• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भूसी डैम हादसे में अब तक चार शव बरामद, एक लापता बच्चे की तलाश

Writer D by Writer D
01/07/2024
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Bhusi Dam

Bhusi Dam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। पुणे के लोनावला में स्थित भूसी डैम (Bhusi Dam) हादसे में अब तक चार लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं, जबकि एक बच्चा अभी भी लापता है। एनडीआरएफ की टीम सोमवार को सुबह से ही लापता बच्चे की तलाश कर रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र के सभी जिलाधिकारियों से पर्यटन स्थलों पर सतर्क रहने की अपील की है।

पुणे के सैयद नगर के अंसारी और खान परिवार के दस लोग भूसी डैम (Bhusi Dam)  पर रविवार को गए थे। डैम (Bhusi Dam) में अचानक पानी बढ़ जाने यह सभी लोग पानी में बह गए थे। इनमें पांच लोगों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया था। इसके बाद मौके पर इन सभी को ढ़ूंढने का काम शुरू किया गया।

रविवार शाम तक इनमें तीन लोगों के शव बचाव टीम ने बरामद किए थे। सोमवार को सुबह एनडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू करके एक और शव बरामद किया है। अब तक एक महिला और तीन बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के खतरनाक पर्यटन स्थलों की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। मानसून पर्यटन में ऐसी घटनाओं को रोकने और पर्यटकों को सुरक्षित रखने के लिए सभी खतरनाक स्थानों पर नोटिस बोर्ड लगाने, पर्यटन स्थलों पर लाइफ गार्ड तैनात करने, कार्डियक एंबुलेंस रखने, एसडीआरएफ की टीमें तैनात करने का भी निर्देश दिया है।

इसके साथ ही मुंबई नगर निगम के कमिश्नर को समुद्र तटों को सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया है। सीएम शिंदे ने नागरिकों से अपील की कि वे मानसून पर्यटन का आनंद लें, लेकिन अपने प्रियजनों की जान जोखिम में न डालें, खतरे की चेतावनी को नजरअंदाज न करें।

Tags: Bhusi Dam AccidentMaharashtra NewsNational newsPune News
Previous Post

2500 सोलर मास्ट लाइटिंग सिस्टम से लैस होंगे प्रदेश के कई जिले

Next Post

राहुल गांधी ने भारत माता की आत्मा को लहूलुहान किया है : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
CM Yogi

राहुल गांधी ने भारत माता की आत्मा को लहूलुहान किया है : योगी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

hariyali teej

आज है हरियाली तीज, जानें इसकी परंपरा और मनाने की वजह

11/08/2021
CM Dhami

प्रवासी उत्तराखंडवासी विदेशों में हमारे ब्रांड एम्बेसडर : धामी

05/03/2024
salman khan

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग, नेट चीरकर घर के अंदर गिरी गोली

14/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version