Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमहाथरस

सत्संग भगदड़ में अब तक 107 की मौत, CM योगी कल जाएंगे हाथरस

हाथरस स्थित रतिभानपुर में सत्संग ( Satsang)के दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने से 107 लोगों की मौत हो गई है। कमिश्नर अलीगढ ने अब तक 107 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में 18 लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। हादसे में मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

इस हादसे पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने जिला प्रशासन को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके उपचार कराने और मौके पर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी के निर्देश के बाद सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री और मुख्य सचिव के साथ डीजीपी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। कमिश्नर अलीगढ ने बताया कि अब तक 107 लोगो की मौत हो गई है 18 घायलों का इलाज जारी है।

बुधवार को हाथरस जाएंगे सीएम योगी

हाथरस में सत्संग ( Satsang)में भगदड़ मच गई। इस हादसे में 100 ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है। सीएम योगी घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए कल बुधवार को हाथरस जाएंगे, जहां सीएम पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। सीएम के साथ प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद भी वहां मौजूद रहेंगे।

हाथरस हादसा: सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार की घोषणा की

वहीं, चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी आज हाथरस में ही रुकेंगे और कल सीएम के वहां पहुंचने पर अपनी ऑब्जरवेशन रिपोर्ट देंगे। साथ ही कल ही एडीजी आगरा जोन और कमिश्नर अलीगढ़ मंडल को भी अपनी आधिकारिक रिपोर्ट सौंपनी है।

जिला प्रशासन ने किया हेल्पलाइन नंबर

हाथरस के जिला प्रशासन ने घटना की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आम लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 05722227041 तथा 05722227042 जारी किए हैं।

Related Articles

Back to top button