• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘उन्हें लगा नजूल का मतलब मुसलमानों की जमीन’, अखिलेश यादव ने योगी पर कसा तंज

Writer D by Writer D
05/08/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Yogi Adityanath, Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने नजूल विधेयक को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। अखिलेश ने कहा कि यूपी सीएम को लगा कि नजूल का मतलब मुसलमानों की जमीन है।

अखिलेश ने कहा, “हमारे मुख्यमंत्री जी कितने समझदार हैं। उन्हें पता लगा कि नजूल उर्दू शब्द है। उन्हें अधिकारी समझाते रहे कि नजूल का मतलब कुछ और है, लेकिन उन्होंने कहा कि नहीं, नजूल का मतलब मुसलमानों की जमीन है। सोचो, जो व्यक्ति उर्दू शब्द नजूल को लेकर पूरा प्रयागराज खाली करा रहे हैं, गोरखपुर खाली करा रहे। मुझे लगता है कि गोरखपुर में उनका निजी स्वार्थ है या उनके सहयोगी का स्वार्थ है।”

अयोध्या रेपकांड पर अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा

वहीं अयोध्या रेपकांड पर अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा, “आप लोग भी सच्चाई जानते हो। बीजेपी चुनाव से पहले साजिश करना चाहती है और उनका लक्ष्य पहले दिन से रहा है कि सपा को कैसे बदनाम किया जाए और खास कर मुसलमान को लेकर उनकी जो सोच है वह अनडेमोक्रेटिक और अनकंस्टीट्यूशनल है।”

सपा चीफ ने कहा कि एक मुख्यमंत्री जो लोकतंत्र में भरोसा नहीं करता है और संविधान पर भरोसा नहीं करता है तो वह योगी नहीं हो सकता है। इस दौरान सपा मुखिया ने तीन घटनाओं का उदाहरण भी दिया। पहला उदाहरण हाथरस, दूसरा गोमतीनगर और तीसरा अयोध्या की घटना का। अखिलेश ने हाथरस की घटना को लेकर कहा कि एक साधु-संत के कार्यक्रम के परमिशन के लिए भाजपा के विधायकों ने लिखा था लेकिन प्रशासन को जो काम जिम्मेदारी से करना चाहिए था वह नहीं किया गया। उसका परिणाम क्या हुआ कि बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई।

DNA टेस्ट की मांग गलत कैसे?- अखिलेश (Akhilesh Yadav)

अयोध्या मामला तीसरा मामला है इसमें अगर सपा कहती है कि डीएनए टेस्ट होना चाहिए तो मुख्यमंत्री आप बताएं कि यह कानून किसका संशोधन है 2023 का, जिसमें यह कहा गया है कि डीएनए टेस्ट होना चाहिए। अगर 7 साल से ज्यादा किसी की सजा का प्रावधान है तो क्या गलत मांगा और उनके परिवार के लोग कह रहे हैं।

DNA TEST कराकर इंसाफ़ का रास्ता निकाला जाए…, अयोध्या रेप केस मामले में बोले अखिलेश यादव

वहां भी पुलिस सच्चाई जानती है पत्रकार भी सच्चाई जानते हैं। पुलिस बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है। वहां पुलिस कहती है क्या हम भी बनारस की तरह किसी के सिर पर सिर मार दें। इन लोगों को हर जगह वोट दिखाई दे रहा है। इसलिए इस प्रकार की राजनीति कर रहे हैं। ये लोग जितना हारे हैं, जनता इससे भी बुरी तरह हराएगी तभी इनका इलाज हो सकता है।

Tags: akhilesh yadavcm yogiLucknow Newsnazul billup news
Previous Post

Black Monday! शेयर मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

Next Post

‘उत्तर प्रदेश में भूचाल आ जाएगा…’, नजूल संपत्ति बिल पर बोले बृजभूषण सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा भारत: मुख्यमंत्री

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी में पीएम का मेगा कार्यक्रम, ‘विंग्स ओवर गंगा’ में दिखेगा एयरफोर्स का शौर्य

25/10/2026
OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, 1.71 लाख आवेदन मिले

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का लिया जायजा

24/10/2026
Next Post
Brij Bhushan Singh

'उत्तर प्रदेश में भूचाल आ जाएगा...', नजूल संपत्ति बिल पर बोले बृजभूषण सिंह

यह भी पढ़ें

Namami Gange

नमामि गंगे: 47 सीवर शोधन परियोजनाओं में से 27 पूरी

21/08/2022
AIIMS

AIIMS की आईएनआई-सीईटी पीजी प्रवेश परीक्षा जुलाई तक स्थगित

24/04/2021
sushant-shweta

सुशांत सिंह राजपूत की बहन का ट्वीट- सुना है कि ट्विटर थोड़ी देर के लिए क्रैश हो गया

02/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version