• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग, नेट चीरकर घर के अंदर गिरी गोली

Writer D by Writer D
14/04/2024
in Main Slider, मनोरंजन
0
salman khan

salman khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) की जान पर सालों से खतरा बना हुआ है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई उनके पीछे पड़े हैं। दोनों की तरफ से कई दफा सलमान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो चुकी है। अब एक बार फिर चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रविवार को सुबह 4.50 बजे सलमान (Salman Khan)  के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अज्ञात बाइकसवारों ने कई राउंड फायरिंग की।

हमलावरों ने की 5 राउंड फायरिंग

हादसे में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन फायरिंग की घटना ने फैंस और फैमिली को चिंता में डाल दिया है। टाइट सिक्योरिटी के बावजूद ऐसा हादसा होना खौफनाक है। गैलेक्सी अपार्टमेंट जाकर फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। दीवार के अंदर गोलियों के निशान पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सलमान खान (Salman Khan) के घर की बालकनी में जो नेट लगा है उसमें भी एक गोली लगी। उस गोली का शेल सलमान के घर के अंदर से पुलिस ने बरामद किया है।

मालूम हो, सलमान (Salman Khan)  इसी बालकनी में अपने फैंस से रूबरू होने के लिए कई बार आते हैं। ईद हो या दीवाली, सलमान इसी बालकनी में आकर फैंस का आभार जताते हैं। पता चला है कि हमलावरों ने कुल 5 राउंड फायरिंग की थी, जिसमें से चार सलमान खान के घर की तरफ फायर किए गए और एक गोली बिना फायर के जमीन पर गिरी।

सलमान खान के फार्महाउस में घुसपैठ की कोशिश, हिरासत में लिए गए 2 लोग

जो चार गोलियां सलमान (Salman Khan) के घर की तरफ फायर की गई, उसमें से एक गोली सलमान खान की खिड़की में लगे नेट को चीरते हुए घर के अंदर गई। उसका शेल गैलेक्सी अपार्टमेंट के अंदर गिरा मिला। दूसरी गोली सलमान खान के विंडो के नीचे वाले हिस्से में लगी, तीसरी और चौथी गोली भी सलमान खान के घर की आस-पास की दीवार में ही लगी।

सलमान पर किसने हमला किया, इसकी अभी पुलिस जांच कर रही है। बाइक पर आए 2 हमलावरों ने हेलमेट पहना हुआ था इसलिए उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जबसे ये न्यूज सामने आई है दबंग खान के फैंस उनकी चिंता में हैं। सोशल मीडिया पर लोग सलमान के लिए लोग दुआ करते दिखे। सलमान की जान पर बना ये खतरा शांत नहीं हो रहा है। कुछ दिनों तक सब शांत था, लेकिन इस फायरिंग के बाद मामला फिर से गंभीर हो गया है। सलमान की सिक्योरिटी और टाइट कर दी गई है।

Tags: bollywood gossipsEntertainment newsGalaxy ApartmentSalman Khansalman khan newssalman khan updates
Previous Post

जे-फॉर्म कटने के 72 घंटे के अंदर किसानों की पेमेंट सुनिश्चित की जाए : मुख्य सचिव

Next Post

भाजपा ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, पार्टी के ‘संकल्प पत्र’ में लाभार्थियों पर फोकस

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Rain
Main Slider

सपने में बारिश में भीगना इस बात का संकेत, जानकर हो जाएंगे हैरान

21/06/2026
Kerala Paratha
Main Slider

आज बनाए ये डिश, डिनर को मिलेगा शाही अंदाज

21/06/2026
Next Post
BJP Manifesto

भाजपा ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, पार्टी के 'संकल्प पत्र' में लाभार्थियों पर फोकस

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी Rahul Gandhi

राहुल गांधी बोले-  कोरोना, जीडीपी, चीनी घुसपैठ पर बीजेपी जनता को गुमराह करना बंद करे

19/07/2020
tulsi

इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं तुलसी, वर्ना दुर्भाग्य नहीं छोड़ेगा घर!

28/01/2026
दुर्घटनाग्रस्त

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत 18 घायल

19/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version