिंह, जिला खेल अधिकारी रामनिवास, चुनाव तहसीलदार राजेंद्र सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

Tags: harayana lok sabha elections 2024harayana news
Previous Post

सीएम धामी ने हवाई सर्वेक्षण कर वनाग्नि की घटनाओं का लिया जायजा, बोले- जल्द पा लिया जाएगा काबू

Next Post

सीएम धामी ने वन विकास निगम के अध्यक्ष के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Murder
Main Slider

गहरी नींद में सो रही दो मासूमों की पिता ने ली जान, कानपुर में डबल मर्डर से हड़कंप

19/04/2026
Chardham Yatra
Main Slider

Chardham Yatra 2026: गंगोत्री-यमुनोत्री के खुले द्वार, आज से चारधाम यात्रा का शंखनाद

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें ये उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर कर लिए ये काम तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले, बरसेगा धन

19/04/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने वन विकास निगम के अध्यक्ष के स्वास्थ्य की ली जानकारी

यह भी पढ़ें

Modi

पीएम मोदी की मां हीरा बा की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

28/12/2022
Arrested

पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

31/03/2023
Vastu tips for Kicthen

इस दिशा में ना रखे गैस चूल्हा, वरना धन की हो जाएगी बर्बादी

22/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version