• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सावन में दिखाई दें शिव से जुड़ी चीजों का सपना, होगी धन और समृद्धि की प्राप्ति

Writer D by Writer D
24/07/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Sawan

Sawan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सावन (Sawan) का महीना जारी हैं जिसमें भगवान शिव (Shiva) और माता पार्वती (Maa Parvati) की विशेष आराधना की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह महिना शिव से जुड़ी कई चीजों के लिए जाना जाता हैं, जैसे शिव द्वारा समुद्र मंथन से निकले हलाहल विष को पीने, शिव द्वारा पृथ्वी पर अवतरित होकर ससुराल जाने आदि। ऐसे में सावन का यह महीना भोलेनाथ की कृपा पाने का सबसे अच्छा समय माना जाता हैं। स्वप्न शास्त्र की मानें तो सावन (Sawan) के इस महीने में सपने में शिव से जुड़ी कुछ चीजों का दिखना बेहद शुभ होता हैं। इन चीजों का दिखना संकेत होता हैं कि आपके जीवन में धन और समृद्धि की प्राप्ति होने वाली हैं। आइये जानते हैं सपने में दिखने वाली इन चीजों के बारे में…

साक्षात शिवजी के दर्शन

यदि किसी व्यक्ति को सपने में भगवान शिव दिखाई देते हैं या भगवान शिव के मंदिर के दर्शन होते हैं तो समझिए कि आप पर भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी हुई है। ऐसे में आपके सारे काम बनने के आसार रहते हैं। भगवान शिव का सपने में दिखना किसी काम में बड़ी सफलता मिलने का संकेत माना जाता है।

काले शिवलिंग के दर्शन

सावन (Sawan) के महीने में सपने में काले शिवलिंग को देखना शिव की भक्ति का फल माना जाता है। ऐसा होना साक्षात भगवान शिव के दर्शन होने के समान है। इसका अर्थ है कि भगवान शिव आपकी भक्ति से प्रसन्‍न हैं और जल्‍दी ही आपको अपने से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनाई पड़ सकती है। अगर कोई कुंवारी कन्‍या सपने में शिवलिंग देखती है तो इसका अर्थ है कि जल्‍दी ही उसे सुयोग्‍य वर की प्राप्ति होने वाली है।

शिव डमरू के दर्शन

वास्‍तु में डमरू को सकारात्‍मकता का प्रजीक माना गया है। अगर आपके सपने में शिवजी का डमरू दिखाई दे तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार, सृष्टि की रचना के वक्‍त भगवान शिव ने डमरू बजाकर ही 14 स्‍वर निकाले थे। इसलिए डमरू की ध्‍वनि को बेहद खास माना जाता है। सावन में सपने डमरू दिखना शिव तत्‍व की प्राप्ति का संकेत देता है। इसका अर्थ है कि जल्‍द ही आपके जीवन में सकारात्‍मकता प्रवेश करने वाली है और आपके सभी कार्य बिना बाधा के पूर्ण होंगे।

नाग देवता के दर्शन

सावन (Sawan) के महीने में नाग देवता के दर्शन होना बहुत ही अच्‍छा माना जाता है। यदि आपको साक्षात नाग कहीं नजर आए तो नजरें झुकाकर उसे प्रणाम करके धीरे से निकल जाना चाहिए। वैसे तो स्वप्न में नाग दिखने से अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी होता है। अगर बहुत सारे नाग दिखते हैं तो अशुभ होता है। अगर स्वप्न में नाग दिखाई देता है और आप भाग रहे हैं और नाग आपका पीछा कर रहा है तो अशुभ ही अशुभ होगा। लेकिन सावन के महीने में सपने में नाग को देखनेे का मतलब है कि आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होगी। नाग देवता का सावन माह में सपने में आना धन वृद्धि का संकेत माना जाता है।

त्रिशूल के दर्शन

त्रिशूल भगवान शिव जी का प्रिय अस्त्र है जो शुभ कार्य का प्रतीक है। यह भूत, वर्तमान, भविष्य और नए जन्मों को दर्शाता है। त्रिशूल के तीन शूलों को काम, क्रोध और लोभ का कारक माना गया है। त्रिशूल के तीनों छोर पर ब्रह्मा विष्णु शिव का वास होता है। सपने में यदि आपको त्रिशूल दिखाई दे तो समझे ईश्‍वर कृपा आप पर है। सपने में त्रिशूल का दिखना इस बात का संकेत है कि आपकी समस्‍त परेशानियां दूर होने वाली हैं और अब आपको हर कार्य में लाभ होगा।

नंदी के दर्शन

धार्मिक मान्‍यताओं में नंदी को शिवजी का गण माना गया है और यह उनके वाहन भी हैं। इसलिए सावन में नंदी के साक्षात दर्शन होना भी अच्‍छा होता है और यदि नंदी सपने में आए तो भी यह अच्‍छा है। ऐसा माना जाता है शिवजी की आज्ञा से नंदी ने आपको सपने में आकर दर्शन दिए हैं। अब जल्‍दी ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और आपको शिवजी का आशीर्वाद प्राप्‍त होगा।

Tags: Astrologyastrology tipdsawanSawan 2024sawan dreams
Previous Post

आप पर बनी रहेगी गणपति जी की आप पर कृपा, बुधवार के दिन करें ये उपाय

Next Post

सावन माह में जरूर लगाएं शिव प्रिय पौधा, घर में होगा सुख-समृद्धि का प्रवेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Plants
धर्म

इस तरह पौधे लगाकर दूर करें अपनी परेशानियां

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Orange Face Pack
फैशन/शैली

बहुत काम के है छिलके, आजमाएं इससे बने ये फेस पैक

21/07/2026
unwanted hair
फैशन/शैली

अनचाहे बालों को हटाने के लिए आजमाए ये टिप्स

21/07/2026
Next Post
shiva

सावन माह में जरूर लगाएं शिव प्रिय पौधा, घर में होगा सुख-समृद्धि का प्रवेश

यह भी पढ़ें

Yamunotri-Gangotri

यमुनोत्री-गंगोत्री धाम: 36 घंटे में दिल का दौरा पड़ने से पांच श्रद्धालुओं की मौत

05/05/2022
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

यह देश की एकता बनाए रखने का समय है, न की चुनाव कराने का : नेतन्याहू

24/08/2020
AK Sharma

विद्युत कर्मियों की हड़ताल पर ऊर्जा मंत्री बोले, ESMA के तहत होगी कार्यवाही

16/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version