• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी के बाद है आपका पहला करवा चौथ, जानें व्रत के सही नियम और विधि

Writer D by Writer D
10/10/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Karwa Chauth

Karwa Chauth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिन्दू धर्म में हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागिन महिलाएं करवाचौथ (Karwa Chauth) का व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। यह परंपरा युगों से चली आ रही है। साल में बहुत से ऐसे व्रत हैं, जो सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए रखती हैं, जिसमें से करवा चौथ सबसे महत्वपूर्ण व्रत है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने परिवार की सलामती, सुख, समृद्धि और पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद को देखकर पूजा करने के उपरांत व्रत को पूरा करती हैं। लेकिन इस व्रत को रखते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत सुहागिन स्त्रियों के जीवन में विशेष महत्व रखता है। यह दिन पति-पत्नी के रिश्ते का प्रतीक होता है। शादी के बाद नई बहू को करवा चौथ की पूजा के बारे में अधिक जानकारी न होना स्वाभाविक है। अगर शादी के बाद का आपका भी ये पहला करवा चौथ है तो ससुराल वालों को खासकर सांस, ननद या जेठानी को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि बहू के लिए करवा चौथ का पर्व यादगार और आसान बन जाए।

करवा चौथ (Karwa Chauth) की मान्यताएं

आजकल नए जमाने की लड़कियों को रीति रिवाजों की अधिक जानकारी नहीं होती है। उनके लिए अपनी परंपराओं को मान्यताओं को जानना जरूरी है। बहू को करवा चौथ व्रत की मान्यता के बारे में बताएं। उन्हें इस व्रत से जुड़ी कथा सुनाएं और इस दिन का महत्व बताएं। उन्हें बताएं कि चांद देखकर पूजा कैसे और क्यों होती है। पूजा की सही विधि, यह उपवास करने की मान्यता क्या है।

मेहंदी और श्रृंगार

करवा चौथ (Karwa Chauth) के व्रत के साथ ही कई अन्य बातों को ध्यान में रखना होता है। करवा चौथ की पूजा में सोलह श्रृंगार करने का भी महत्व है। इस दिन शादीशुदा महिलाओं को मेहंदी लगवाना चाहिए और पूजा के दौरान पूरा श्रृंगार करना चाहिए। इसके लिए आलता, सिंदूर, काजल, बिंदी, गहनें समेत पूरा श्रृंगार का सामान पहले से तैयार कर लें। अगर आपकी बहू का पहला करवाचौथ हैं तो उसे श्रृंगार का सामान दें और तैयार होने में मदद करें। इस दिन लाल जोड़ा पहनना और सोलह श्रृंगार करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

सरगी का महत्व

करवा चौथ (Karwa Chauth) में कुछ जगहों पर सरगी खाने की परंपरा है। इस दिन सास अपनी बहू को सरगी देती है और बहू सास की दी हुए ही सरगी खाकर व्रत शुरू करती है। इस बात का ध्यान देना चाहिए की सुबह सूर्योदय से पहले सरगी खा ली जाए। इसके बाद निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। बहू को सरगी का समय बताएं और वह पूरा दिन उपवास के दौरान ऊर्जावान रह सके, इसलिए सरगी में पौष्टिक व्यंजन खाने के लिए दें।

करवा चौथ (Karwa Chauth) के व्रत में सरगी का बहुत महत्व होता है। सास बहू को सरगी देती है। सरगी में फल, मिठाइयां, कपड़े, सिंगार के समान होते हैं। सुहागिन महिलाएं करवा चौथ वाले दिन सुबह उठकर स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनें और अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें, उसके बाद सरगी ग्रहण करके निर्जला व्रत शुरू करें।

व्रत खोलने की विधि

करवा चौथ (Karwa Chauth) व्रत के दिन शाम के समय जब आसमान में चांद दिखने लगता है तो चंद्रमा की पूरे विधि-विधान से पूजा करने के बाद ही व्रत का पारण करना चाहिए। चंद्रमा की पूजा करने के बाद पहले अपने पति के हाथों से पानी पीना चाहिए फिर प्रसाद खाना चाहिए और उसके बाद ही भोजन ग्रहण करना चाहिए।

Tags: first karwa chauthhow to do Karwa Chauth fastkarwa chauth dateKarwa Chauth muhurat
Previous Post

झड़ते बालों की परेशानी से छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय

Next Post

करवा चौथ पर राशिनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेगी अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद!

Writer D

Writer D

Related Posts

newborn
Main Slider

इस तरह से करें अपने लाडले की देखभाल

24/06/2026
Sadabahar Flowers
Main Slider

ये फूल बढ़ाता है खूबसूरती, ऐसे करें इस्तेमाल

23/06/2026
Lipstick
फैशन/शैली

सुबह से शाम तक लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के असरदार टिप्स

23/06/2026
Coconut Oil
Main Slider

तपती गर्मियों में पाएं नेचुरल ग्लो, नहाने से पहले अपनाएं ये ब्यूटी हैक्स

23/06/2026
Temple
Main Slider

मंदिर से लौटते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा पूजा का पूरा फल!

23/06/2026
Next Post
Karwa Chauth

करवा चौथ पर राशिनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेगी अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद!

यह भी पढ़ें

Methi Makka Paratha

ब्रेकफास्ट में बनाएं मेथी-मक्के का चटपटा पराठा, देखें रेसिपी

09/12/2025
CM Vishnudev Sai

साय सरकार का बड़ा फैसला: 15 नवंबर से धान खरीदी, माफियाओं पर लगेगी लगाम

10/10/2025
terrorist attacked

CRPF पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, दो जवान समेत तीन घायल

30/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version