• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मानवीय मूल्यों के उत्थान और विकास में संतों का महान योगदान- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Writer D by Writer D
17/07/2024
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan Lal

CM Bhajan Lal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाडनूं/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि किसी भी प्रदेश की समग्र उन्नति का आकलन केवल भौतिक विकास से ही नहीं, बल्कि वहां के नागरिकों में मानवीय मूल्यों और विचारों की समृद्धता से भी होता है। उन्होंने कहा कि भौतिकवाद से आध्यात्मवाद की ओर बढ़ने पर हमारे आचरण और विचार समाज के प्रति बदलते हैं और हम समाज, देश और राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से कार्य कर पाते हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं स्थित जैन विश्व भारती में सुधर्मा सभा प्रवचन स्थल के शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने (CM Bhajan Lal Sharma) कहा कि मानवीय मूल्यों के उत्थान एवं विकास में संतों का महान योगदान रहा है। भारत भूमि ने ऐसे लोगों को जन्म दिया है जो युग के साथ नहीं बहे बल्कि युग को अपने बहाव के साथ ले गए। आचार्यश्री तुलसी ऐसे ही महापुरूष थे। उन्होंने अणुव्रत आंदोलन के जरिये मानव धर्म का व्यावहारिक स्वरूप लोगों के सामने रखा तथा समाज को अंधविश्वास, रूढ़िवादिता और पूर्वाग्रह से मुक्त किया। उन्होंने कहा कि आचार्यश्री ने भौतिकवाद की तरफ बढ़ते मानव को अध्यात्मवाद की तरफ मोड़ा। मानव समाज की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का जागरण करना उनके जीवन का परम लक्ष्य था।

मानवीय मूल्यों के उत्थान और विकास में संतों का महान योगदान- मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा | Udaipur Kiran in

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि आचार्यश्री महाप्रज्ञ का देश के हिंदी साहित्यकारों में प्रमुख स्थान है। उन्होंने कहा कि आचार्यश्री महाश्रमण जी की सहजता एवं पवित्रता से उनमें महात्मा का दर्शन होता है। उनके आध्यात्मिक संरक्षण में जैन विश्व भारती विकास की ओर निरंतर गतिमान है। श्री शर्मा ने कहा कि आचार्यश्री महाश्रमण जी द्वारा वर्ष 2026 में एक वर्षीय योगक्षेम वर्ष के लिए जैन विश्व भारती के पवित्र स्थान पर प्रवास करना सम्पूर्ण प्रदेश के लिए मंगलकारी होगा।

प्रधानमंत्री ने पुरातन संस्कृति का वैभव किया बहाल

मुख्यमंत्री शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि भारत एक समय शिक्षा का महान केंद्र था। यहां नालंदा जैसे विश्वविद्यालयों में देश-विदेश के शिक्षार्थी शिक्षा प्राप्त करते थे। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय को नया जीवन देकर पुरातन संस्कृति का वैभव बहाल करने का काम किया है। जैन विश्व भारती राजस्थान का उल्लेख करते हुए शर्मा ने कहा कि यह संस्थान अपने सात सूत्रीय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए लगातार गतिशील है। शिक्षा, साहित्य, साधना, शोध, संस्कृति, सेवा जैसे उद्देश्यों की प्राप्ति व मानव कल्याण की भावना इस संस्था के मूल में है। उन्होंने कहा कि ध्यान, योग, जैन विद्या, राजस्थानी लिपि, प्राकृत भाषा आदि के अध्यापन के लिए समर्पित एकमात्र विश्वविद्यालय है। यहां शोध अनुसंधान जैसे कार्य एक गुरुकुलवास के वातावरण में किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान के पवित्र परिसर में उन्हें कुछ समय बिताने का अवसर मिला था। उस अवधि में उन्हें जो दिव्य अनुभूति हुई, उसे शब्दों में कहा नहीं जा सकता।

Saints have made a great contribution in the upliftment and development of  human values ​​- CM Bhajan Lal Sharma-m.khaskhabar.com

शिलान्यास कार्यक्रम में केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जैन विश्व भारती संस्थान के कुलाधिपति अर्जुनराम मेघवाल ने अणुव्रत पर प्रकाश डाला और कहा कि इसकी स्थापना करने वाले आचार्यश्री तुलसी ने समाज की कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि जैन विश्व भारती मानव कल्याण के लिए समर्पित संस्थान है।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) ने मुनिश्री जयकुमार का आशीर्वाद लिया और जैन विश्व भारती परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार, राजस्व राज्यमंत्री विजय सिंह, राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सी. आर. चौधरी, विधायक लक्ष्मणराम कलरु, पूर्व सांसद डॉ. ज्योति मिर्धा, राजस्थान पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी, जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लुंकड़, जैन विश्व भारती संस्थान के कुलपति प्रो. बच्छराज दुगड़ सहित संत-महात्मा, जैन समाज के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Tags: CM Bhajan Lal Sharmajaipur newsrajasthan news
Previous Post

मुख्यमंत्री साय ने डॉ. मंडाविया से रोजगार सृजन, श्रमिक कल्याण और खेल सुविधाओं पर की चर्चा

Next Post

विस उपचुनाव: मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को हफ्ते में दो दिन रात्रि विश्राम के दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
10 dead so far in Sikkim tunnel accident.
क्राइम

सिक्किम टनल हादसे में अबतक 10 की मौत, ज़हरीली गैस और खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

21/07/2026
Monsoon session disrupted by uproar
नई दिल्ली

हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक टली

21/07/2026
JP Nadda
नई दिल्ली

RML अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा, घायल युवाओं से की मुलाकात; बेहतर इलाज के दिए निर्देश

21/07/2026
Next Post
CM Yogi

विस उपचुनाव: मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को हफ्ते में दो दिन रात्रि विश्राम के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

Lightning

आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत, सीएम योगी ने किया आर्थिक मदद का एलान

25/07/2022
DM Savin Bansal

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन, जिला प्रशासन के सतत् प्रयास, शिक्षा की धारा में लौटते बच्चे

30/05/2025
Bread Cutlet

अचानक घर आए मेहमानों के लिए झटपट बनाएं ब्रेड कटलेट

06/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version