• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में आवेदनों के डिस्पोजल रेट में उत्तराखंड देश में पहले नंबर पर

Writer D by Writer D
02/10/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में आवेदनों के डिस्पोजल रेट में उत्तराखंड देश में पहले नंबर पर है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के प्रति भी लोगों की रुचि तेजी से बढ़ रही है। योजना के तहत 174 मेगावाट की परियोजनाओं पर कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने इसे राज्य में ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भी महत्वपूर्ण पहल बताया है।

सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत राज्य में आवेदनों के डिस्पोजल रेट के हिसाब से उत्तराखंड देश में पहले नम्बर पर है। इस योजना में भी राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार की ओर से भी इस योजना के तहत सब्सिडी दी जा रही है। आगामी दो-तीन साल में राज्य के सभी शासकीय भवनों में सोलर रूफ टॉप लगाए जाएंगे।

सचिव सुंदरम ने बताया कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना की गाइडलाइन में संशोधन के बाद इस योजना के प्रति लोगों की तेजी से रूचि बढ़ी है। अभी इस योजना के तहत 174 मेगावाट की परियोजनाओं पर कार्य गतिमान है। योजना के तहत टिहरी, उत्तरकाशी और चम्पावत जिला में काफी अच्छा कार्य हो रहा है। मोरी तहसील के कुकरेड़ा गांव में सोलर के साथ अदरक की खेती का कार्य भी हो रहा है। एक ही भूमि का दो तरीके से सदुपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में स्मॉल हाईड्रो पॉवर पॉलिसी भी संशोधित की गई है। इसके तहत छह प्रोजेक्ट में निविदा की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त कुल 19 प्रोजेक्ट और पाइपलाइन में हैं। उन्होंने बताया कि इन्वेस्टर समिट के दौरान भी स्मॉल हाइड्रो प्रोजेक्ट को लेकर कंपनियों ने रूचि दिखाई गई है।

रामपुर तिराहा गोलीकांड में शहीद सभी राज्य आंदोलनकारियों की लगाई जाएगी प्रतिमा: मुख्यमंत्री

राज्य में पंप्ड स्टोरेज प्लांट पालिसी भी बनाई गई है। इसमें इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत दिल्ली में हुए रोड शो में जेएसडब्लू ग्रुप ने अपनी रूचि दिखाई थी। कंपनी ने उस समय 15 हजार करोड़ का एमओयू हस्ताक्षरित किया था। जिसमें से 8 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट प्रपोजल की फ़ाइल स्वीकृति हो चुकी है और बहुत ही जल्द उसके अलॉटमेंट आर्डर एक समारोह में प्रदान किए जाएंगे। यह प्रोजेक्ट अल्मोड़ा में प्रस्तावित है। इसके अलावा अन्य कंपनियों ने भी पंपड स्टोरेज प्लांट में अपनी रुचि दर्शायी है।

स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भी महत्वपूर्ण पहल: मुख्यमंत्री (CM Dhami) 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का कहना है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना और मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, राज्य में ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सौर ऊर्जा के माध्यम से न केवल राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, बल्कि युवाओं और ग्रामीणों को अपने गांवों में रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। यह पहल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भी महत्वपूर्ण है।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

रामपुर तिराहा गोलीकांड में शहीद सभी राज्य आंदोलनकारियों की लगाई जाएगी प्रतिमा: मुख्यमंत्री

Next Post

मुख्यमंत्री ने लिंक कोर्ट, पुल, सड़क सहित नवीन स्कूल भवन के लिए की घोषणा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, पिंजौर में बनेगा ऑक्सीजन जोन और हर्बल पार्क

21/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹8 करोड़ से अधिक की वित्तीय मंजूरी

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज

21/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

21/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

21/07/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने लिंक कोर्ट, पुल, सड़क सहित नवीन स्कूल भवन के लिए की घोषणा

यह भी पढ़ें

Molests

सेक्स के बदले अच्छे नंबर दे रहे थे 5 प्रोफेसर, जानें किस देश का है ये स्कैंडल

16/01/2022
coronavirus school opening

प्राईवेट स्कूलों को अब देनी होगी RTI की सूचना, जवाब नहीं दिया तो रद्द होगी मान्यता

08/09/2021
cm yogi

योगी ने की नौ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा, और समृद्ध हुआ गोरक्षपीठ का देवलोक

21/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version