• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने सचिव गृह और डीजीपी से आपदा की स्थिति और राहत कार्यों की ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने केदारनाथ में फंसे यात्रियों की सकुशल वापसी के दिये निर्देश

Writer D by Writer D
02/08/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  की ओर से प्रदेश में आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्यों का निरन्तर अनुश्रवण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से शुक्रवार को ​सचिवालय में प्रदेश में आपदा की स्थिति और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को हर समय अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सचिव गृह शैलेश बगोली, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार और गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय को सचिवालय बुलाकर उनसे प्रदेश में आपदा की स्थिति और राहत व बचाव कार्यों की अद्यतन जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केदारनाथ में फंसे यात्रियों की सकुशल वापसी की व्यवस्था के साथ केदारनाथ पैदल मार्ग से आवाजाही भी सुनिश्चित कराने को कहा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अतिवृष्टि के कारण सड़कें बाधित होने की स्थिति में उनको सुचारू करने में कम से कम समय लेने के निर्देश दिए। उन्होंने पुल टूटने पर बैली ब्रिज बनाकर जल्द से जल्द आवागमन को सुचारू करने को कहा। साथ ही कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को पेयजल और विद्युत की सूचारू आपूर्ति हो।

धामी ने विदेश मंत्री से म्यांमार में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की वापसी का किया अनुरोध

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने जिलाधिकारियों सहित सभी संबंधित अधिकारियों को आपदा के दृष्टिगत हर समय अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये हैं।

यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जाए: मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं रखने के भी निर्देश दिये हैं। यात्रा मार्ग में अतिवृष्टि के कारण यदि कहीं पर मार्ग बाधित होते हैं या आगे कोई खतरा प्रतीत होता है तो यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक लिया जाए।

Tags: cm dhamidhami newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

Paris Olympics: लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंचे

Next Post

शनिवार को इन चीजों की ना करें खरीददारी, भारी पड़ेगा शनिदेव का प्रकोप

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Cabinet
Main Slider

मातृत्व अवकाश को लेकर बदले नियम, जानिए यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले

22/08/2026
Abhijit Dipke
Main Slider

अभिजीत दीपके मुश्किलों में घिरे, इस मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR

22/08/2026
BJP Team
Main Slider

BJP का मिशन 2027! नई टीम को मिला टास्क, युवाओं और Gen Z पर फोकस

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर माताओं, बेटियों और बहनों को दिया फ्री बस यात्रा का उपहार

22/08/2026
Yamunotri Yatra sets a new record
Main Slider

यमुनोत्री यात्रा ने रचा नया रिकॉर्ड, चारधाम में 48 लाख पार

22/08/2026
Next Post
Shani Jayanti

शनिवार को इन चीजों की ना करें खरीददारी, भारी पड़ेगा शनिदेव का प्रकोप

यह भी पढ़ें

Realme's two tremendous smart TVs launched in India

भारत में लॉन्च हुए Realme के दो जबरदस्त स्मार्ट टीवी, जानिए कीमत

31/05/2021
ipl

IPL में खेलने होंगे 14-14 मैच, 26 मार्च से 29 मई तक चलेगा खेल

25/02/2022
Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया के दिन न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी माँ लक्ष्मी

18/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version