• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भौम प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त और पूजाविधि

Writer D by Writer D
15/10/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Pradosh Vrat

Pradosh Vrat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर माह के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, अश्विन माह का आखिरी प्रदोष व्रत 15 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को है। प्रदोष व्रत की तिथि जब मंगलवार को आती है, तब उसे भौम प्रदोष (Bhauma Pradosh) व्रत कहा जाता है। भौम प्रदोष व्रत के दिन कर्ज मुक्ति समेत सभी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शिवजी और हनुमानजी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। भौम प्रदोष व्रत (Bhauma Pradosh) को बेहद प्रभावशाली माना गया है। मान्यता है कि इससे भोलेनाथ और हनुमानजी अपने भक्तों को सभी दुखों से मुक्ति दिलाते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं भौम प्रदोष व्रत की सही तिथि, पूजाविधि, पूजा सामग्री, भोग, मंत्र…

भौम प्रदोष व्रत (Bhauma Pradosh) कब-

द्रिक पंचांग के अनुसार, अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 15 अक्टूबर 2024 को सुबह 03: 42 मिनट पर शुरू होकर 16 अक्टूबर 2024 को सुबह 12 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए उदयातिथि के अनुसार, 15 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को प्रदोष व्रत रखा जाएगा और मंगलवार को पड़ने के कारण इसे भौम प्रदोष (Bhauma Pradosh) व्रत कहा जाएगा।

प्रदोष काल पूजा मुहूर्त: द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 अक्टूबर 2024 को शाम 05: 51 मिनट से लेकर रात्रि 08: 21 मिनट तक प्रदोष काल पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।

पूजा सामग्री: सफेद फूल, आक के फूल, सफेद चंदन, बेलपत्र, धतूरा,भांग, कपूर, गाय का शुद्ध घी, सफेद वस्त्र, जल से भरा हुआ कलश, सफेद मिठाई, आरती के लिए थाली, धूप, दीप ,रुई की बाती समेत सभी पूजा सामग्री एकत्रित कर लें।

पूजाविधि : भौम प्रदोष (Bhauma Pradosh) व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें। इसके बाद शिवलिंग का जलाभिषेक करें और फल,फूल अर्पित करें। इस दिन शिव-गौरी और गणेशजी समेत शिव परिवार की पूजा करना शुभ माना जाता है। शिवजी की विधिवत पूजा और मंत्रों के जाप के बाद उन्हें भोग लगाएं। भोलेनाथ की आरती उतारें। इसके बाद शाम को प्रदोष काल में शिव पूजा शुरू करें। संभव हो, तो शिव मंदिर भी जाएं। शिवजी की विधि-विधान से पूजा करें। इस दिन हनुमानजी की भी पूजा अवश्य करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें और उन्हें बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।

भोग : प्रदोष व्रत में भोलेनाथ को सफेद बर्फी या खीर समेत सफेद मीठी चीजों का भोग लगा सकते हैं।

बीज मंत्र : इस दिन पूजा के दौरान शिवजी के सरल बीज मंत्र ऊँ नमः शिवाय का जाप कर सकते हैं।

Tags: Bhauma Pradosh 2024Bhauma Pradosh dateBhauma Pradosh puja
Previous Post

करवा चौथ में न करें ये गलतियां, नहीं मिलेगा व्रत का फल

Next Post

31 अक्टूबर या 1 नवंबर दिवाली किस दिन मनाना उत्तम, जानें पूजन मुहूर्त

Writer D

Writer D

Related Posts

cucumber-curd salad
Main Slider

खीरे और दही से बनाएं गर्मियों को जायकेदार

25/06/2026
Payal
Main Slider

खास मौके के लिए चुनें खूबसूरत पायल, यहां देखें डिजाईन

25/06/2026
Buddha
धर्म

इस दिशा में रखें भगवान की मूर्तियां, घर में बनी रहेगी सुख-शांति

25/06/2026
Potato Peel
फैशन/शैली

सफ़ेद बालों को काला करने के लिए इसका करें इस्तेमाल

25/06/2026
hair mask
फैशन/शैली

गर्मियों में बालों की समस्या का इलाज है ये हेयर मास्क

25/06/2026
Next Post
Diwali

31 अक्टूबर या 1 नवंबर दिवाली किस दिन मनाना उत्तम, जानें पूजन मुहूर्त

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल होंगे जनता से रूबरू

26/06/2024

मुख्यमंत्री का ओएसडी बनकर जालसाजी करने वाले को एसटीएफ ने दबोचा

29/01/2022
Pradosh Vrat

इस दिन रखा जाएगा प्रदोष व्रत, इन चीजों के दान से सुखी रहेगा वैवाहिक जीवन

11/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version