• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस की लूट, झूठ और अफवाहों की राजनीति को हरियाणा की जनता ने नकारा : मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
08/10/2024
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan Lal

CM Bhajan Lal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा है कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी के विजन पर फिर से विश्वास जताया है। वहां के जागरुक मतदाता ने विकसित भारत, विकसित हरियाणा के लिए वोट देकर बड़े जनादेश के साथ भाजपा को जिताया है। इसके लिए वहां की जनता बधाई की पात्र है।

उन्होंने (CM Bhajan Lal) मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं, वो करते हैं और जो करते हैं, वही कहते हैं। इसलिए पूरे देश की जनता में उनके प्रति अटूट विश्वास है। जबकि, कांग्रेस लूट, झूठ और अफवाहों का सहारा लेकर राजनीति करती है। आज हरियाणा की जनता ने कांग्रेस की इस राजनीति को नकार कर करारा जवाब दिया है।

उन्होंने (CM Bhajan Lal) कहा कि जब मैं हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए गया था, तो वहां की जनता के भारी उत्साह को देखकर मैंने साफ कहा था कि हरियाणा में जीत की हैट्रिक बनेगी।

उन्होंने (CM Bhajan Lal) विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में होने जा रहे चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी। यहां तक कि 2029 के लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा चौथी बार भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी।

सैनी ने हरियाणावासियों का विनम्रता से किया आभार व्यक्त

उन्होंने (CM Bhajan Lal) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व को इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा भाजपा की पूरी टीम को इस जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने हरियाणा चुनाव प्रभारी सतीश पूनियां, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ और राजस्थान के कार्यकर्ताओं को भी हरियाणा चुनाव में की गई अथक मेहनत के लिए धन्यवाद दिया।

Tags: CM Bhajan Lal SharmaNational newsrajasthan news
Previous Post

झूठ की घुट्टी पर भारी पड़ी है विकास की गारंटी…, हरियाणा में ऐतिहासिक जीत पर बोले पीएम मोदी

Next Post

आमजन को जमीन से जुडे़ प्रकरणों में मिले त्वरित न्याय : भजनलाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Youth became emotional after receiving appointment letters from CM Yogi.
उत्तर प्रदेश

सिर्फ आवेदन शुल्क के 400 रुपये खर्च हुए, न सिफारिश, न घूस: चयनित अभ्यर्थी

17/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

केशव मौर्य ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विशेष प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

17/06/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

इस पार्टी के लिए धर्म का सीधा मतलब धन कमाना… अखिलेश ने भाजपा पर बोला तीखा हमला

17/06/2026
Bhajanlal Sharma
राजनीति

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

17/06/2026
TMC's temporary headquarters locked
पश्चिम बंगाल

TMC के अस्थायी मुख्यालय पर लगा ताला, पूर्व विधायक के बैंक खाते भी फ्रीज

17/06/2026
Next Post
CM Bhajanlal

आमजन को जमीन से जुडे़ प्रकरणों में मिले त्वरित न्याय : भजनलाल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

‘मंदिर वहीं बना है, जहां संकल्प लिया था’, प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले सीएम योगी

22/01/2024

सीएम पुष्कर ने मुख्य सचिव से फोन पर की बात, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी

17/10/2021
Siddaramaiah

देशवासियों को नि:शुल्क टीकाकरण उपलब्ध कराएं पीएम मोदी: सिद्दारामैया

05/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version