• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक सितंबर से 15 सितंबर तक मनाया जाएगा ‘स्वच्छता पखवाड़ा’

Writer D by Writer D
28/08/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पहचान को स्वच्छ प्रदेश के तौर पर स्थापित करने के लिए प्रयासरत योगी सरकार एक सितंबर से 15 सितंबर तक प्रदेश में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ (Swachhta Pakhwada) मनाने जा रही है। 15 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों और शिक्षकों के साथ समुदाय के लोग भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। इसको लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के पहले दिन ‘स्वच्छता शपथ’ दिलाई जाएगी, जिसमें छात्र, शिक्षक और स्टॉफ के साथ ही अन्य नागरिकों की भी सहभागिता होगी। शपथ दिलाने के बाद विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां शुरू होंगी। निर्धारित कार्यक्रमों और गतिविधियों को अवकाश पड़ने की स्थिति में अगले दिन होने वाले कार्यक्रमों के साथ संपन्न कराया जाएगा।

अच्छी आदतों को अपनाने के लिए किया जाएगा प्रेरित

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ (Swachhta Pakhwada) की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है। ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ मनाने के लिए उन्हें कार्यक्रमों और गतिविधियों की सूची भी उपलब्ध कराई गई है। पखवाड़े के प्रथम सप्ताह में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक होगी और इसमें स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

बच्चों के माता-पिता और शिक्षकों के मध्य बैठक कर लोगों के बीच साफ-सफाई और हाथ धोने, मास्क का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी के महत्व को बताया जाएगा। इन स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतों को शिक्षक और छात्रों को विद्यालय और घर तथा समुदाय के लोगों को घर और कहीं बाहर होने की स्थिति में अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

‘स्वच्छता’ से जुड़ी प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

प्रत्येक विद्यालय या शिक्षण संस्थान में बच्चों के पीने के लिए पानी की व्यवस्था और उपलब्धता से जुड़ी सुविधाओं तथा विद्यालय परिसर की स्वच्छता से संबंधित होने वाले कार्यों का भी मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन की जिम्मेदारी विद्यालय के शिक्षक की होगी। मूल्यांकन करने वाला शिक्षक सुविधाओं की मरम्मत और रख-रखाव के लिए आवश्यकता के अनुसार प्रस्ताव तैयार करेगा और योजना भी बनाएगा।

इस दौरान विद्यालयों में साफ-सुथरे परिसर और स्वच्छ शौचालय विषयक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विद्यालय में सफाई और स्वच्छता की आदतों पर छात्रों के लिए निबंध, स्लोगन और कविता लेखन के अलावा पेंटिंग, भाषण, प्रश्नोत्तरी, मॉडल बनाने की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

इन तिथियों में होंगे ये कार्यक्रम

– 01 सितंबर को ‘स्वच्छता शपथ’
– 02 और 03 सितंबर को ‘स्वच्छता जागरूकता दिवस’
– 04 और 05 सितंबर को ‘सामुदायिक सहभागिता’
– 06 सितंबर को ‘ग्रीन स्कूल मुहिम’
– 07 और 08 सितंबर को ‘स्वच्छता प्रतिभागिता दिवस’
– 09 और 10 सितंबर को ‘हाथ धुलाई दिवस’
– 11 सितंबर को ‘व्यक्तिगत स्वच्छता दिवस’
– 12 सितंबर को ‘स्वच्छ विद्यालय प्रदर्शनी दिवस’
– 13 और 14 सितंबर को ‘स्वच्छता कार्य-कलाप दिवस’
– 15 सितंबर को ‘पुरस्कार वितरण दिवस’

Tags: Swachhta Pakhwada 2024up newsYogi News
Previous Post

‘दीदी’ असम को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?, ममता के बयान पर भड़के हिमंत बिस्वा सरमा

Next Post

आगरा और प्रयागराज बनेंगे इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी, 40 लाख को मिलेगा रोजगार: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami listened to the 135th edition of 'Mann Ki Baat'
राष्ट्रीय

‘मन की बात’ नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रेरित करता है : धामी

28/06/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

डिमांड बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश नंबर-1, योगी सरकार में लगातार टूट रहे रिकॉर्ड

28/06/2026
Anand Bardhan
राष्ट्रीय

काशीपुर में विकास परियोजनाओं पर मुख्य सचिव का फोकस, अधिकारियों को दिए निर्देश

28/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
CM Bhagwant Mann
राष्ट्रीय

श्री अकाल तख्त के आदेश का अक्षरशः पालन करेंगे : भगवंत मान

28/06/2026
Next Post
AK Sharma

आगरा और प्रयागराज बनेंगे इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी, 40 लाख को मिलेगा रोजगार: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Road Accident

मां ने गाड़ी के सामने फेंक दिया दो साल का बच्चा, मौत

27/08/2022
Nitish Kumar

शहरों में विकसित करें स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम, जलजमाव से मिलेगी मुक्ति : नीतीश

18/12/2020
SBI एसबीआई

SBI ग्राहक ध्यान दें! 18 सितंबर से बदल जाएगा ATM से पैसे निकालने का नियम, जाने पूरी डिटेल

15/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version