• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यह मोदी सरकार का दूरदर्शी, सर्वस्पर्शी, सर्वाेन्मुखी, सर्वसमावेशी बजट है: एके शर्मा

देशहित में किये गये अच्छे कार्य और सर्वजन का विकास देखकर विपक्षीय दलों की सांसे फूल रही

Writer D by Writer D
23/07/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। केंद्र की मोदी सरकार का वित्तीय वर्ष 2024-25 का वर्तमान बजट (Union Budget) विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। केंद्र सरकार का यह आम बजट दूरदर्शी, सर्वस्पर्शी, सर्वाेन्मुखी, सर्वसमावेशी बजट है, जो कि किसानों, मजदूरों, कामगारों, युवाओं व महिलाओं के साथ सर्व समाज के विकास को समर्पित है। बजट में विकास के 09 क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता देने से देश का समग्र विकास होगा और अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने केंद्रीय बजट के संबंध में यह कहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को देश के समग्र विकास के लिए बजट प्रस्तुत करने की हार्दिक बधाई दी और देशवासियों को बजट की शुभकामनाएं दी।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि देश के समग्र विकास के लिए तथा सभी को भरपूर अवसर देने के लिए मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले बजट (Budget) में विकास के 09 क्षेत्र को प्राथमिकता दी है। किसानों के कल्याण के लिए कृषि के क्षेत्र में कृषि अनुसंधान को बढ़ावा देने से कृषि उत्पादकता के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास में तेजी आएगी। युवाओं, कामगारों को रोजगार देने के लिए कौशल विकास को प्रोत्साहित किया गया है। पूर्वाेत्तर के राज्यों के विकास के लिए पूर्वाेदय योजना महत्वपूर्ण होगी। आवासहीनों को आवास प्रदान करने के लिए पीएम आवास योजना में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लिए 03 करोड़ अतिरिक्त मकान देने का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार विनिर्माण और सेवाओं को बढ़ाने से एमएसएमई के क्षेत्र में गति आएगी। इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से देश के विकास को गति मिलेगी। इसी प्रकार नवाचार, अनुसंधान और विकास पर ध्यान केंद्रित करने से देश को तेजी से आगे ले जाने में सहायता मिलेगी। बजट में नई पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

केन्द्रीय बजट में बिहार की जरूरतों पर विशेष ध्यान, नीतीश कुमार बोले धन्यवाद

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में विकास और अनुसंधान के लिए बजट में प्रावधान किया गया है, इससे प्रदेश में सौर ऊर्जा के साथ उन्नत अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की स्थापना को और गति मिलेगी। परमाणु रिएक्टरों की स्थापना से देश की ऊर्जा जरूरत को पूरा किया जा सकेगा। इससे औद्योगिकरण के विकास के साथ पारंपरिक सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। बजट (Union Budget) में ऊर्जा भंडारण के लिए पम्प स्टोरेज इकाइयों की स्थापना को प्राथमिकता देने से ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई क्रांति आएगी। प्रदेश में पम्प स्टोरेज इकाइयों की स्थापना को गति मिलेगी, इससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा। साथ ही उद्योग धंधे बढ़ने से आर्थिक तरक्की भी होगी।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि बजट में नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने तथा शहरी व्यवस्था के सुनियोजित विकास को महत्व दिया गया है। देश के 100 बड़े शहरों के लिए जलापूर्ति, सीवरेज ट्रीटमेंट और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी योजना से शहरों को बेहतर विकास किया जा सकेगा। पीएम आवास योजना के तहत देश के एक करोड़ शहरी गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को लाभ मिलेगा। शहरों में साप्ताहिक हाट और स्ट्रीट फूड हब बनने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि देश के साथ उत्तर प्रदेश का तेजी से शहरीकरण हो रहा है आने वाले समय में 50 प्रतिशत आबादी शहरों में रहेगी, जिनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर बजट (Budget) में प्रावधान किया गया है।

Union Budget 2024: मिडिल क्लास को तोहफा, न्यू टैक्स रिजीम में इतनी इनकम हुई टैक्स फ्री

ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने विपक्षी दलों द्वारा केंद्रीय बजट (Union Budget) की आलोचना करने पर कहा कि विपक्षी दलों की सरकारी देश के विकास के लिए ठोस प्रयास करती तो आज हमारा देश विकसित राष्ट्र होता लेकिन अफसोस है कि 60 वर्षों से अधिक समय तक शासन करने के बाद भी न तो युवाओं के कौशल विकास पर ध्यान दिया गया और न ही देश के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर लेकिन देश की वर्तमान मोदी सरकार देश के विकास के लिए इतने अच्छे कार्य कर रही है और सर्वजन का विकास कर रही है, यह देखकर विपक्ष दलों की सांसे फूल रही है और विकास पच नहीं रहा है।

Tags: ak sharmabudget 2024Lucknow Newsunion budgetUnion Budget 2024up news
Previous Post

चारों धामों के महत्व पर कोई कमी नहीं आने दी जाएगी: धीरेन्द्र शास्त्री

Next Post

सेतु आयोग आने वाले दो साल के लिए प्रभावी नीति बनाए: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
CM Dhami

सेतु आयोग आने वाले दो साल के लिए प्रभावी नीति बनाए: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh

‘हम साथ खड़े है…” हरियाणा सीएम ने दिया विनेश को भरोसा

07/08/2024
कोरोना मरीजों को अब मिलेगी वीआईपी सुविधा

कोरोना मरीजों को अब मिलेगी वीआईपी सुविधा, 2000 रुपये करना होगा भुगतान

19/07/2020
Bank Holidays

मई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकालने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

01/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version