• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी की मौजूदगी में मिलेंगे 70 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

Writer D by Writer D
16/08/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Mission Rojgar

Mission Rojgar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मिशन रोजगार (Mission Rojgar) को रफ्तार देने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) निरंतर नए-नए कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा 17 और 18 अगस्त को क्रमशः अम्बेडकरनगर और अयोध्या में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें करीब 150 प्रतिष्ठित कम्पनियां 70 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर प्रदान करने जा रही हैं। रोजगार मेला का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) द्वारा किया जाएगा।

यह रोजगार मेला (Rojgar Mela) उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा प्रशिक्षण एवं सेवा योजन निदेशालय और एमएसएमई विभाग के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। रोजगार मेला (Rojgar Mela) सुबह 9:00 बजे से अपराह्न पांच बजे तक आयोजित होगा। इसमें उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन व आईटीआई के प्रशिक्षण प्राप्तकर्ता छात्रों के साथ ही अन्य सामान्य विद्यार्थी भी प्रतिभाग कर सकेंगे।

युवाओं के कौशल को मिलेगा मुकाम

प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणर्थियों को प्रशिक्षण उपरांत सेवायोजित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती है। इसी क्रम में इन रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। 18 अगस्त को अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज में यह वृहद रोजगार मेला आयोजित है।

इस रोजगार मेला (Rojgar Mela) में 50,000 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष युवाओं का चयन करने के लिए 100 से अधिक प्रतिष्ठित कम्पनियां उपलब्ध रहेगी। इन कम्पनियों में एक्सेंचर, अडाणी, बजाज ऑटो, चैंबर ऑफ इंडियन एमएसएमई, फ्लिपकार्ट, होंडा, लावा इंटरनेशनल लि. मिंत्रा, नोकिया, केस कॉर्प, सुजुकी मोटर्स, स्विगी और टाटा मोटर्स प्रमुख होंगी।

दिग्गज कम्पनियां करेंगी प्रतिभाग

इससे पूर्व, 17 अगस्त को अम्बेडकरनगर के देव इंद्रावती महाविद्यालय कैम्पस, कटेहरी में भी वृहद रोजगार मेला का आयोजन कराया जाना निर्धारित किया गया है। इस रोजगार मेले में 21,000 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष युवाओं का चयन करने के लिए 46 प्रतिष्ठित कम्पनियां उपलब्ध रहेंगी। इन कम्पनियों में बारबरीक नेशन, चेंबर ऑफ इंडियन एमएसएमई, फ्लिपकार्ट, लावा इंटरनेशनल, ओरियो बिस्कुट्स और केस कॉर्प प्रमुख रूप से शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री ने पांच लाख से अधिक किसानों को जारी की बोनस राशि की पहली किस्त

यह रोजगार मेला उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई अंबेडकरनगर एवं जिला सेवायोजन एवं उपायुक्त उद्योग विभाग अम्बेडकरनगर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। जनपद स्तरीय रोज़गार मेले में इच्छुक युवक और युवतियां अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करके तथा अपने अपने बायोडाटा एवं शैक्षिक दस्तावेजों के साथ इस सुनहरे अवसर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकते हैं।

साढ़े 7 वर्ष में साकार हुए युवाओं के सपने

योगी सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी के साथ-साथ निजी कम्पनियों में भी रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर रही है। इसके लिए सरकार की ओर से उनके कौशल विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। सरकार की योजना 2024 में इन रोजगार मेलों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को निजी कम्पनियों में नियोजित करने की है।

योगी सरकार के प्रयासों का ही असर है कि साढ़े सात वर्षों में साढ़े छह लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी देने में सफलता मिली है तो वहीं संविदा के माध्यम से 3.75 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी से जोड़ा गया है। वहीं, दो करोड़ लोगों को निजी क्षेत्र/एमएसएमई के अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

Tags: Lucknow Newsmission rojgarrojgar melaYogi News
Previous Post

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के चुनाव का ऐलान, 4 अक्टूबर को रिजल्ट… जानें कब-कब वोटिंग

Next Post

स्वतंत्रता दिवस पर काशी विश्वनाथ मंदिर में ढाई लाख श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
Kashi Vishwanath

स्वतंत्रता दिवस पर काशी विश्वनाथ मंदिर में ढाई लाख श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई

यह भी पढ़ें

arrested

अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का बिधूना पुलिस ने किया भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

22/09/2021
Prickly Heat

नवजात शिशु को हो गई हैं घमौरी, जानें उपचार

14/07/2025
vaccination

देशभर में शुरू हुआ 12-14 साल तक के बच्चों का कोरोना वैक्सीनेशन

16/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version