• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अहोई अष्टमी कब है, जानें तारों को देखकर क्यों तोड़ा जाता है व्रत

Writer D by Writer D
22/10/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Ahoi Ashtami

Ahoi Ashtami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल महिलाएं अपने संतान की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखती हैं। यह व्रत भी कठिन व्रत में से एक है। यह व्रत कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 24 अक्टूबर 2024 को अहोई अष्टमी व्रत (Ahoi Ashtami) रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं दिनभर अन्न-जल ग्रहण के बिए उपवास रखती हैं। अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami) व्रत में स्याही माता और अहोई माता की पूजा की जाती है। शाम को तारों को देखकर और अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण करती हैं। आइए जानते हैं कि अहोई अष्टमी पर तारों को देखकर क्यों व्रत तोड़ा जाता है?

अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami) की सही डेट

द्रिक पंचांग के अनुसार,कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 24 अक्टूबर 2024 को सुबह 01 बजकर 18 मिनट पर होगा और 25 अक्टूबर 2024 को सुबह 01 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगा। इसलिए उदयातिथि के अनुसार, 24 अक्टूबर 2024 को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाएगा।

तारों के दर्शन का समय : इस दिन शाम को 05 बजकर 56 मिनट पर आसमान पर तारे नजर आने लगेंगे।

अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami) पर तारों को देखकर क्यों तोड़ा जाता है व्रत

जिस तरह पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म में वैसे ही संतान के दीर्घायु और खुशहाल जीवन के लिए अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami) का निर्जला व्रत किया जाता है। करवा चौथ पर चांद को अर्घ्य देने के बाद व्रत तोड़ा जाता है। वहीं, अहोई अष्टमी व्रत में शाम को तारों के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अहोई अष्टमी  (Ahoi Ashtami) के दिन अनगिनत तारों के दर्शन और पूजन से कुल में अनगिनत संतान होती है। इस व्रत में माताएं पूजा-अर्चना के दौरान आकाश में जैसे तारे चमकते हैं, वैसे ही घर में जन्म लेने वाले बच्चों के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं। अहोई अष्टमी व्रत में तारों को अर्घ्य देना बेहद जरूरी होता है। कहा जाता है कि इसके बिना व्रत का संपूर्ण फल नहीं मिलता है।

Tags: Ahoi AshtamiAhoi Ashtami dateAhoi Ashtami puja
Previous Post

कब है कार्तिक माह का पहला प्रदोष व्रत, नोट कर लें मुहूर्त और पूजाविधि

Next Post

दिवाली से पहले बन रहा गुरु पुष्य योग, जानें महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Korean Footwear
Main Slider

कोरियन फुटवियर का Gen-Z गर्ल्स में क्रेज बढ़ा, पहली पसंद बने ये ट्रेंडी डिजाइन्स

06/08/2026
Coffee Face Pack
फैशन/शैली

10 रुपये का फेस पैक देगा नेचुरल ग्लो, मिनटों में निखरेगी स्किन

06/08/2026
Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी कब है ? , जानें व्रत की पूजा-विधि और महत्व

06/08/2026
Laddu Gopal
Main Slider

सावन में लड्डू गोपाल की ऐसे करें सेवा, छोटी भूल पड़ सकती है भारी

06/08/2026
Rajma
फैशन/शैली

ढाबा जैसा राजमा घर पर बनाएं, जानिए परफेक्ट मसाला रेसिपी

06/08/2026
Next Post
Guru Pushya Yoga

दिवाली से पहले बन रहा गुरु पुष्य योग, जानें महत्व

यह भी पढ़ें

Saif Ali Khan

ट्राईसेप सर्जरी के बाद अस्पताल से ड‍िस्चार्ज हुए सैफ अली खान, बताया कैसी है तबीयत

23/01/2024
A family troubled by land dispute attempted suicide

सिरफिरे आशिक ने छात्रा के चेहरे पर किया ब्लेड से हमला

07/10/2021

श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, परोपकार और लोक कल्याण के लिये समर्पित थे : योगी

14/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version